Raipur News: फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का अब तक नहीं मिला सुराग, पुलिस के हाथ खाली, आज कोर्ट में पेश नहीं हुए तो संपत्ति होगी कुर्क
Raipur News: फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का अब तक नहीं मिला सुराग, पुलिस के हाथ खाली, आज कोर्ट में पेश नहीं हुए तो संपत्ति होगी कुर्क

Raipur News, Virendra Tomar news, Rohit Tomar absconding, Raipur history-sheeter, Raipur crime news, Karni Sena leader,
- 2 महीने से फरार तोमर बंधु,
- पुलिस के हाथ अब भी खाली,
- आज हो सकती है कुर्की की बड़ी कार्रवाई,
रायपुर: Raipur News: शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र तोमर और उसके छोटे भाई रोहित तोमर को फरार हुए दो माह का समय बीत चुका है लेकिन अब तक पुलिस दोनों आरोपियों को न तो पकड़ सकी है और न ही उनकी ठोस तलाश में कोई सफलता हाथ लगी है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों भाई कानून की गिरफ्त से दूर हैं।
Raipur News: पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 5,000-5,000 रुपए का नकद इनाम घोषित कर रखा है। साथ ही गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के कई शहरों में दबिश दी लेकिन दोनों आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसएसपी रायपुर के अनुसार यदि दोनों आरोपी 15 दिनों की निर्धारित अवधि में संबंधित थानों या जिम्मेदार एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। आज वह 14 दिन की मियाद पूरी हो रही है। यदि देर शाम तक भी वे हाजिर नहीं होते हैं तो पुलिस सीआरपीसी की धाराओं के तहत कुर्की की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती है।
Raipur News: वीरेन्द्र और रोहित तोमर के खिलाफ तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में अवैध वसूली, कर्ज एक्ट के उल्लंघन, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत लगभग 30 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, वीरेन्द्र तोमर स्वयं को करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बताता रहा है और अक्सर राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बचता आया है। पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। आलोचकों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत और पुराने रिकॉर्ड होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सिर्फ खानापूर्ति कर दबिश देने और घर पर अनुपस्थित पाए जाने पर फरारी पंचनामा बनाकर लौट आना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वीरेन्द्र और रोहित तोमर पर अवैध वसूली, कर्ज अधिनियम का उल्लंघन, जान से मारने की धमकी, और मारपीट जैसे करीब 30 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur News: History sheeter Tomar brothers absconding for 2 months
रायपुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am