Raipur Betting App: सट्टा ऐप गजानंद का पर्दाफाश! पार्षद बाप-बेटे की 300 करोड़ की संपत्ति जब्त, सौरभ चंद्राकर से कनेक्शन उजागर
सट्टा ऐप गजानंद का पर्दाफाश! पार्षद बाप-बेटे की 300 करोड़ की संपत्ति जब्त…Raipur Betting App: Satta App Gajanand exposed! Councilor father

Raipur Betting App | Image Source | IBC24
- तिल्दा में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘गजानंद’ का खुलासा:
- पार्षद पिता-पुत्र की 300 करोड़ की संपत्ति जांच के घेरे में,
- सौरभ चंद्राकर से भी कनेक्शन,
रायपुर: Raipur Betting App: राजधानी से सटे तिल्दा में संचालित ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘गजानंद’ को लेकर पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों नंदलाल लालवानी और उनके बेटे गोविंद लालवानी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सट्टा कारोबार से जुड़े 600 से अधिक बैंक खातों का संचालन हो रहा था जिन्हें अब फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Raipur Betting App: गौरतलब है कि गोविंद लालवानी तिल्दा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 03 से निर्दलीय पार्षद हैं और उनके पिता नंदलाल लालवानी का सीधा संबंध कांग्रेस पार्टी से बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोनों की संपत्तियों का आंकलन करते हुए अब तक लगभग 300 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
Raipur Betting App: पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी परिवार का ‘महादेव ऐप’ के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर से गहरा संबंध है। साल 2021 में गोविंद लालवानी की शादी में सौरभ चंद्राकर के शामिल होने की पुष्टि हुई है वहीं 2023 में दुबई में हुई चंद्राकर की शादी में भी गोविंद की मौजूदगी सामने आई है। इस विदेश यात्रा के बाद पुलिस ने गोविंद से कई स्तरों पर पूछताछ भी की थी।
Raipur Betting App: अब तक इस प्रकरण में छह सटोरिए गिरफ्तार किए जा चुके हैं और पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर नंदलाल और गोविंद की गिरफ्तारी की गई। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में ऐसे कई और लोकल ऑनलाइन सट्टा ऐप सक्रिय हैं जिनकी जांच की जा रही है। इस पूरे नेटवर्क के भंडाफोड़ के बाद आने वाले दिनों में और भी कई बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ‘गजानंद ऑनलाइन सट्टा ऐप’ एक गैरकानूनी डिजिटल प्लेटफॉर्म था जो ऑनलाइन सट्टेबाजी की सुविधा देता था। आरोपी इस ऐप के माध्यम से सट्टा लगवाने और भुगतान के लिए 600 से ज्यादा बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Betting App: Satta App Gajanand exposed! Councilor father-son's property
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm