Raipur News: रायपुर में महिला फायनेंसकर्मी का करतूत पकड़ा गया… घर में घुसकर पहले युवक ने किया ये कांड, फिर जो हुआ जानकर पुलिस भी हैरान
Raipur News: रायपुर में महिला फायनेंसकर्मी का करतूत पकड़ा गया… घर में घुसकर पहले युवक ने किया ये कांड, फिर जो हुआ जानकर पुलिस भी हैरान

Raipur News
- बजाज फाइनेंस की महिला कर्मचारी गिरफ्तार
- चोरी के जेवर बिना दस्तावेज गिरवी रखने का खुलासा
- चोरी के जेवर और अवैध गिरवी का खेल उजागर
रायपुर: Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने चोरी के जेवरात को बिना किसी वैध दस्तावेज के गिरवी रखने के मामले में बजाज फाइनेंस कंपनी की एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।
महिला फाइनेंसकर्मी की करतूत उजागर (Raipur Crime News)
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र अंतर्गत परसुराम नगर पुरैना निवासी प्रार्थिया सुशीला जाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 4 अक्टूबर 2025 को अस्वस्थ होने के कारण अपने परिवार के साथ अपने गृह राज्य ओडिशा चली गई थीं। 25 अक्टूबर 2025 को जब वह वापस अपने घर लौटीं तो देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद रकम चोरी हो चुकी थी। इस मामले में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 278/25 धारा 331(4), 305, 3(5), 317(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल विधि के साथ संघर्षरत एक बालक तथा आरोपी आशीष नेताम को पूर्व में गिरफ्तार किया था।
घर में चोरी.. फाइनेंस ऑफिस तक खेल (Raipur Theft Case)
Raipur News: पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष नेताम ने खुलासा किया कि चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात तेलीबांधा स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने बजाज फाइनेंस तेलीबांधा शाखा में पूछताछ की जहां यह सामने आया कि कंपनी की महिला कर्मचारी सनोहर जाहां द्वारा चोरी के सोने के जेवरात बिना किसी वैध दस्तावेज के गिरवी रखे गए थे। इस अवैध कृत्य के चलते पुलिस ने आरोपी महिला सनोहर जाहां को धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार कर लिया। महिला आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात भी जप्त कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: "रायपुर चोरी जेवरात मामला" छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र से जुड़ा है, जहां परसुराम नगर पुरैना निवासी महिला के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur News: Woman finance employee arrested in Raipur
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm

