BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: निगम-मंडलों वाली सौगात..बिगाड़ा बैलेंस या बनी बात? क्या जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर पद बांटे गए?

CG Ki Baat: निगम-मंडलों वाली सौगात..बिगाड़ा बैलेंस या बनी बात? क्या जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर पद बांटे गए?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 03 Apr 2025 | 11:19 pmModified: 03 Apr 2025 | 11:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. बीजेपी सरकार ने निगमों- मंडलों में नियुक्तियों की सूची जारी कर दी।
  2. 15 OBC, 4 ST और 3 अल्पसंख्यक नेता हैं।

रायपुर। CG Ki Baat: लंबे इंतजार के बाद बीजेपी सरकार ने निगमों- मंडलों में नियुक्तियों की सूची जारी कर दी। सूची आते ही गुणा-गणित लगाए जाने लगे, किसे लिया, किसे छोड़ा इनका असर क्या होगा, हिसाब लगाया गया कि चयन के पीछे कौन सी सोशल इंजीनियरिंग साधी गई। 36 लोगों की सूची के बाद असंतोष की चंद चिंगारियां भी दिखी जिन्हें बीजेपी के भीतर घमासान बताते हुए कांग्रेस ने फौरन आरोपों की झड़ी लगाई पर सवाल ये इस सूची से पार्टी के भीतर संतुलन ज्यादा आया या असंतोष वैसे विपक्ष तो अभी से कह चला है कि बीजेपी की असलियत दिखेगी, मंत्रीमंडल विस्तार तो होने दीजिए।

Read More: MP कांग्रेस में आईसीसी डेलीगेट्स की नियुक्ति को लेकर बवाल, मीनाक्षी नटराजन ने जताई घोर आपत्ति

छत्तीसगढ़ में 2023 में साय सरकार बनने के बाद से अब तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा और अटकलों के कई दौर चले। बुधवार देर शाम सरकार ने निगम-मंडल और आयोग की लिस्ट जारी कर दी। पहली सूची में कुल 36 नेताओं के नाम हैं, जिसमें 4 महिलाएं, 32 पुरुष हैं। जातीय समीकरण की बात करें तो 15 OBC, 4 ST और 3 अल्पसंख्यक नेता हैं। नियुक्तियों के बाद सीएम साय नवनियुक्तों को बधाई दी तो पदाधिकारियों ने सीएम साय का आभार जताया, लेकिन इसी बीच कुछ नेता लिस्ट को लेकर नाराज नजर आए। असंतुष्ट और नाराज नेताओं में नेता और प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास हैं जिन्हें राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड में उपाध्यक्ष बनाया गया, उन्होंने फेसबुक पोस्ट कर लिखा मेरे कंधे, दी गई जिम्मेदारी को उठाने लायक नहीं हैं।

Read More: Amit Shah in Chhattisgarh: बस्तर में अमित शाह.. निर्णायक लड़ाई के बीच नक्सलियों को फिर देंगे हथियार डालने की नसीहत, देखें पूरा शेड्यूल

दूसरे हैं बृजमोहन अग्रवाल के करीबी रहे सुभाष तिवारी, जिन्होंने पोस्ट कर रिश्तों का हवाला दिया, अपना दर्द बयां किया। तीसरी पोस्ट आई रायपुर भाजपा मीडिया प्रभारी वंदना राठौर की, उन्होंने तंज कसते हुए पोस्ट में लिखा कार्यकर्ता कहीं के। हालांकि, असंतुष्ट नेताओं ने खुलकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन विपक्ष ने इसे बीजेपी की असलियत बताते हुए कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का सुबूत है। वहीं पूर्व मंत्री शिव डहरिया सूची में सतनामियों की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।

Read More: New ACC Chief Mohsin Naqvi: पाकिस्तान को मिली एशिया क्रिकेट काउंसिल की कमान.. PCB चीफ मोहसिन नकवी बने ACC के नए अध्यक्ष

CG Ki Baat: इधऱ, विपक्ष के हमले पर पटलवार किया मंत्री श्याम विहारी जायसवाल ने कहा कि, सरकार में सब ठीक है, कांग्रेस खुल की स्थिति संभाले। कुल मिलाकर 36 लोगों की सूची में नाराज नेताओं में केवल 3 लोगों के पोस्ट सामने हैं, कोई सार्वजनिक नाराजगी या बगावती बयान नहीं है। सरकार का दावा है कि निगम, मंडलों और बोर्ड के 36 पदों में, अध्यक्ष- उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर संगठन- सरकार में संतुलन बैठाने की कोशिश है सबको संतुष्ट कर पाना मुमकिन नहीं है लेकिन पार्टी में कोई खिलाफत, बगावत जैसी चीज नहीं है। सवाल है क्या वाकई सब कुछ ठीक है, शांत है वैसे अब इंतजार है मंत्रीमंडल विस्तार का।

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: The gift of corporations and boards... spoiled the balance or made a difference? Were the posts distributed keeping in mind the caste equation?

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm