BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today Live News and Updates 10th June 2025: PM मोदी आज विदेश यात्रा से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से करेंगे मुलाकात, डिनर पर होगी चर्चा

Today Live News and Updates 10th June 2025: PM मोदी आज विदेश यात्रा से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से करेंगे मुलाकात, डिनर पर होगी चर्चा

satya prakashUpdated on 10 Jun 2025 | 10:06 pm
Today Live News and Updates 10th June 2025/Image Credit: IBC24

Today Live News and Updates 10th June 2025: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत विभिन्न देशों की यात्रा कर भारत का संदेश लेकर गया था। जानकारी के अनुसार बैठक शाम 7:30 बजे आयोजित होगी जिसमें प्रधानमंत्री प्रतिनिधियों के अनुभवों और विदेशों में मिली प्रतिक्रियाओं को जानेंगे। बैठक के दौरान सांसद न केवल विदेश दौरों से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे बल्कि यह भी बताएंगे कि भारत की छवि को लेकर वैश्विक मंचों पर कैसी प्रतिक्रिया मिली। प्रधानमंत्री इन इनपुट्स के आधार पर आगे की रणनीति तय कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सभी प्रतिनिधियों के लिए डिनर की विशेष मेजबानी भी करेंगे जिसमें सभी दलों के सांसद शामिल होंगे।

10 Jun 2025 | 8:50 pm

CG Weather: भिलाई में झमाझम बारिश

भिलाई
भिलाई में झमाझम बारिश
गरज चमक के साथ तेज बारिश
दिनभर की उमस से मिली राहत

10 Jun 2025 | 8:49 pm

Ujjain: 2 दोस्त ने मिलकर की युवक की हत्या

उज्जैन
2 दोस्त ने मिलकर की युवक की हत्या
चाकू मारकर युवक की हत्या
देवदर्शन जाने को लेकर हुआ विवाद
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पंवासा थाने के मारुति परिसर कॉलोनी की घटना

10 Jun 2025 | 8:27 pm

Gwalior: 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

ग्वालियर
4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले,
GRMC मेडिकल कॉलेज के 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव,
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटीन किया गया,
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 16

10 Jun 2025 | 8:10 pm

Jabalpur News: शहर में कचरा फैलाना अब पड़ेगा महंगा

जबलपुर- शहर में कचरा फैलाना अब पड़ेगा महंगा

नगर निगम साधारण सभा की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव

कचरा फैलाने पर 1 हज़ार से 1 लाख रु का लगेगा जुर्माना।

10 Jun 2025 | 8:04 pm

Indore News: राजा रघुवंशी हत्याकांड के चारों आरोपियों को पुलिस एयरपोर्ट लेकर पहुंची

इंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड के चारों आरोपियों को पुलिस एयरपोर्ट लेकर पहुंची,

एयरपोर्ट पर यात्री ने राज कुशवाह पर जड़ा थप्पड़,

राज कुशवाहा विक्की चौहान आनंदपुर में आकाश राजपूत चारों आरोपी कोलकाता ले जाया जाएगा

इंदौर के निर्दोष बेटे को मारा ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए,

इंदौर से शिलांग लेकर जाएगी मेघालय पुलिस

10 Jun 2025 | 7:58 pm

Bemetara News: जिले में मौसम का बदला मिजाज

बेमेतरा
जिले में मौसम का बदला मिजाज
चमक गरज के साथ तेज बारिश शुरू
लोगों को गर्मी से मिली राहत

10 Jun 2025 | 7:50 pm

Bilaspur News: कोरोना के 3 नए मरीज मिले, शहरी क्षेत्र के हैं तीनों मरीज

बिलासपुर
कोरोना के 3 नए मरीज मिले
शहरी क्षेत्र के हैं तीनों मरीज
तीनों को किया गया होम आइसोलेट
16 हुई कोविड एक्टिव केसों की संख्या

10 Jun 2025 | 7:25 pm

Dhar News: नर्मदा नदी में जा गिरा कारों से भरा कंटेनर

धार
नर्मदा नदी में जा गिरा कारों से भरा कंटेनर
अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गिरा कंटेनर
हादसे में चालक गंभीर घायल, इलाज जारी
धामनोद थाना क्षेत्र का मामला

10 Jun 2025 | 7:25 pm

Raipur News: तेज बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव की स्थिति

तेज बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव की स्थिति

शहर में कई जगहों पर ब्लैकआउट की स्थिति

स्ट्रीट लाइट के साथ साथ फ्लाई ओवर , रेलवे अंडर ब्रिज की लाइट भी बंद

सड़कों में जल भराव के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति

10 Jun 2025 | 7:16 pm

Indore News: शिलांग पुलिस की टीम पहुंची क्राइम ब्रांच थाने

इंदौर : शिलांग पुलिस की टीम पहुंची क्राइम ब्रांच थाने

कार में सामान भरकर पहुंचे शिलांग पुलिस के पुलिस अधिकारी

क्राइम ब्रांच थाने से कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट लेकर पहुंचेगी पुलिस

इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली या कलकत्ता ले जाने की है संभावना

साढ़े 8 बजे इंदौर से कलकत्ता के लिए है इंडिगो की फ्लाइट

इस फ्लाइट से कलकत्ता जाने की जताई जा रही है संभावना

रात 9:45 बजे दिल्ली के लिए भी है फ्लाइट

10 Jun 2025 | 7:16 pm

Gwalior News: हिंदू धर्म त्यागने की शपथ का मामला

ग्वालियर
हिंदू धर्म त्यागने की शपथ का मामला,
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दिया ज्ञापन,
भितरवार तहसीलदार को दिया ज्ञापन,
ज्ञापन में कहा…. सामाजिक सद्भभावना बिगाड़ने का काम किया जा रहा है,
जातीय संघर्ष को उकसाने का काम किया जा रहा है,
आयोजक पर जल्द एफआईआर हो,
नही तो बड़ा आंदोलन करेगें।

10 Jun 2025 | 7:13 pm

Raipur News: राजधानी में चमक गरज के साथ तेज बारिश शुरू

रायपुर….

राजधानी में चमक गरज के साथ तेज बारिश शुरू…

दिनभर की तेज धूप और उमस से शहरवासियों को मिली राहत…

10 Jun 2025 | 6:51 pm

Chhatarpur News: खजुराहो एयरपोर्ट में ट्रेनी एयरक्राफ्ट गिरा

छतरपुर
खजुराहो एयरपोर्ट में ट्रेनी एयरक्राफ्ट गिरा
मौके पर पहुंचे बचाव दल
बचाव दल ने पायलट और ट्रेनी को बचाया
कई मीटर तक घिसातता गया एयरक्राफ्ट

10 Jun 2025 | 6:22 pm

Shivpuri News: कार और ट्रक में जोरदार टक्कर

शिवपुरी- अपडेट
कार और ट्रक में जोरदार टक्कर
हादसे में 2 की मौत, 8 घायल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोलारस थाना क्षेत्र का मामला

10 Jun 2025 | 6:22 pm

Raipur News: शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर ब्रेकिंग ,

नक्सली हमले शहीद हुए ASP आकाश राव गिरपुंजे को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली चौक से जस्तम चौक तक निकाला कैंडल मार्च ,

भारतीय जनता युवा मोर्चा भी कुछ देर में जय स्तंभ चौक पर शहीद ASP को देगी श्रद्धांजलि

10 Jun 2025 | 6:21 pm

Bhopal News: सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना इन्वेस्ट मीट में पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव

भोपाल

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना इन्वेस्ट मीट में पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव…

भोपाल में कुशाभाउ कन्वेंशन हाल में हो रही है मीट..

पूरे प्रदेश भर से किसान हो रहे है शामिल..

10 Jun 2025 | 6:02 pm

Shivpuri News: कार और ट्रक में जोरदार टक्कर

शिवपुरी
कार और ट्रक में जोरदार टक्कर
हादसे में 1 एक की मौत, 9 घायल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोलारस थाना क्षेत्र का मामला

10 Jun 2025 | 6:02 pm

Raipur News: 5 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी

रायपुर: 5 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी
डॉ रोहित यादव को पर्यटन और संस्कृति विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
अविनाश चंपावत जन शिकायत निवारण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
अंकित आनंद को वाणिज्य कर विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
हिमशिखर गुप्ता श्रम विभाग के सचिव बनाए गए
खेल और युवा कल्याण, जेल विभाग और श्रमायुक्त के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
चंदन कुमार CEO नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

10 Jun 2025 | 5:08 pm

Mungeli News: कुआं खुदाई के दौरान हादसा

मुंगेली: कुआं खुदाई के दौरान हादसा
मिट्टी धसकने से युवक की हुई मौत
प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा
सरगांव के टिकैत पेंड्री गांव की घटना

10 Jun 2025 | 5:06 pm

Balrampur News: भरमार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर: भरमार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरोपी जंगल में बंदूक लेकर घूम रहा था
सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस ने की कार्रवाई
त्रिपुरी बरीपाठ गांव का मामला

10 Jun 2025 | 5:05 pm

Bijapur News: शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे को दी गई श्रदांजलि

बीजापुर
शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे को दी गई श्रदांजलि
शहीद ASP को बीजापुर पुलिस लाइन में दी श्रदांजलि
बस्तर IG,SP, कलेक्टर, समेत अधिकारी हुए शामिल

10 Jun 2025 | 4:47 pm

Indore News: हत्या करने के बाद राजा की माँ से बात की थी हत्यारन बहू ने

इंदौर : हत्या करने के बाद राजा की माँ से बात की थी हत्यारन बहू ने,

माँ ने 23 तारीख को कॉल किया था, तब हत्या कर ऊपर की ओर आ रही थी सौनम,

सौनम ने बताया बहुत थक गई हूं ,

राजा कि माँ ने राजा से बात करने के लिए कहा तो सौनम बोली वो आगे चल रहे हैं,

माँ ने कहा राजा का फोन बंद क्यों आ रहा है तो सौनम बोली,

उनके फोन में नेटवर्क नहीं है फोन बेग में रखा है,

10 Jun 2025 | 4:47 pm

Indore News: राजा रघुवंशी के घर पहुंची मेघालय और क्राइम ब्रांच पुलिस

इंदौर : राजा रघुवंशी के घर पहुंची मेघालय और क्राइम ब्रांच पुलिस,

राजा के भाई से मेघालय पुलिस ने बंद कमरे में कई चर्चा ,

तकरीबन 25 मिनिट तक चली मुलाकात,

मेघालय अधिकारी ने IBC24 पर कहा

केस के लिए राजा के भाई से बात करने पहुंचे थे,

10 Jun 2025 | 4:24 pm

Bhopal News: सेना के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर ठगी

भोपाल

सेना के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर ठगी..

राजस्थान से गिरफ्तार किए गए दो आरोपी….

गिरफ्तार सदस्यों में एक नाबालिग…

ठगों ने क्राइम ब्रांच भोपाल ACP के नाम और फोटोग्राफ का उपयोग कर बनाई आई.डी….

सस्ते दाम में घर का सामान बेचने का देते थे झांसा…

10 Jun 2025 | 4:23 pm

Ratlam News: भदवासा के महिला सरपंच के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रतलाम
भदवासा के महिला सरपंच के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पंचायत के सचिव और सहायक सचिव को हटाने की मांग
पंचायत के सचिव और सहायक सचिव पर लगाया आरोप
पीएम आवास के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

10 Jun 2025 | 4:23 pm

Mungeli News: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे पटवारी गिरफ्तार

मुंगेली
25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे पटवारी गिरफ्तार
किसान से नाम सुधारने के एवज में मांगे थे रिश्वत
ACB की टीम ने पटवारी को किया गिरफ्तार

10 Jun 2025 | 4:07 pm

Jashpur News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत

जशपुर- कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत
बाइक सवार 3 युवक घायल, 2 की हालत नाजुक
सन्ना थाना क्षेत्र के भादूपारा की घटना

10 Jun 2025 | 3:59 pm

Harda News: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म

हरदा: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया
आरोपी 6 माह से काट रहा था जिला बदर की सजा
घटना के एक दिन पहले ही गांव पहुंचा था आरोपी
जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर मेडिकल करने से किया मना
पुलिस पीड़िता का मेडिकल के लिए 5 घंटे तक भटकती रही
TI ने SP और कलेक्टर से की शिकायत
महिला डॉक्टर पर पैसे लेकर ऑपरेशन करने के लगे हैं आरोप
सिराली थाना क्षेत्र का मामला

10 Jun 2025 | 3:48 pm

Raipur News: रविशंकर विश्वविध्यालय में रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथो गिरफ्तार

रायपुर..

रविशंकर विश्वविध्यालय में रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथो गिरफ्तार…

प्रशासनिक विभाग में पदस्थ क्लर्क दीपक वर्मा रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार…

विश्वविद्यालय के रिटायर्ड क्लर्क से रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार…

पेंशन प्रकरण जल्दी निपटाने के एवज में मांगी थी 50 हजार की रिश्वत…

30 हजार रूपये रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार…

ACB रायपुर टीम की कार्रवाही…

10 Jun 2025 | 3:47 pm

Bijapur News: 7 नक्सलियों में से 5 की हुई शिनाक्त

बीजापुर –
नेशनल पार्क में मारे गए 7 नक्सली
7 नक्सलियों में से 5 की हुई शिनाक्त
नए पुलिस लाइन मे बस्तर IG लेंगे PC

10 Jun 2025 | 3:35 pm

Raipur News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुँचे रामकृष्ण केयर अस्पताल

रायपुर ब्रेकिंग

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुँचे रामकृष्ण केयर अस्पताल..

सुकमा आईडी ब्लास्ट में घायल प्रभारी सोनल ग्वाला और एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर से कर रहे हैं मुलाक़ात..

घायलो से चर्चा कर घटनाक्रम की लेंगे जानकारी..

कल सुबह सुकमा में नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट में एडिशनल आकाश राव गिरिपूंजे हुए थे शहीद..

10 Jun 2025 | 3:15 pm

Indore News: स्किम नम्बर 155 के मैदान में बैठकर राजा रघुवंशी की हत्या प्लानिंग की संभावना

इंदौर : बिग ब्रेकिंग

स्किम नम्बर 155 के मैदान में बैठकर राजा रघुवंशी की हत्या प्लानिंग की संभावना

खाली मैदान में हमेशा मिलते थे, राज कुशवाह, विशाल चौहान ,आंनद कुर्मी आकाश राजपूत

हत्या में यूज हुई नई सीम तलाषने खाली मैदान में पुलिस पहुंची

आरोपियों ने इसी मैदान में सीम कार्ड फेंकने की दी थी सूचना,

आरोपी के घर से जो पकड़े जप्त हुए है उसमें मृतक के खून के धब्बे की जांच फोरेंसिक होगी ।

इंदौर से सारे साक्ष्य जप्त करेगी पुलिस

10 Jun 2025 | 3:14 pm

Raipur News: कोंटा में हुए नक्सली हमले पर पूर्व पीसीसी चीफ धनेद्र साहू का बयान

रायपुर ब्रेकिंग

कोंटा में हुए नक्सली हमले पर पूर्व पीसीसी चीफ धनेद्र साहू ने कहा कि इस घटना ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की नक्सलवाद के खाते की पोल खोल दी है,

नक्सलियों ने कितने बड़े अधिकारी को निशाना बनाया है जो पूरे सिस्टम को एक बड़ी चुनौती है

कहीं ना कहीं ये पुलिस प्रशासन की लापरवाही भी है ,

ये बात सही है कि पिछले दिनों नक्सल उन्मूलन के मामले में बड़ी सफलता मिली है बहुत से बड़े नक्सली मारे गए हैं कुछ गिरफ्तार भी किए गए हैं मगर इससे यह नहीं कहा जा सकता कि नक्सलवाद समाप्त हो गया है ,

10 Jun 2025 | 3:13 pm

Bhilai News: रोहतक के सिद्ध बाबा ने की महिला से ठगी

भिलाई-
रोहतक के सिद्ध बाबा ने की महिला से ठगी
शांति पूजा के नाम पर की 36 लाख की ठगी
बाब ने पीड़िता की फ्लैट को भी दान करने की मांग की
मना करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी
महिला ने सुपेला थाने में कराई FIR दर्ज
रोहतक से आरोपी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

10 Jun 2025 | 2:49 pm

Sukma News: कोंटा के ढोंडरा IED ब्लास्ट क्षेत्र में विरोध

सुकमा: कोंटा के ढोंडरा IED ब्लास्ट क्षेत्र में विरोध
विरोध में बुधवार को दोरनापाल बंद का आह्वान
बुधवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करेंगे व्यापारी
दोरनापाल के व्यापारियों ने आज शाम रखी श्रद्धांजलि सभा
IED ब्लास्ट में कल ASP आकाश राव हुए थे शहीद

10 Jun 2025 | 2:48 pm

Raipur News: नक्सलियों के भारत बंद के आवाहन पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान

रायपुर ब्रेकिंग ,

नक्सलियों के भारत बंद के आवाहन पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान

कहा कि एक मोहल्ला भी बंद नहीं होगा भारत क्या बंद कराएंगे ….

👉 IED ब्लास्ट से कई जवानों की शहादत हुई है पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा –

IED डिटेक्शन के मैकेनिक्सम के लिए काम कर रहे है,

मैन्युअल एक्सपीरियंस जो कुछ भी होता है, उसी आधार पर करना होता है ,

10 Jun 2025 | 2:48 pm

Indore News: आरोपी विशाल को खुले मैदान में लेकर पहुंची पुलिस

इंदौर : आरोपी विशाल को खुले मैदान में लेकर पहुंची पुलिस

आरोपी के बताए हुए स्थान पर की जा रही सर्चिंग

मेघालय पुलिस के साथ इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम भी मौजूद

10 Jun 2025 | 2:33 pm

Raipur News: मोहल्ला भी बंद नहीं होगा नक्सली भारत क्या बंद कराएंगे: गृहमंत्री विजय शर्मा

रायपुर ब्रेकिंग ,

नक्सलियों के भारत बंद के आवाहन पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान

कहा कि एक मोहल्ला भी बंद नहीं होगा भारत क्या बंद कराएंगे ….

👉 IED ब्लास्ट से कई जवानों की शहादत हुई है पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा –

IED डिटेक्शन के मैकेनिक्सम के लिए काम कर रहे है,

मैन्युअल एक्सपीरियंस जो कुछ भी होता है, उसी आधार पर करना होता है ,

10 Jun 2025 | 2:28 pm

Indore News: आरोपी विशाल को खुले मैदान में लेकर पहुंची पुलिस, की जा रही सर्चिंग

इंदौर : आरोपी विशाल को खुले मैदान में लेकर पहुंची पुलिस

आरोपी के बताए हुए स्थान पर की जा रही सर्चिंग

मेघालय पुलिस के साथ इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम भी मौजूद

10 Jun 2025 | 2:06 pm

Bangalore News: पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी

बेंगलुरु (कर्नाटक): केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना में हमने 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में डाले हैं… इसका 25 करोड़ लोगों को लाभ मिला है… ऐसे प्रत्येक क्षेत्र में मोदी सरकार एक निर्णयक सरकार के तौर पर आगे बढ़ी है। हमें लोगों का विश्वास भी प्राप्त हुआ है…”

10 Jun 2025 | 1:52 pm

Harda News: संदिग्ध हालत में मिली व्यक्ति की लाश और बाइक

हरदा-
संदिग्ध हालत में मिली व्यक्ति की लाश और बाइक
कल रात से लापता था मृतक विनोद राठौर
मृतक के गले पर है चोट के निशान
छीपाबड़ थाना पुलिस जांच में जुटी

10 Jun 2025 | 1:26 pm

Jabalpur News: कामकाज बंद कर हड़ताल पर बैठे पांच वार्डों के सफाई कर्मचारी

जबलपुर – सफाई कर्मचारियों को ठेकेदार ने 3 महीने से नहीं दिया वेतन
कामकाज बंद कर हड़ताल पर बैठे पांच वार्डों के सफाई कर्मचारी
नगर निगम के सुहागी संभाग कार्यालय के सामने कर रहे प्रदर्शन
नगर निगम ने बाबा बर्फानी कंपनी को दिया है सफाई का ठेका
सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर निगम ने ठेका कंपनी पर लगाया था 25 लाख का जुर्माना

10 Jun 2025 | 1:24 pm

Wadrafnagar News: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने

वाड्रफनगर: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने
ड्यूटी के टाईम पर ड्रेसिंग रूम में सो रहे स्वास्थ्य कर्मी
सिविल अस्पताल में ड्रेसर के पद पर पदस्थ हैं कर्मचारी
वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल का मामला

10 Jun 2025 | 1:23 pm

Bhopal News: राजधानी में 3 साल से एक तहसील में जमे 33 पटवारी हटाए गए

भोपाल: राजधानी में 3 साल से एक तहसील में जमे 33 पटवारी हटाए….

4 राजस्व निरीक्षकों के भी तबादले…..

इन्हें एक तहसील या हल्के से दूसरी तहसील में भेजा गया….

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने 8 महीने पहले प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप के सामने यह मुद्दा उठाया था…..

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी किए….

10 Jun 2025 | 1:19 pm

Pendra News: नदी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत

पेंड्रा-नदी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत
दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा
गौरेला थाना क्षेत्र के मेढुका गांव की घटना

10 Jun 2025 | 1:06 pm

Bhilai News: निगम कमिश्नर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना

भिलाई-
निगम कमिश्नर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना
धरने में बैठे शहर सरकार के मंत्रियों ने बजाया ढोल
निगम गेट के सामने जाकर बजाय ढोल, नींद से जगाया
समर्थन में पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव ने कहा
कमिश्नर की तानाशाही में भाजपा-कांग्रेस के पार्षदों की कोई सुनवाई नहीं
इससे पहले सद्बुध्दि यज्ञ के बाद गुलाब भी भेंट कर चुके पार्षद

10 Jun 2025 | 1:06 pm

Indore News: विशाल चौहान के घर पहुंची मेघालय और इंदौर ब्रांच पुलिस

इंदौर: विशाल चौहान के घर पहुंची मेघालय और इंदौर ब्रांच पुलिस

आरोपी विशाल को लेकर पहुंची है मेघालय पुलिस

आनंद बाग के राखी नगर पहुंची पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीनों आरोपीयों के एक हो लाइन में है घर

नंदबाग राठी नगर में हाओ तीनो आरोपियों के घ

10 Jun 2025 | 12:40 pm

Raipur News: गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आकाश राव बहादुर अफसर थे

रायपुर

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आकाश राव बहादुर अफसर थे

नक्सलवाद के संकल्प के साथ उन्होंने खुद बस्तर से ट्रांसफर लेने से मना कर दिया था – गृह मंत्री विजय शर्मा

उनके शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा

विजय शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार से अधिक नक्सली मुख्य धारा में लौट रहे हैं

आकाश राव के 9 वर्षीय बेटे सिद्धांत ने दी मुखाग्नि

10 Jun 2025 | 12:40 pm

Jabalpur News: रविन्द्र नगर में रिश्तेदार परिवारों में खूनी संघर्ष

जबलपुर

रविन्द्र नगर में रिश्तेदार परिवारों में खूनी संघर्ष

संपत्ति विवाद को देर रात जमकर हुआ पथराव

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमला

सिर पर पत्थर लगने से हैड कांस्टेबल सुनील तिवारी घायल

दोनों पक्षों के लोगों को आईं चोटें

CCTV कैमरों में कैद हुई पूरी घटना

आधारताल थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच।

10 Jun 2025 | 12:15 pm

BHOPAL NEWS: 27 दिन बाद विजय शाह हुए कैबिनेट की बैठक में शामिल

भोपाल

27 दिन बाद विजय शाह हुए कैबिनेट की बैठक में शामिल

3 कैबिनट बैठकों के बाद आज पहुंचे बैठक में

कल शहडोल के ब्यौहारी में कोल जनजातीय महाकुंभ में भी हुए थे शामिल

कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था 13 मई को विवादित बयान

10 Jun 2025 | 11:56 am

Raipur News: उरला के सरोरा में चोरी करने घर में घुसे युवक की हत्या

रायपुर-
उरला के सरोरा में चोरी करने घर में घुसे युवक की हत्या
शोर सुनकर उठे मकान मालिक ने धारदार हथियार से किए कई वार
मकान मालिक हीरेंद्र साहू ने की डोमन साहू की हत्या
घायल चोर डोमन साहू की एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत
उरला थाना पुलिस ने आरोपी मकान मालिक हिरेंद्र साहू गिरफ्तार

10 Jun 2025 | 11:43 am

Bhopal News: मोहन कैबिनेट की बैठक शुरू

भोपाल

मोहन कैबिनेट की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हो रही है बैठक

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ शुरू हुई बैठक

कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगेगी मुहर

10 Jun 2025 | 11:38 am

Raipur News: शहीद आकाश राव गिरपुंजे का पार्थिव शरीर पहुंचा महादेव घाट शमशान घाट

रायपुर

शहीद आकाश राव गिरपुंजे का पार्थिव शरीर पहुंचा महादेव घाट शमशान घाट

अंतिम संस्कार में शहर वासियों की उमड़ी भीड़

श्मशान घाट में भी शहीद आकाश राव को पुलिस के अफसरों और शहरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

शमशान घाट में भी दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

अंतिम यात्रा में रास्ते भर देश भक्ति गीतों की धुन बजती रही

10 Jun 2025 | 11:27 am

Bilaspur News: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

बिलासपुर-
बिलासपुर HC को बम से उड़ाने की धमकी
मेल के जरिए मिली धमकी, पुलिस अलर्ट
HC परिसर को लिया गया सुरक्षा के घेरे में

10 Jun 2025 | 11:20 am

CG News: ये शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा – सीएम साय

रायपुर

सीएम विष्णुदेव साय का बयान

सीएम ने शहादत को किया नमन, कहा- आज शहीद आकाश राव गिरीपुंजे को श्रद्धांजलि दी गई

ये शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा – सीएम साय

छत्तीसग़ढ में नक्सलवाद अंतिम सांस ले रहा है

नक्सलवाद का खत्मा निश्चित है

नक्सलियों की बौखलाहट खुलकर सामने आ रही है

10 Jun 2025 | 11:07 am

Lucknow News: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के ये 11 साल आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव के स्वर्णिम युग के रूप में जाने जाएंगे – सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के ये 11 साल आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव के स्वर्णिम युग के रूप में जाने जाएंगे।”

10 Jun 2025 | 10:54 am

Indore News: राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी का बयान

इंदौर

राजा हत्याकांड मामला
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी का बयान
विपिन रघुवंशी ने किया दावा
मामले में 8 आरोपी होने का किया दावा
चार आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
सोनम रघुवंशी के और भी सहयोगी होने का किया दावा
सोनम की मां ने उसके अफेयर की जानकारी छिपाई: विपिन
सोनम के भाई और पिता से भी जानकारी छिपाई: विपिन

10 Jun 2025 | 10:44 am

Baloda Bazar News: हिंसा-आगजनी कांड की आज बरसी

बलौदा बाजार
हिंसा-आगजनी कांड की आज बरसी
प्रदर्शनकारियों ने केलक्ट्रेट को किया था आग के हवाले
257 कार और मोटरसाइकल भी की आगजनी
192 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी, और भी हो सकती है गिरफ्तारी

10 Jun 2025 | 10:39 am

Sukma Live News: बस्तर IG सुंदरराज पहुंचे कोंटा, ढोंडरा में हुए IED ब्लास्ट की ले रहे जानकारी

सुकमा-
बस्तर IG सुंदरराज पहुंचे कोंटा
ढोंडरा में हुए IED ब्लास्ट की ले रहे जानकारी
घटनास्थल पहुंच कर ली घटना की जानकारी

10 Jun 2025 | 10:15 am

Indore Live News: राजा हत्याकांड अपडेट, चौथे आरोपी को कोर्ट लेकर गई पुलिस

इंदौर-राजा हत्याकांड अपडेट
चौथे आरोपी को कोर्ट लेकर गई पुलिस
मेघालय पुलिस के साथ इंदौर पुलिस मौजूद

 

10 Jun 2025 | 10:10 am

Gwalior Live News: हिंदू धर्म त्यागने का मामला, अखिल भारतीय हिंदू महासभा नाराज

ग्वालियर
हिंदू धर्म त्यागने का मामला,
अखिल भारतीय हिंदू महासभा नाराज,
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्धाज का बयान,
ये लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने का काम कर रहे है,
आरक्षण के लिए ये सब किया गया है,
ऐसी घटनाओं की जांच तुरंत की जाना चाहिएं,
आरएसएस के सर संचालक ओर सीएम डॉ मोहन यादव से ऐसी घटनाओं की जांच मांग करते है,
जो लोग हमारे भगवान को नही मानते है,
उनका आरक्षण बंद किया जाएं- जयवीर भारद्धाज

 

10 Jun 2025 | 9:55 am

Surajpur Live News: BEO पंडित भारद्वाज निलंबित, युक्तियुक्तकरण में भ्रामक और तथ्यहीन भेजी थी जानकारी

सूरजपुर- विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज निलंबित
युक्तियुक्तकरण में भ्रामक और तथ्यहीन भेजी थी जानकारी
BEO ने रिक्त पदों को गलत तरीके से दर्शाया था
सरगुजा संभागायुक्त ने की कार्रवाई

10 Jun 2025 | 9:54 am

Jashpur Live News: प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा निलंबित, निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूली का आरोप

पत्थलगांव- प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा निलंबित
छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूली का आरोप
शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कुरडेग में था पदस्थ
निलंबन अवधि में जशपुर DEO कार्यालय में रहेंगे अटैच

10 Jun 2025 | 9:46 am

Bhopal Live News: भोपाल में फिर सामने आया धर्म परिवर्तन का मामला..

भोपाल: फिर सामने आया धर्म परिवर्तन का मामला..

स्लम एरिया के गरीब तबके के लोगों का किया जा रहा था धर्म परिवर्तन..

ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों को रंगे हाथ पकड़ा..

एक झोपड़ी में बंद कर ईसाई धर्म को अपनाने का दिया जा रहा था प्रलोभन..

प्रति व्यक्ति 50 हजार, बच्चों की मिशनरी स्कूल में हॉस्टल के साथ निशुल्क शिक्षा, माता-पिता समेत बूढ़े बुजुर्गों को मेट्रो शहरों के बड़े अस्पतालों में चिकित्सा का दिया जा रहा था प्रलोभन..

सूखी सेवनिया में महिलाओं को झोपड़ी में कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन..

10 Jun 2025 | 9:44 am

Damoh Live News: देर रात मासूम के अपहरण की कोशिश, मासूम के चीखने पर स्थानीय लोगों ने बचाया

दमोह-
देर रात मासूम के अपहरण की कोशिश
मासूम के चीखने पर स्थानीय लोगों ने बचाया
पुराने स्टेट बैंक के पास की घटना
पथरिया थाना पुलिस जांच में जुटी

10 Jun 2025 | 9:26 am

Datia Live News: ज्वेलरी शॉप से 5 लाख के जेवर चोरी, चोरी की वारदात CCTV में कैद..

दतिया-
ज्वेलरी शॉप से 5 लाख के जेवर चोरी
चोरी की वारदात CCTV में कैद
कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

 

 

10 Jun 2025 | 9:24 am

Raipur Live News: शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की अंतिम यात्रा निकाली, कुशालपुर आवास से माना चौथी बटालियन पहुंचेगा पार्थिव शरीर

कुशालपुर आवास से माना चौथी बटालियन पहुंचेगा पार्थिव शरीर

शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की अंतिम यात्रा निकाली

कुशालपुर आवास से माना चौथी बटालियन पहुंचेगा पार्थिव शरीर

चौथी बटालियन में दी जाएगी अंतिम सलामी

सीएम विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा रहेंगे मौजूद

अंतिम सलामी के बाद पार्थिव शरीर लाया जाएगा महादेव घाट

महादेव घाट पर होगा अंतिम संस्कार

 

10 Jun 2025 | 9:09 am

Bilaspur Live News: पेट्रोल पंप में चाकू की नोक पर लूट का मामला, तारबाहर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर: पेट्रोल पंप में चाकू की नोक पर लूट का मामला
तारबाहर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों ने नाबालिग से कैश और चैन की थी लूट
पेट्रोल डलवाने आया था नाबालिग
घटना का CCTV फुटेज आया था सामने

10 Jun 2025 | 9:02 am

Jabalpur Live News: मेघा परमार को विक्रम अवॉर्ड नहीं देने को चुनौती, मेघा की याचिका पर HC ने मांगा जवाब

जबलपुर: मेघा परमार को विक्रम अवॉर्ड नहीं देने को चुनौती,

मेघा की याचिका पर HC ने मांगा जवाब

HC ने राज्य सरकार, खेल विभाग को जारी किया नोटिस

सीहोर निवासी मेघा ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया था तिरंगा

राज्य सरकार ने छिंदवाड़ा की भावना डेहरिया को दिया है विक्रम अवॉर्ड

22 मई 2019 को मेघा के 5 घण्टे बाद भावना पहुंची थीं एवरेस्ट : याचिका

 

 

10 Jun 2025 | 8:56 am

Bilaspur Live News: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या

बिलासपुर: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या
शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था आरोपी पति
तोरवा थाना पुलिस की कार्रवाई

10 Jun 2025 | 8:53 am

Jabalpur Live News: गेहूं की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने की कवायद, व्यापारियों के लिए गेहूं के स्टॉक की सीमा तय

जबलपुर: गेहूं की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने की कवायद

व्यापारियों के लिए गेहूं के स्टॉक की सीमा तय

केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

थोक विक्रेता स्टॉक कर सकेंगे 3 हज़ार टन गेहूं

रिटेलर के लिए गेहूं स्टॉक की सीमा 10 टन तय

31 मार्च 2026 तक लागू होगी स्टॉक लिमिट

10 Jun 2025 | 8:51 am

Jabalpur Live News: मानसून के इंतज़ार के बीच पारे ने झुलसाया, पहली बार 42.6 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

जबलपुर- मानसून के इंतज़ार के बीच पारे ने झुलसाया

सीज़न में पहली बार 42.6 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

10 Jun 2025 | 8:50 am

Dhamtari Live News: ग्राम पंचायत रुद्री में फैला पीलिया, करीब 12 लोग पीलिया के हुए शिकार

धमतरी : ग्राम पंचायत रुद्री में फैला पीलिया
करीब 12 लोग पीलिया के हुए शिकार
दूषित पानी पीने से फैला पीलिया
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

10 Jun 2025 | 8:48 am

Bhopal Live News: सीजन में पहली बार तापमान 43 डिग्री के पार गया… भोपाल में कल 43.4 डिग्री रहा तापमान

भोपाल : सीजन में पहली बार तापमान 43 डिग्री के पार गया…
भोपाल में कल 43.4 डिग्री रहा तापमान…
मौसम विभाग का अनुमान अगले 2 दिन ऐसी ही तपिश होगी
ग्वालियर विंध्य और बुंदेलखंड में लू…

10 Jun 2025 | 8:47 am

Gwalior Live News: धान खरीदी घोटाला, 7 करोड़ 23 लाख रुपये की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी कल्याण सिंह गिरफ्तार

ग्वालियर: धान खरीदी घोटाला,
7 करोड़ 23 लाख रुपये की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी कल्याण सिंह गिरफ्तार,
एसआईटी ने किया गिरफ्तार,
लक्ष्मीगंज कृषि मंडी में हुआ था घोटाला,
मंडी के पूर्व सचिव समेत 3 फर्म के लोगों के साथ 7 लोगों ने किसानों की राशि का किया था गबन।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...
शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm