Raipur News: राजधानी के सरकारी अस्पताल में सिरप की बोतल से मिला मांस का टुकड़ा, दवाई के रूप में गर्भवती को दिया गया, फिर जो हुआ…
देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता को दी गई कैलिशियम सिरप की बोतल से मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है।

raipur news
- सिरप की बोतल में मिला मांस
- प्रसूता को दिया गया दूषित सिरप
- पति बोतल लेकर पहुंचा केंद्र
Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है। देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता को दी गई कैलिशियम सिरप की बोतल से मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है।
कैलिश्यम सिरप की बोतल से निकला मांस का टुकड़ा
यह सिरप कैलसिड कंपनी का बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल द्वारा मरीज को नियमित दवाई के रूप में दिया गया था। घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।
कैसे सामने आया मामला?
Raipur News: सूत्रों के अनुसार, कुछ खुराक लेने के बाद प्रसूता ने सिरप का स्वाद और गंध अजीब महसूस की। उसे शक होने पर उसने बोतल अपने पति को दिखाया। जब प्रसूता का पति बोतल को ध्यान से देखने लगा, तो उसने भीतर तैरता हुआ मांस जैसा टुकड़ा देखा। यह दृश्य देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत बोतल लेकर सीधे देवपुरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।
अस्पताल स्टाफ भी हैरान
Raipur News: जैसे ही सिरप की बोतल स्वास्थ्य केंद्र में दिखाई गई, वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ भी दंग रह गया। उन्होंने तुरंत बोतल को अलग रखकर सील कर दिया और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी। बताया जा रहा है कि सिरप का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और यह मरीजों की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है। अस्पताल परिसरों में दवाइयों की क्वालिटी कंट्रोल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur News: A piece of meat was found in a syrup bottle at a government hospital in the capital
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm