Raipur News: रायपुर के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार, मेट्रो की तरह विकसित होगा शहर, 1500 करोड़ का सीवरेज सिस्टम, देखें कहां होंगे कौन से काम
Raipur development blueprint: आगामी 15 वर्षों के जनसंख्या को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनायी गई है। इसमें प्रमुख रूप से जलप्रबंधन, स्वच्छता, सीवरेज, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को …

image source: ibc24
- 1500 करोड़ का सीवरेज सिस्टम
- डूंडा में 130 करोड़ की लागत से 150 एमएलडी का फिल्टर प्लांट
- 15 वर्षों के लिए 12,692 करोड़ की कार्ययोजना
Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप राजधानी रायपुर के जनकेंद्रित शहरी विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। (Raipur city development blueprint ready) जिसमें आगामी 15 वर्षों के जनसंख्या को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनायी गई है। इसमें प्रमुख रूप से जलप्रबंधन, स्वच्छता, सीवरेज, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंगलवार को रायपुर शहर के समन्वित विकास के लिए ली गई बैठक में इसका प्रस्तुतिकरण दिया गया ।
1500 करोड़ का अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम
बारिश के दिनों में सड़कों पर भरने वाले पानी की समस्या से निजात दिलाने और नाले-नालियों का ओवरफ्लो रोकने 1500 करोड़ का अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। सीवरेज का नया चैनल तैयार किया जाएगा। (Raipur city development blueprint ready) इससे आने वाले कई वर्षों तक रायपुर में नालियां चोक होने और पानी ओवरफ्लो की समस्या नहीं रहेगी। इसका पूरा ड्राइंग-डिजाइन तैयार होगा, ताकि निगम में अफसरों के बदलने के बाद भी ड्रेनेज की पुख्ता जानकारी उन्हें मिल पाएगी।
डूंडा में 130 करोड़ की लागत से 100 से 150 एमएलडी का फिल्टर प्लांट
आने वाले 14 सालों में पीने के पानी की जरूरत को देखते हुए डूंडा में 130 करोड़ की लागत से 100 से 150 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) का फिल्टर प्लांट तैयार किया जाएगा। (Raipur city development blueprint ready) 250 करोड़ से पंडरी बस स्टैंड में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनेगा। लोक निर्माण विभाग एक्सप्रेस वे (टेमरी) से वीआईपी रोड को जोड़ने 156 करोड़ का फोरलेन सड़क बनाएगा। 186 करोड़ से सङ्ग-उरकुरा रोड भी बनाने का प्रस्ताव है।
योजनाओं पर 12692 करोड़ खर्च
बिजली कंपनी 450 करोड़ की लागत से पूरे शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग करेगी और 131 करोड़ की लागत से रायपुर विकास प्राधिकरण खारुन रिवर फ्रंट का निर्माण करेगा। (Raipur city development blueprint ready) जल संसाधन विभाग व तकनीकी शिक्षा इत्यादि अन्य कई विभाग मिलकर राजधानी में आने वाले 2040 तक के लिए तैयार होने वाली योजनाओं पर 12692 करोड़ खर्च करेंगे।
राजधानी रायपुर के 2040 तक के विकास कार्य योजना तैयार की है। (Raipur city development blueprint ready) इसमें सड़क, नाली, पानी इत्यादि बुनियादी सुविधाओं के साथ आधुनिक और तकनीकी विकास को शामिल किया गया है। इन योजनाओं पर लोक निर्माण, नगर निगम, जल संसाधन, बिजली कंपनी, हाउसिंग बोर्ड, आरडीए इत्यादि सभी विभाग मिलकर 12691.96 करोड़ की योजनाओं पर अगले 15 साल में मिलकर काम करेगे।
मेट्रो की तरह विकसित होगा रायपुर: सीएम साय
रायपुर के विकास को लेकर के आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजधानी को मेट्रो के रूप में विकसित किया जाएगा। कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी सुविधाओं पर फोकस रहेगा। नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए पहले की तुलना में ढाई गुना ज्यादा संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि रायपुर शहर के विकास के लिए फंड की कमी नहीं होगी। तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए यह आवश्यक है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Bihar Politics: बिहार में होने वाला है बड़ा खेला ? 9 विधायक मारेंगे पलटी! पटना से दिल्ली तक सियासी पारा हाई
- PM Kisan Yojana 22nd Installment: PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! अगले महीने की इस तारीख को मिल सकता है तोहफा, बढ़ सकती है योजना में मिलने वाली राशि
- Hotel on Moon: अब चांद पर भी खुल रहा होटल! जानिए कब से और कौन जा सकता है? एक रात का इतना देना होगा किराया...
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: A blueprint is ready for Raipur's development, with a sewerage system worth ₹1,500 crore and a work plan worth ₹12,692 crore. The city will develop like a metro
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm