Shivnath Express theft case: शिवनाथ एक्सप्रेस में हुए 65 लाख रुपये चोरी का मामला सुलझा.. GRP ने 3 अंतर्राज्यीय चोरों को लिया हिरासत में
GRP की टीम ने संतोष साव के राउरकेला (ओडिशा) के सुंदरगढ़ स्थित घर पर दबिश दी, जहां से करीब 35 लाख रुपये के सोने, चांदी और हीरे के जेवरात और …

Shivnath Express theft case solved
- शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी, GRP ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़।
- आरोपी संतोष साव के घर से 35 लाख के जेवर और नकदी बरामद।
- फर्जी नामों से ट्रेनों में सफर कर देशभर में करोड़ों की चोरी कर चुके हैं आरोपी।
Shivnath Express theft case solved: रायपुर: अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में शिवनाथ एक्सप्रेस की एसी बोगी में हुए 65 लाख रुपये की चोरी के मामले को GRP रायपुर ने सुलझा लिया है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी के पीछे एक अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह निकला। इस वारदात का मुख्य आरोपी संतोष साव उर्फ अफरीदी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी से लाखों के जेवर बरामद
GRP की टीम ने संतोष साव के राउरकेला (ओडिशा) के सुंदरगढ़ स्थित घर पर दबिश दी, जहां से करीब 35 लाख रुपये के सोने, चांदी और हीरे के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने इस मामले में अब्दुल मन्नान और शेखर प्रसाद दास नाम के दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
ट्रेन में नाम बदलकर करते थे सफर
Shivnath Express theft case solved: आरोपी इतने शातिर हैं कि कई फर्जी आधार कार्ड बनवाकर, अलग-अलग नामों से ट्रेनों में सफर करते थे और यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर देते थे। पूछताछ में इन्होंने देश की कई ट्रेनों में करोड़ों की चोरी की बात कबूली है।
क्या था पूरा मामला?
घटना 5 अप्रैल को शिवनाथ एक्सप्रेस के A1 कोच में हुई थी। गोंदिया से रायपुर जा रहे दंपत्ति दिनेश भाई पटेल और उनकी पत्नी हीना के साथ यह वारदात राजनांदगांव और भिलाई-3 रेलवे स्टेशन के बीच हुई थी। सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच जब दोनों गहरी नींद में थे, तभी चोर उनका बैग लेकर फरार हो गए। उनके बैग में 2 हीरे के हार, 4 हीरे की अंगूठियां, 45,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन मौजूद था। इन सभी चीजों की कुल कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई थी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Shivnath Express theft case solved, GRP police arrested three vicious interstate thieves
रायपुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am