Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ की सियासत में गिरती सियासी दलों की साख!.. मारपीट, गबन और दुष्कर्म के आरोपों में आ रहा भाजपा-कांग्रेस कार्यकताओं का नाम, जारी है बयानबाजी
Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ राजनीति में भाजपा-कांग्रेस नेताओं पर मारपीट, गबन और दुष्कर्म के आरोप, सियासी माहौल गरमाया

Chhattisgarh Crime News
- भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर आपराधिक आरोप
- मारपीट, गबन और यौन शोषण के मामले सामने आए
- राजनीतिक दलों की साख पर उठे गंभीर सवाल
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कारण है भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कुछ पदाधिकारियों से जुड़े आपराधिक मामले। (Chhattisgarh Crime News) कहीं मारपीट, कहीं अभद्रता और कहीं गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस कार्रवाई भी हो रही है और पार्टियां भी अपने स्तर पर कदम उठा रही हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या इससे राजनीति की गिरती छवि सुधर पाएगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की पटवारी से मारपीट
अलग-अलग जिलों से सामने आए मामलों ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। अंबिकापुर जिले के दरिमा में भाजपा एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुजूर पर पटवारी से मारपीट का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ और पटवारी संघ के विरोध के बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पर महिला कर्मचारी से गाली-गलौज के आरोप
वहीं सुकमा जिले के कोंटा में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिद्धू पर तहसील कार्यालय में महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और हंगामे का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है।
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर यौन शोषण के गंभीर आरोप
इधर कवर्धा में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक युवती ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। (Chhattisgarh Crime News) आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।
कांग्रेस पार्षद पर 50 लाख रुपये के गबन के आरोप
रायपुर के बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस पार्षद ओम प्रकाश साहू पर 50 लाख रुपये के गबन का आरोप है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है और पार्टी ने भी उन्हें निलंबित कर दिया है।
इन घटनाओं के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब राजनीतिक दल समाज की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो उनके ही कुछ पदाधिकारी कानून तोड़ते क्यों नजर आ रहे हैं। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है और पार्टियां डैमेज कंट्रोल में लगी हुई हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अपराध, अपराध होता है। (Chhattisgarh Crime News) उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने दोषी लोगों को बचाने की कोशिश करती है, जिससे अपराध बढ़ते हैं और कार्यकर्ताओं की संलिप्तता भी सामने आती है। अब असली चुनौती सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि राजनीतिक दलों के भीतर अनुशासन और जवाबदेही तय करना है। अगर ऐसे मामलों पर समय रहते सख्ती नहीं हुई, तो जनता का भरोसा राजनीति से और कमजोर हो सकता है।
IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻
इन्हें भी पढ़ें:-
राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक
गूगल का 15 अरब डॉलर का डेटा सेंटर विशाखापत्तनम को एआई केंद्र बनाएगा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईंधन आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए
दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया
मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A. भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर अपराधों के आरोप लगे हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Politics Under Scanner as BJP and Congress Workers Face Assault, Corruption and Sexual Misconduct Allegations
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am