Raipur Crime News: राजधानी में लुटेरों का आतंक! दिनदहाड़े बुजुर्ग से ई-रिक्शा में लूट, सब्जी लेने गई महिला से चैन स्नैचिंग की वारदात
Raipur Crime News: राजधानी में लुटेरों का आतंक! दिनदहाड़े बुजुर्ग से ई-रिक्शा में लूट, सब्जी लेने गई महिला से चैन स्नैचिंग की वारदात

Raipur loot case, Raipur crime news, DD Nagar robbery, Kharmtari chain snatching,
- रायपुर में दिनदहाड़े लूट और चैन स्नैचिंग की दो वारदातें,
- राजधानी में बुजुर्ग और महिला बने शिकार,
- बुजुर्ग से लूट तो महिला से चैन स्नेचिंग का मामला,
रायपुर: Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े लूटपाट की वारदातें आम होती जा रही हैं। हाल ही में शहर के अलग-अलग इलाकों में दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं जिसमें एक बुजुर्ग और एक महिला को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया।
Raipur Crime News: पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है जहां रोहिणीपुरम तालाब के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग को ई-रिक्शा में लूट लिया। पीड़ित बुजुर्ग अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाकर घर लौट रहे थे तभी बदमाश ई-रिक्शा में जबरदस्ती घुस आए। उन्होंने बुजुर्ग से उनका मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। यही नहीं बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक का मोबाइल भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
Raipur Crime News: दूसरी घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। बाजार में सब्जी खरीदने गई एक महिला से चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार अज्ञात लुटेरे महिला के गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गए। चैन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। इस वारदात में महिला के गले में चोट भी आई है। पीड़िता की शिकायत पर खमतराई थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अज्ञात चेन स्नैचरों की तलाश में जुटी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग से लूटपाट और खमतराई थाना क्षेत्र में महिला से चैन स्नैचिंग की वारदात हुई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Crime News: Two incidents of robbery and chain snatching in broad daylight in Raipur
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm