Sukma Naxal Encounter: सुकमा में 5 लाख के इनामी सहित दो नक्सली ढेर, CM विष्णुदेव साय ने दी जवानों को बधाई
सुकमा में 5 लाख के इनामी सहित दो नक्सली ढेर, CM विष्णुदेव साय ने दी जवानों को बधाई…Sukma Naxal Encounter: Two Naxalites including one

Sukma Naxal Encounter | Image Source | IBC24
- सुकमा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
- डीआरजी जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर,
- एक महिला नक्सली भी शामिल,
रायपुर: Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना इलाके में डीआरजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है।
Sukma Naxal Encounter: इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों में पेदरास एलओएस कमांडर बमन की पहचान हुई है जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
Sukma Naxal Encounter: इस सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा की छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस जवान एवं सुकमा डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस जवान एवं सुकमा डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है।
सर्चिंग के दौरान जवानों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है, जिनमें ₹5 लाख का इनामी…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 11, 2025
Sukma Naxal Encounter: सीएम साय ने आगे लिखा की सर्चिंग के दौरान जवानों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है जिनमें 5 लाख रुपए का इनामी पेदरास एलओएस कमांडर बमन शामिल है। हमारे सुरक्षाबल पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इस सफलता के लिए जवानों को हार्दिक बधाई।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "सुकमा मुठभेड़" में मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेदरास एलओएस कमांडर बमन के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक महिला नक्सली भी मुठभेड़ में मारी गई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Sukma Naxal Encounter: Two Naxalites including one carrying a bounty of Rs 5 lakh killed in Sukma, CM Vishnudev Sai congratulates the soldiers
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am