Raipur Parshad in Prayagraj: रायपुर निगम का गंगाजल से होगा शुद्धिकरण.. महापौर मीनल चौबे समेत नवनिर्वाचित पार्षद महाकुम्भ स्नान के लिए रवाना..
भाजपा के पार्षद अमर गिदवानी, जिन्होंने महापौर एजाज ढेबर को पराजित किया था, ने कहा कि वे त्रिवेणी संगम से पवित्र गंगा जल लेकर आएंगे और पूरे नगर निगम में …
Raipur Nigam Parshad in Prayagraj Mahakumbh || Image- Meenal Chaubey
- रायपुर निगम पार्षद प्रयागराज महाकुंभ में करेंगे त्रिवेणी संगम स्नान और गंगा जल लाएंगे
- भाजपा पार्षदों की कुंभ यात्रा, नगर निगम में गंगा जल से होगा शुद्धिकरण अनुष्ठान
- महाकुंभ स्नान के बाद रायपुर पार्षद लेंगे शपथ, शहर विकास के लिए संकल्प
Raipur Nigam Parshad in Prayagraj Mahakumbh : रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों, मंडल अध्यक्षों और जिला के प्रमुख पदाधिकारियों को सपरिवार प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए भेजा है। इस यात्रा में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे भी शामिल हुए हैं।
रायपुर निगम पार्षद करेंगे महाकुम्भ में स्नान
यात्रा की शुरुआत एकात्म परिसर से की गई, जहां से भाजपा विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा ने चार बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल कल तड़के प्रयागराज पहुंचेगा और त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद शाम तक वापस लौट आएगा।
गंगा जल से नगर निगम में शुद्धिकरण
Raipur Nigam Parshad in Prayagraj Mahakumbh : वापसी के बाद सभी पार्षद नगर निगम में शपथ ग्रहण करेंगे और पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर राजेश मूणत ने कहा कि प्रयागराज में ऐतिहासिक कुंभ चल रहा है और वहां गंगा स्नान करने के बाद सभी नवनिर्वाचित पार्षद रायपुर शहर के चौतरफा विकास के लिए कार्य करेंगे।.
भाजपा के पार्षद अमर गिदवानी, जिन्होंने महापौर एजाज ढेबर को पराजित किया था, ने कहा कि वे त्रिवेणी संगम से पवित्र गंगा जल लेकर आएंगे और पूरे नगर निगम में उसका छिड़काव कर शुद्धिकरण करेंगे। इसके बाद वे अपना कार्यभार संभालेंगे।
https://youtu.be/9hGOza-4YQ8?si=_GcnCdY299UBY0Cy
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 👉 भाजपा ने नवनिर्वाचित पार्षदों को महाकुंभ स्नान के लिए भेजा है ताकि वे गंगा स्नान कर आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त करें और नगर विकास के प्रति संकल्प लें।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Nigam Parshad in Prayagraj Mahakumbh, Many ministers including Meenal Choubey also participated in the yatra
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm