BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and LIVE Update 23 October: पावर कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली बोनस.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सौगात, किया ऐलान

Today News and LIVE Update 23 October : सीएम विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य पवार कंपनी के डंगनिया स्थित हेडक्वार्टर में छत्तीसगढ़ की तीनों ही पवार कंपनियों में चयनित 375 …

satya prakashUpdated on 23 Oct 2024 | 10:06 pm
Today News and LIVE Update 23 October | Chhattisgarh government employees will get Diwali bonus

Chhattisgarh government employees will get Diwali bonus: रायपुर: छत्तीसगढ़ की सरकार ने राज्य क कर्मचारियों के लिए पिछले दिनों महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था तो वही आज सीएम विष्णुदेव साय ने विद्युत् बिहाग के कर्मचारियों को दीवाली बोनस के तौर पर बड़ी सौगात दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कर्मचारियों के बैंक खातों में बतौर दिवाली बोनस अधिकतम 12 हजार रुपये तक ट्रांसफर किये जायेंगे।

Diwali Bonus News and Live Updates 2024

DA Hike Latest Updates: बोनस मिला पर महंगाई भत्ता के लिए करना होगा इंतज़ार!.. जानें कितना फ़ीसदी इजाफा मुमकिन, दीवाली से ठीक पहले होगा ऐलान!..

दरअसल सीएम विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य पवार कंपनी के डंगनिया स्थित हेडक्वार्टर में छत्तीसगढ़ की तीनों ही पवार कंपनियों में चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

गृहजिला पहुंचे मुख्यमंत्री साय

Chhattisgarh government employees will get Diwali bonus: इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बगीचा विकास खंड की स्व-सहायता समूहों की 21 बिजली सखियों को बिजली किट प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को बेहतर ढंग से काम करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी उपस्थित थी।

बिजली सखी योजना पायलट प्रोजेक्ट

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देकर उनके आय में वृद्धि करने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। बिजली सखी योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिला प्रशासन और जनपद पंचायत बगीचा के संयुक्त प्रयास से लागू किया जा रहा है। बिजली सखी अंतर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। बिजली विभाग के पास मीटर रीडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं के बिजली मीटर की नियमित रीडिंग नहीं हो पाती है। इससे उपभोक्ताओं को एक साथ अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता है।

Chhattisgarh government employees will get Diwali bonus: जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मीटर रीडिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें बिजली सखी बनाया गया है। बिजली सखी के द्वारा नियमित रूप से मीटर रीडिंग किया जाएगा। इस पहल से विद्युत उपभोक्ताओं को नियमित बिजली का बिल मिलेगा, जिससे वे कम बिल का भुगतान कर पाएंगे।

Disabled pension scheme: हर दिव्यांग को हर महीने 5000 रुपये पेंशन.. कैबिनेट में लगी फैसले पर मुहर, जानें कब से शुरू होगा पंजीयन

300 महिलाओं को बिजली सखी बनाने का लक्ष्य

साथ ही एक घर में मीटर रीडिंग करने से बिजली सखी को 12 रूपए बिजली विभाग के द्वारा भुगतान किया जाएगा। इससे समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा और उन्हें नियमित आय होगी। इससे बिजली सखी के रूप में जनपद क्षेत्र में लखपति दीदी की संख्या भी बढ़ेगी। जशपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 21 महिलाओं को बिजली सखी बनाया गया है। जिला में 300 महिलाओं को बिजली सखी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Today News and LIVE Update 23 October : नई दिल्ली : 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बंद सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद और उसके वित्तपोषण के खिलाफ एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हमें सभी को एकजुट होकर आतंकवाद और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए मजबूती से सहयोग करना होगा। इस गंभीर मुद्दे पर दोहरी नीति के लिए कोई स्थान नहीं है। हमें अपने देशों के युवाओं के बीच कट्टरपंथी विचारों की रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए। हमें संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन के लंबित मुद्दे पर मिलकर काम करना होगा।"

 रायपुर। आकाश शर्मा ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान आईबीसी 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में आकाश शर्मा ने कहा कि, सुनील सोनी और बृजमोहन अग्रवाल के पैर छूना हमारा संस्कार है। सुनील सोनी वैसे भी बुजुर्ग हैं। मेरी उम्र 33 साल है उनकी उम्र 59 साल है। मुझसे मेरे सीनियर नेता नाराज नहीं हैं। मैं सभी से मिला हूं सब ने अपना आशीर्वाद दिया है। बीजेपी के कई नेता मुझे फोन कर रहे हैं।

 

वायनाड, केरल। वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "वे (लोग) मुझे पहले से ही बहुत प्यार दे रहे हैं और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं..."

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में अपना रोड शो शुरू किया। उनके साथ उनके भाई और लोकसभा नेता राहुल गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी हैं। वह जल्द ही वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

 

मुंबई: #महाराष्ट्रचुनाव2024 के लिए महाविकास अघाड़ी की सूची पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "महाविकास अघाड़ी का कोई सीट-बंटवारे का फॉर्मूला नहीं है। एमवीए की सूची में देरी हुई क्योंकि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। अन्य विपक्ष में बैठने जा रहे हैं। हम सत्ता में आएंगे, इसलिए हमें उम्मीदवारों और सीटों का चयन बहुत सावधानी से करना होगा। हमारी पूरी सूची आज शाम 4 बजे तक जारी कर दी जाएगी। कल रात काम लगभग पूरा हो गया है। हमारे बीच कोई विवाद या मतभेद नहीं हैं। सब कुछ ठीक चल रहा है।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। ईरान और इजराइल के मध्य बढ़ते तनाव के बीच पेजेशकियन ने पश्चिम एशिया में शांति की आवश्यकता पर बल दिया तथा सभी पक्षों के साथ भारत के अच्छे संबंधों के कारण संघर्ष को कम करने में उसकी भूमिका पर जोर दिया। जुलाई में चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति बने पेजेशकियन और मोदी के बीच यह पहली मुलाकात है।

Read More: Today News and LIVE Update 15 October: महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव तारीखों का ऐलान, कुछ ही देर में शुरू होगी इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस 

Today News and LIVE Update 23 October दोनों नेताओं ने चाबहार बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (आईएनएसटीसी) सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने अंग्रेजी और फारसी दोनों भाषाओं में ‘एक्स’ पर लिखा, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने अपने देशों के बीच संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की। हमने भविष्य के क्षेत्रों में संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यहां प्रेसवार्ता में बताया कि मोदी और पेजेशकियन के बीच सार्थक चर्चा हुई।

Read More: CG Hindi News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर को दी बड़ी सौगात, 2 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मिसरी ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ते संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की और नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत के आह्वान को दोहराया। उन्होंने तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया।’’ विदेश सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि भारत सभी संबंधित पक्षों के साथ अपने अच्छे संबंधों के कारण संघर्ष को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Read More: धनतेरस से पहले बदल जाएगी इन लोगों की किस्मत, शुक्र के नक्षत्र से हर काम में मिलेगी कामयाबी, अचानक धन का भी होगा लाभ 

प्रधानमंत्री मोदी ने पेजेशकियन को उनकी हालिया चुनावी जीत पर बधाई दी और ईरान के साथ सदियों पुराने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने ब्रिक्स परिवार में ईरान का स्वागत भी किया।

Read More: Aaj ka Rashifal: मेष और मकर वालों को आज होगा धन लाभ, इन 3 राशिवालों को सतर्क रहने की जरूरत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन 

मिसरी ने कहा, चर्चा में सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से चाबहार बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। मिसरी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा में अफगानिस्तान का मुद्दा भी उठा। उन्होंने कहा, दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने तथा अफगानिस्तान के लोगों के लिए मानवीय सहायता जारी रखने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पेजेशकियन को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति पेजेशकियन ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

23 Oct 2024 | 10:05 pm

हरदा- 2 साल की मासूम बच्ची की मिली लाश

हरदा-
2 साल की मासूम बच्ची की मिली लाश
दूसरी बच्ची घायल अवस्था में मिली, इलाज जारी
कल पिता के साथ दोनों बच्ची गई थी बाहर
शव के पास से एक हथौड़ी बरामद
पिता फरार, तलाश में जुटी पुलिस
हंडिया थाना क्षेत्र का मामला

23 Oct 2024 | 9:33 pm

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 25 अक्तूबर को…

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 25 अक्तूबर को…
14 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार….
राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे सम्मान….
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत 2 शिक्षकों का भी होगा सम्मान….
54 लाख विद्यार्थियों के खातों में डाली जाएगी 324 करोड़ गणवेश राशि…
प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जंयती सभागार में होगा समारोह..

23 Oct 2024 | 9:26 pm

दक्षिण उपचुनाव के बीच महंत से क्यों मिले जोगी?

दक्षिण उपचुनाव के बीच महंत से क्यों मिले जोगी?

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत से आज पूर्व विधायक रेणु जोगी और अमित जोगी ने मुलाकात की है। रेणु जोगी ने महंत को कोसा सिल्क का “मरवाही आर्ट” के जैकेट भी भेंट किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई।

23 Oct 2024 | 9:18 pm

विद्या भारती के क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ

विद्या भारती के क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ

CM विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ

CM ने सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम को 50 लाख देने की घोषणा की

आवश्यक संसाधनों के लिए 50 लाख रू की घोषणा की

सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा के लिए भी 20 लाख स्वीकृत

नई पीढ़ी को विद्या भारती से जोड़ना महत्वपूर्व काम: CM

23 Oct 2024 | 8:58 pm

मंडला- शेयर मार्केट से अच्छे रिटर्न का झांसा देकर ठगी

मंडला-
शेयर मार्केट से अच्छे रिटर्न का झांसा देकर ठगी
आरोपियों ने 2 लोगों से की करीब 39 लाख रुपए की ठगी
पीड़ितों की शिकायत पर निवास थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

23 Oct 2024 | 8:47 pm

जबलपुर- स्मैक ड्रग्स का कारोबार करते हुए महिला गिरफ्तार

जबलपुर-
स्मैक ड्रग्स का कारोबार करते हुए महिला गिरफ्तार
महिला से 4 लाख रुपए की 40 ग्राम स्मैक जब्त
लार्डगंज थाना पुलिस की कार्रवाई

23 Oct 2024 | 8:31 pm

तुर्की: अंकारा में तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के मुख्यालय पर हमला

तुर्की:
अंकारा में तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के मुख्यालय पर हमला
बम धमाके में कई लोगों के मारे जाने की
तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के कुछ कर्मियों को भी बंधक बनाने की खबर
मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर हमले की पुष्टि

23 Oct 2024 | 8:08 pm

दक्षिण उपचुनाव में प्रत्याशियों के खर्च के लिए दर तय

दक्षिण उपचुनाव में प्रत्याशियों के खर्च के लिए दर तय

लडडू प्रतिनग 5 रू और मट्ठा पैकेट प्रतिनग 10 रू

नान-वेज थाली 150 रू व बिरयानी थाली 100 रू

23 Oct 2024 | 8:08 pm

बिलासपुर- चेतावनी के बाद भी नहीं थम रहे न्यायालयों में नियुक्ति के नाम पर प्रलोभन देने का मामला

बिलासपुर-
चेतावनी के बाद भी नहीं थम रहे न्यायालयों में नियुक्ति के नाम पर प्रलोभन देने का मामला
न्यायालयों में नियुक्ति के नाम पर ठगी पर हाईकोर्ट फिर हुआ सख़्त
दूसरी बार परिपत्र जारी कर दी चेतावनी
प्रलोभन देने और स्वीकारने वाले दोनों पर होगी कार्रवाई
नियुक्ति का लालच देकर की जाती है लोगों से ठगी

23 Oct 2024 | 8:08 pm

बैकुण्ठपुर- भालू के हमले से बुजूर्ग महिला की मौत

बैकुण्ठपुर-
भालू के हमले से बुजूर्ग महिला की मौत
खेत में धान काटने गई थी महिला
बड़गांव क्षेत्र के वन ग्राम तेलाईधार की घटना

23 Oct 2024 | 8:08 pm

तुर्किए- तुर्किए की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला

तुर्किए-
तुर्किए की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला
हमले में कई लोगों की मौत,राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंची

23 Oct 2024 | 7:59 pm

सिवनी- भैंसों से भरा ट्रक पलटा

सिवनी-
भैंसों से भरा ट्रक पलटा
हादसे में 24 भैंसों की मौत, 2 गंभीर
केवलारी-उगली मार्ग पर हुआ हादसा
घटना के बाद से ड्राइवर, कंडेक्टर फरार
केवलारी थाना पुलिस जांच में जुटी

23 Oct 2024 | 7:47 pm

दंतेवाड़ा- तालाब सौंदर्यीकरण में गुणवत्ताहीन काम

दंतेवाड़ा-
तालाब सौंदर्यीकरण में गुणवत्ताहीन काम
तालाब का वॉकिंग रैंप का स्लैब गिरा
तालाब सौंदर्यीकरण में खर्च किए जा रहे 2 करोड़ रुपए
RES विभाग करा रहा काम,CSR से खर्च की जा रही है राशि

23 Oct 2024 | 7:29 pm

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की

दिल्ली: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

(सोर्स: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यालय)


 

23 Oct 2024 | 7:20 pm

आज शरद पवार के नेतृत्व में MVA की बैठक हुई: कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

सीट शेयरिंग पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “आज शरद पवार के नेतृत्व में MVA की बैठक हुई, एनसीपी(शरद पवार गुट) और शिवसेना(यूबीटी) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और शेष 18 सीटों पर। हम समाजवादी पार्टी समेत अपने गठबंधन दलों से बातचीत करेंगे और कल तक सब कुछ साफ हो जाएगा। हम महा विकास अघाड़ी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और हम सरकार बनाएंगे।”

 

23 Oct 2024 | 7:19 pm

ट्राइबल विभाग के 35 अधिकारियों का ट्रांसफर

रायपुर-
ट्राइबल विभाग के 35 अधिकारियों का ट्रांसफर
मंडल संयोजक, डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट डायरेक्टर का ट्रांसफर
7 मंडल संयोजक का किया गया ट्रांसफर
25 डिप्टी कमिश्नर का किया गया ट्रांसफर
3 असिस्टेंट डायरेक्टर का किया गया ट्रांसफर
आदिम जाति विकास विभाग ने जारी किए आदेश

23 Oct 2024 | 7:09 pm

आज की बैठक अच्छी रही है और इसपर जल्द ही रिपोर्ट आएगी: महासचिव तरुण चुघ

दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “अभी प्रह्लाद जोशी जी के साथ बैठक हुई है जिसमें पंजाब में चावल मिल मालिकों को जो समस्या आ रही है, उसपर चिंतन किया गया। IIT खड़गपुर से भी कहा है कि तकनीकी रूप से क्या किया जाना चाहिए। इसके अलावा हितधारक के साथ चर्चा की गई है। आज की बैठक अच्छी रही है और इसपर जल्द ही रिपोर्ट आएगी।”

 

 

23 Oct 2024 | 7:08 pm

कज़ान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की: PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “कज़ान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। भारत-चीन संबंध हमारे देशों के लोगों और क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता द्विपक्षीय संबंधों का मार्गदर्शन करेगी।”

 

 

23 Oct 2024 | 6:57 pm

एक-दूसरे की विकास आकांक्षाओं को पूरा करने में सुविधा प्रदान करना महत्वपूर्ण है: राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, ” दोनों पक्षों के लिए अधिक संचार और सहयोग करना, हमारे मतभेदों और असहमतियों को उचित रूप से संभालना और एक-दूसरे की विकास आकांक्षाओं को पूरा करने में सुविधा प्रदान करना महत्वपूर्ण है। दोनों पक्षों के लिए हमारी अंतर्राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी निभाना, विकासशील देशों की ताकत और एकता को बढ़ावा देने के लिए एक उदाहरण स्थापित करना और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में बहु-ध्रुवीकरण और लोकतंत्र को बढ़ावा देने में योगदान देना भी महत्वपूर्ण है।”

 

 

23 Oct 2024 | 6:52 pm

नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में ACB का छापा

कांकेर-
नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में ACB का छापा
आमाबेड़ा तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
4 लाख रुपए की मुआवजा राशि की स्वीकृति के लिए फरियादी से मांगी थी रिश्वत
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते लिपिक पुरूषोतम सिंह गौतम गिरफ्तार
जगदलपुर से आई ACB टीम ने की कार्रवाई

23 Oct 2024 | 6:42 pm

हिन्दू युवती और मुस्लिम युवक की शादी का मामला

जबलपुर- हिन्दू युवती और मुस्लिम युवक की शादी का मामला

HC से मिली राहत के बाद भी युवती की राह नहीं होगी आसान

कानून के जानकारों ने दी राय

शादी के बाद भी हिन्दू बने रहने की युवती की चाहत नहीं होगी पूरी

मुस्लिम पर्सनल लॉ गैर मुस्लिम से शादी की नहीं देता इजाज़त

धर्मांतरण के बिना हिन्दू मुस्लिम शादी के रजिस्ट्रेशन की मांग HC कर चुका है ख़ारिज

युवती ने शादी के बाद भी हिन्दू बने रहने का दिया है बयान।

23 Oct 2024 | 6:41 pm

सीमा पार पिछले 4 वर्षों में उत्पन्न हुए मुद्दों पर बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सीमा पार पिछले 4 वर्षों में उत्पन्न हुए मुद्दों पर बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं। सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता रहनी चाहिए…आपसी विश्वास, परस्पर आदर और आपसी संवेदनशीलता हमारे संबंधों का आधार बने आज सभी विषयों पर बात करने का अवसर मिला।”

 

 

23 Oct 2024 | 6:39 pm

अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम की बड़ी कार्वराई

अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम की बड़ी कार्वराई

देवपुरी में 5 एकड़ अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई

बुलडोजर चला कर नगर निगम ने काटी कांक्रीट की सड़क

अवैध प्लाटिंग करने वाले बना डाली है लगभग 5 सौ मीटर कांक्रीट सड़क

प्लाटिंग करने वाले का नाम पता नहीं कर पाए हैं अधिकारी

नगर निगम जोन 10 का मामला

23 Oct 2024 | 6:31 pm

पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर रूस के कज़ान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर रूस के कज़ान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

 

 

23 Oct 2024 | 6:24 pm

रावतपुरा फेस 1 में गुम हुआ बच्चा मिला

रायपुर अपडेट-
रावतपुरा फेस 1 में गुम हुआ बच्चा मिला
घर के बाहर खेल रहा 13 साल का नाबालिग बच्चा पंहुचा घर
नाबालिग से पूछताछ के बाद गायब होने की वजह का होगा खुलासा

23 Oct 2024 | 6:03 pm

5 वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

रीवा@5 वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

सीएम मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रीवा में औद्योगिक माहौल को देखकर हुआ संतोष है

भीड़ के लिए सभागार कॉन्क्लेव के लिए पड़ गया छोटा

10 राज्यो के निवेशक शामिल हुए,पतंजलि ग्रुप 1 हजार करोड़ का निवेश करेगा

डालमिया सीमेंट ग्रुप 3000 हजार करोड़ निवेश करेगा

रामा ग्रुप फर्नीचर सेक्टर में 500 करोड़ इन्वेस्ट करेगा

31 हजार करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव आए

85 इकाइयों को आशय पत्र जारी किए गए है,21 यूनिट का भूमिपूजन किया गया है

23 Oct 2024 | 5:58 pm

महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग का अंतिम फॉर्मूला तय हो जाएगा और हम आज प्रेस के सामने आएंगे: विजय वडेट्टीवार

महाराष्ट्र चुनाव 2024 पर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के एलओपी विजय वडेट्टीवार ने कहा, “हम जानते हैं कि वे (महायुति) क्या कर रहे हैं, हम वहां नहीं जाना चाहते। आज, महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग का अंतिम फॉर्मूला तय हो जाएगा और हम आज प्रेस के सामने आएंगे।”

 

 

23 Oct 2024 | 5:57 pm

हमें रायपुर दक्षिण को भारी अंतर से जीतना है: सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, “हमें रायपुर दक्षिण को भारी अंतर से जीतना है…कल सरगुजा विकास प्राधिकरण की पहली बैठक हुई और इसमें हमारे सभी मंत्री, अधिकारी मौजूद थे और यह बहुत अच्छी और सफल बैठक रही। 25 और 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी, यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है।’

 

 

23 Oct 2024 | 5:45 pm

दो फर्मों पर खाद्य आपूर्ति विभाग का छापा

इंदौर : दो फर्मों पर खाद्य आपूर्ति विभाग का छापा

बिना लाइसेंस कर रहे थे पेट्रोलियम पदार्थ की ट्रेडिंग

स्वास्तिक इंटरप्राइजेज , 14 ड्रम,प्रगति इंटरप्राइजेज से 09 ड्रम जप्त.

सांवेर क्षेत्र में कई गई कार्रवाई

23 Oct 2024 | 5:38 pm

BJP के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने किया ट्वीट

रायपुर ब्रेकिंग ,

BJP के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने किया ट्वीट ,

सोशल मीडिया X पोस्ट किया कि छत्तीसगढ़ के उपचुनाव के टिकट वितरण में नहीं चलने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नाराज हैं ,

कांग्रेस की टिकट में भूपेश बघेल कि नहीं चली… परिवारवाद चला ….अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के दामाद को मिली टिकट,

इसी से नाराज होकर भूपेश बघेल वायनाड चले गए हैं ,

23 Oct 2024 | 5:37 pm

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा जान को खतरा

श्योपुर- कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा जान को खतरा
सुरक्षा के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिया था आवेदन
SP ने तत्काल संज्ञान में लेकर गनमैन किया तैनात

23 Oct 2024 | 5:32 pm

श्योपुर- कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा जान को खतरा, SP ने गनमैन किया तैनात

श्योपुर- कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा जान को खतरा
सुरक्षा के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिया था आवेदन
SP ने तत्काल संज्ञान में लेकर गनमैन किया तैनात

23 Oct 2024 | 5:27 pm

संजय राउत और नाना पटोले के बीच कोई मतभेद नहीं है, शरद पवार सबको साथ लेकर चलते हैं : जितेंद्र अवहाद

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमवीए सीट बंटवारे पर एनसीपी-एससीपी नेता जितेंद्र अवहाद ने कहा, “95% सीटों पर चर्चा हो चुकी है। सूची जल्द ही जारी की जाएगी…संजय राउत और नाना पटोले के बीच कोई मतभेद नहीं है। शरद पवार सबको साथ लेकर चलते हैं…”

23 Oct 2024 | 5:26 pm

कांग्रेस की टिकट में भूपेश बघेल कि नहीं चली, परिवारवाद चला : विधायक अजय चंद्राकर

रायपुर ब्रेकिंग ,

BJP के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने किया ट्वीट ,

सोशल मीडिया X पोस्ट किया कि छत्तीसगढ़ के उपचुनाव के टिकट वितरण में नहीं चलने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नाराज हैं ,

कांग्रेस की टिकट में भूपेश बघेल कि नहीं चली… परिवारवाद चला ….अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के दामाद को मिली टिकट,

इसी से नाराज होकर भूपेश बघेल वायनाड चले गए हैं ,

23 Oct 2024 | 5:01 pm

रायपुर : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा कल शक्ति प्रदर्शन करते हुए करेंगे नामांकन दाखिल

रायपुर ब्रेकिंग ,

कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा कल शक्ति प्रदर्शन करते हुए करेंगे नामांकन दाखिल ,

12 बजे गांधी मैदान में सभा के बाद रैली निकाल कर नामांकन जमा करने जाएंगे ,

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज , महापौर , कांग्रेस के पार्षद और कार्यकर्ता होंगे नामांकन रैली में शामिल ,

23 Oct 2024 | 4:55 pm

सीएम विष्णु देव साय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन

दिवाली के कारण नवंबर में मिलने वाला वेतन 28 अक्टूबर में मिलेगा

सीएम विष्णु देव साय ने दीपावली की शुभकामनाएं भी दी

23 Oct 2024 | 4:42 pm

जबलपुर- एम्युनिशन इंडिया लिमिटेड के CMD देवाशीष बनर्जी पहुंचे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया

जबलपुर- ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट मामला

एम्युनिशन इंडिया लिमिटेड के CMD देवाशीष बनर्जी पहुंचे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया

F-6 सैक्शन में घटना स्थल का किया मुआयना

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों कर्मचारियों की अंतिम विदाई में भी शामिल हुए CMD

कर्मचारियों ने की स्टाफ की कमी और वर्क लोड की शिकायत

बम फिलिंग जैसे खतरनाक काम रोबोटिक तकनीक से करवाने की मांग

मीडिया से बातचीत में CMD देवाशीष बनर्जी ने मानी कर्मचारियों की कमी

घटना दुःखद,जांच के बाद होगा कारणों का खुलासा : CMD

बोर्ड ऑफ इंक्वायरी जल्द सौंपेगी जांच रिपोर्ट : CMD

मृतकों के परिजनों को दी जाएगी अनुकंपा नियुक्ति

23 Oct 2024 | 4:41 pm

कोंडागांव- दो बाइक की टक्कर, हाईवा के चपेट में आया बाइक सवार, 1 युवक की मौत

कोंडागांव-
दो बाइक की टक्कर
बाइक सवार हाईवा के चपेट में आया
मौके पर 1 युवक की मौत, 1 घायल, इलाज जारी
NH-30 रायपुर नाका के पास की घटना

23 Oct 2024 | 4:22 pm

भोपाल : सीबीआई कोर्ट ने FCI के अधिकारी किशोर मीना को दी 5 साल की सजा…

भोपाल

सीबीआई कोर्ट ने FCI के अधिकारी किशोर मीना को दी सजा…

5 साल की सजा और करीब 5 करोड़ का लगाया जुर्माना…

आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा…

23 Oct 2024 | 4:19 pm

कवर्धा- साहू समाज की प्रदेश महामंत्री पार्वती ने तोड़ा अनशन

कवर्धा-
साहू समाज की प्रदेश महामंत्री पार्वती ने तोड़ा अनशन
लोहारिडीह कांड के विरोध में 14 अक्टूबर से अनशन पर थी
8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना स्थल पर अनशन में बैठी थी
तहसीलदार और पुलिस ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया
मांगे पूरी नहीं होने पर 1 माह बाद फिर अनशन की दी चेतावनी

23 Oct 2024 | 4:06 pm

राजनांदगांव- दिनदाहाड़े युवक की हत्या

राजनांदगांव-
दिनदाहाड़े युवक की हत्या
अज्ञात आरोपियों ने की हत्या
हत्या करने का कारण अज्ञात
महारानी स्कूल के सामने की घटना
कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी

23 Oct 2024 | 4:06 pm

रायपुर : राष्ट्रीय किसना मेला कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

रायपुर

*राष्ट्रीय किसना मेला कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय

कृषि मंत्री समेत बीजेपी सांसद विधायक भी शामिल,

प्रदेशभर से भी पहुंचे है हजारों किसान

इंदिरा गांधी कृषि कॉलेज में आयोजित है कार्यक्रम

कृषि मेला और प्रदर्शनी के जरिए रोजगार के से कराया जाएगा अवगत

4 दिनों तक चलेगा कृषि मेला और कृषि प्रदर्शनी,

23 Oct 2024 | 4:02 pm

बिलासपुर- अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम का बुलडोजर

बिलासपुर-
अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम का बुलडोजर
ढाई एकड़ जमीन में किया जा रहा था अवैध प्लॉटिंग
बिरकोना में निगम के अतिक्रमण दस्ते ने की कार्रवाई

23 Oct 2024 | 3:57 pm

कोरबा- पुलिस ने 3 लूटेरे को किया गिरफ्तार, 1 फरार

कोरबा-
पुलिस ने 3 लूटेरे को किया गिरफ्तार, 1 फरार
ट्रक और बाइक सवारों को बनाता था निशाना
आरोपी नशे के पूर्ति के लिए करता था लूटपाट
एयर गन, धारदार हथियार दिखाकर करता था लूट
नकली एयर गन से हवाई फायरिंग कर डराता था आरोपी
तीन बाइक, एयर गन और हथियार किए जब्त
उरगा थाना क्षेत्र का मामला

23 Oct 2024 | 3:44 pm

नर्मदापुरम- रेत माफियाओं ने की वनकर्मियों से मारपीट

नर्मदापुरम-
रेत माफियाओं ने की वनकर्मियों से मारपीट
5 लोगों ने मिलकर वनकर्मियों पर किया हमला
अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ला रहे थे वनकर्मी
मोरंड नदी से हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन
दोनों वनकर्मियों को आई चोट, अस्पताल में भर्ती
सिवनी मालवा थाना क्षेत्र का मामला

23 Oct 2024 | 3:33 pm

महिला ने BJP जिला अध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

सारंगढ़-
महिला ने BJP जिला अध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
नौकरी लगाने के नाम पर 4 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्टोरेट पहुंचे
BJP के नेता होने के कारण नहीं हो रही कार्रवाई: पीड़िता
महिला के पति ने कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की दी चेतावनी
पीड़ित का पति धान खरीदी केंद्र में करता था डाटा ऑपरेटर का काम
नौकरी से निकालने के बाद पीड़िता पहुंची थी BJP नेता सुभाष जलान के पास मदद मांगने

23 Oct 2024 | 3:23 pm

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी

केरल: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने पुथुमाला सामूहिक कब्रिस्तान में वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

23 Oct 2024 | 3:10 pm

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कसा तंज

रायपुर

कांग्रेस के दावेदार नाराज है उनका दर्द सोशल मीडिया में झलक रहा है इस पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कसा तंज

कहा अभी कांग्रेस के लोग इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि टिकट किसको मिली है

भूपेश कांग्रेस को टिकट मिली है , दीपक बैज कांग्रेस को टिकट मिली है की महंत कांग्रेस को टिकट मिली है

टीएस बाबा कांग्रेस को टिकट मिली है की मोहन मरकाम के कांग्रेस को टिकट मिली है

ये समझ आने के बाद प्रत्याशी के साथ कौन होगा कौन नहीं होगा ये तय होगा

PCC चीफ दीपक बैज के सरकार की प्रशासनिक और अक्षमता पर वाले बयान पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान

कहा कि यही प्रशासनिक क्षमता है जो काम करेगा वो रहेगा जो काम नहीं करेगा, जिसकी प्रशासनिक क्षमता नहीं है वह नहीं रहेगा

यही बीजेपी का संकल्प है यही सुशासन है

अधिकारी और कर्मचारियों को समझ लेना चाहिए विष्णु देव साय की सरकार में गलत काम करने वालों की कोई जगह नहीं है

23 Oct 2024 | 3:09 pm

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे दिल्ली में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए क्लाउड सीडिंग को मंजूरी देने के लिए सभी हितधारकों की बैठक बुलाएं।

Image

23 Oct 2024 | 2:56 pm

आकाश शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पैर छू कर लिया आशीर्वाद

रायपुर

कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा पहुंचे कलेक्ट्रेट

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का कलेक्ट्रेट में हुआ आमना-सामना

आकाश शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पैर छुआ

पैर छू कर लिया आशीर्वाद

23 Oct 2024 | 2:55 pm

सीएम मोहन यादव ने रीवा में बनने वाले आईटी पार्क का भूमि पूजन किया

सीएम मोहन यादव ने रीवा में बनने वाले आईटी पार्क का किया भूमि पूजन

23 Oct 2024 | 2:50 pm

कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा पहुंचे नामांकन दाखिल करने

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए नामांकन जारी

कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा पहुंचे नामांकन दाखिल करने

मुहूर्त नामांकन दाखिल करने पहुंचे आकाश शर्मा

पूर्ण नामांकन कर करेंगे दाखिल

23 Oct 2024 | 2:49 pm

खाद संकट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी राहत

ग्वालियर
खाद संकट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी राहत
अशोकनगर, शिवपुरी, गुना में फिर पहुंचेगीं खाद की खेप
DAP की अगली खेप 26 और 27 अक्टूबर आएंगी
शिवपुरी में DAP की 1200 मिट्रिक टन आएंगी
अशोकनगर में 780 और 1300 मिट्रिक टन की DAP
गुना में भी DAP खाद की 1300 मिट्रिक टन आएंगी

23 Oct 2024 | 2:40 pm

NSUI ने किया रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का घेराव

जबलपुर- NSUI ने किया रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का घेराव

4 माह से रिज़ल्ट जारी ना होने और अनियमितताओं का विरोध

कुलपति प्रो आर के मिश्रा की नियुक्ति पर भी उठाए सवाल

धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं से नहीं मिले कुलपति

NSUI ने जल्द उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

23 Oct 2024 | 2:28 pm

पास्टर बजिंदर सिंह की चंगाई सभा कैंसिल

भिलाई-
पास्टर बजिंदर सिंह की चंगाई सभा कैंसिल
चंगाई सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप
छत्तीसगढ़ बजरंग दल सहित सिख समाज ने जताई थी आपत्ति
विरोध में कलेक्टर से मिलकर जताई थी आपत्ति
SDM से अनुमति नहीं मिलने पर HC पहुंचे थे विशेष समुदाय के लोग
हाईकोर्ट ने कलेक्टर के आदेश को रखा यथावत
राष्ट्रपति के दौरे के चलते नहीं मिली थी सभा की अनुमति

23 Oct 2024 | 2:11 pm

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान

वायनाड, केरल: वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “वे (लोग) मुझे पहले से ही बहुत प्यार दे रहे हैं और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं…”

23 Oct 2024 | 1:50 pm

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान पर कैबिनेट मंत्री राजेश शुक्ला का पलटवार

भोपाल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान पर पलटवार

कैबिनेट मंत्री राजेश शुक्ला ने किया पलटवार

RSS के बारे में बोलने के लिए उनको कई जन्म लेने पड़ेंगे

गोविंद सिंह अभी इतने बड़े नहीं हो गए हैं कि RSS के बारे में ऐसी बातें बोले

क्या बोलना है क्या नहीं बोलना है उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए

गोविंद सिंह क्या कहते हैं उनके कहने का जो अर्थ है वो जनता के सामने निकलकर आ गया था

बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने बहुत गंभीरता के साथ सदस्यता के नए आयाम हासिल किए हैं

आप क्षेत्र में जाइए आपको लाखों प्रमाण देखने को मिलेंगे

23 Oct 2024 | 1:40 pm

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “30 से अधिक देशों ने BRICS में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “30 से अधिक देशों ने BRICS में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।”

23 Oct 2024 | 1:21 pm

पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने की शिकायत

ग्वालियर
पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने की शिकायत,
निगम के पूर्व उपायुक्त अतिबल सिंह यादव की शिकायत,
अतिबल सिंह यादव रिटायर होने के बाद बावजूद प्रतिनियुक्ति पर फिर वापस आएं निगम में,
निगम के फायर विभाग में है नोडल ऑफिसर,
एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी के गायब करवाने का आरोप,
तीन करोड़ रूपए से बनने वाले फायर स्टेशन को लेकर आरोप,
फायर विभाग के 25 कर्मचारियों से घर पर काम कराने का आरोप,
प्रधानमंत्री आवास के दो फ्लैट अपने नाम पर एलॉट कराने का आरोप है अतिबल पर।

23 Oct 2024 | 1:20 pm

सूरजपुर की घटना के बाद कलेक्टर भी हटाए गए

सूरजपुर की घटना के बाद कलेक्टर भी हटाए गए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा

BJP सरकार में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है

3 घटनाओं के बाद 3 कलेक्टर और 3 SP हटाए गए

BJP सरकार की यह प्रशासनिक अक्षमता है

SP-कलेक्टर बदलने की बजाय गृहमंत्री को बदले अपराध रुकेगा

23 Oct 2024 | 1:20 pm

कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने लगाए गंभीर आरोप

धमतरी – अपडेट
कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने लगाए गंभीर आरोप
नगर पंचायत पर लगाए गंभीर आरोप
जलीय जमीन को बेचने का लगाया आरोप
जिले में अवैध कॉलोनी, रेत चोरी के बढ़ रहे मामले
मुख्यमंत्री से बात के बाद धरना स्थगित किया है
मुद्दे स्थगित नहीं हुए है धरना स्थगित हुआ है

23 Oct 2024 | 1:20 pm

इंदौर: देर रात शहर की सड़के पर नग्न घूमती नजर आई महिला

इंदौर: देर रात शहर की सड़के पर नग्न घूमती नजर आई महिला

बच्चे की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

जांच करने पर महिला के साथ दुष्कर्म होने की हुई पुष्टि

पीड़ित महिला है मानसिक विक्षिप्त

सीसीटीवी फुटेज में रात 3 बजे एक युवक के साथ जाती नजर आ रही है पीड़िता

आधे घंटे बाद सड़क पर नग्न अवस्था में घूमती नजर आई पीड़िता

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोनू हम्माल को पकड़ा

सदर बाजार थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी काली मस्जिद के पीछे गार्डन की घटना

23 Oct 2024 | 1:20 pm

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री विस्फोट मामला, हादसे की जांच करेगी रक्षा मंत्रालय की हाई लेवल कमेटी

जबलपुर- ऑर्डिनेंस फैक्ट्री विस्फोट मामला

हादसे की जांच करेगी रक्षा मंत्रालय की हाई लेवल कमेटी

जबलपुर पहुंचे एम्युनिशन इंडिया लिमिटेड के सीएमडी देवाशीष बनर्जी

अस्पताल पहुंच कर घायल कर्मचारियों का जाना हाल

बम हादसे में 2 कर्मचारियों की हुई है मौत

23 Oct 2024 | 1:19 pm

BJP विधायक अजय चंद्राकर ने कुरूद में धरना स्थगित किया

BJP विधायक अजय चंद्राकर ने कुरूद में धरना स्थगित किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा

BJP विधायक अजय चंद्राकर सरकार से नाराज चल रहे है

अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार को खुली चुनौती दी है

अजय चंद्राकर ने बता दिया अवैध रेत खनन हो रहा है

सरकार की स्थिति समझिए जब BJP विधायक धरने पर बैठ रहे हैं

भाजपा की सरकार वेंटीलेटर पर चली गई हैं

23 Oct 2024 | 12:57 pm

जबलपुर- डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

जबलपुर- डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

मुख्यालय से मिले इनपुट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दर्ज करवाई FIR

खमरिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर दर्ज की FIR

एयरपोर्ट की जांच में नहीं मिली कोई भी संदिग्ध चीज़।

23 Oct 2024 | 12:56 pm

24 अक्टूबर को BJP प्रत्याशी करेंगे नामांकन दाखिल

श्योपुर- अपडेट
24 अक्टूबर को BJP प्रत्याशी करेंगे नामांकन दाखिल
BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत नामांकन दाखिल करेंगे
CM डॉ मोहन यादव समेत 8 मंत्री होंगे शामिल
नामांकन के बाद BJP प्रत्याशी करेंगे रोड शो
कांग्रेस प्रत्याशी 24 अक्टूबर को करेंगे नामांकन दाखिल
कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा करेंगे नामांकन दाखिल
जीतू पटवारी सहित तमाम पदाधिकारी होंगे शामिल

23 Oct 2024 | 12:41 pm

मुझे कांग्रेस पार्टी में लाने के लिए मैं डीके सुरेश का शुक्रिया अदा करता हूं- सीपी योगेश्वर

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व भाजपा नेता सीपी योगेश्वर ने कहा, “मुझे कांग्रेस पार्टी में लाने के लिए मैं डीके सुरेश का शुक्रिया अदा करता हूं। मैंने अपनी राजनीति कांग्रेस पार्टी से शुरू की थी। मैं कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में चला गया और अब मैं पार्टी में वापस आ गया हूं। मैं पार्टी में इसलिए शामिल हुआ हूं क्योंकि भाजपा-जेडीएस पार्टी के एकजुट होने (जेडीएस-भाजपा गठबंधन) के बाद मेरा राजनीतिक विकास एक समस्या बन जाएगा…”

23 Oct 2024 | 12:36 pm

शिवपुरी- ऑक्सीजन सिलेंडर की पाईप फटने से मरीज की मौत

शिवपुरी-
ऑक्सीजन सिलेंडर की पाईप फटने से मरीज की मौत
जिला अस्पताल में धमाके की आवाज से मची अफरा-तफरी
अटेंडर अपने अपने मरीजों को लेकर बाहर भागे
ट्रॉमा सेंटर से मरीज को ग्वालियर रेफर करने के दौरान हुआ हादसा
शिवपुरी के जिला अस्पताल की घटना

23 Oct 2024 | 12:19 pm

बीजेपी के संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान पर डॉ गोविंद सिंह ने खड़े किए सवाल…

भोपाल…….
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर नेता डॉ गोविंद सिंह का बयान…..
बीजेपी के संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान पर डॉ गोविंद सिंह ने खड़े किए सवाल…
बीजेपी षड्यंत्रकारी संगठन है…..
RSS यानी Rumor spreading Society..
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन…
यह षड्यंत्र फैलाने का काम करते है…
बीजेपी की फर्जी सदस्यता हुई,कांग्रेस कार्यकर्ता को सदस्य बना दिया..
सरकारी कर्मचारियों को बीजेपी सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया…
पूरी तरफ फर्जी लफ़्फ़ाज़ होने वाला काम है…
बीजेपी के अध्यक्ष वास्तव में सदस्य सामने ला दे..
उन्होंने डेढ़ करोड़ सदस्य की घोषणा की है…
वास्तव में 50 हजार भी सदस्य सामने लाए तो मैं सार्वजनिक रूप से उनको मिठाई खिलाऊंगा…..

23 Oct 2024 | 12:18 pm

BJP ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को बताया बाहरी

BJP ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को बताया बाहरी

मामले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा

आकाश शर्मा राजस्थान के तो नहीं है

आकाश शर्मा कही के भी हो लेकिन छत्तीसगढ़िया है

23 Oct 2024 | 12:13 pm

हमें जनता से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है-भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास

कोझिकोड, केरल: वायनाड लोकसभा उपचुनाव से भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कहा, “हमें जनता से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हमने तीन दिन पहले रोड शो के साथ अभियान शुरू किया था। न केवल भाजपा कार्यकर्ता बल्कि अन्य जनता भी बहुत गर्मजोशी से स्वागत कर रही है… वह (प्रियंका गांधी वाड्रा) आज अपना अभियान शुरू कर रही हैं। वह अपने परिवार के साथ यहां आई हैं। हमने तीन दिन पहले ही शुरू कर दिया है और प्रचार जोरों पर चल रहा है… मैं कल, 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करूंगी…”

23 Oct 2024 | 12:12 pm

वायनाड उपचुनाव पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ: वायनाड उपचुनाव पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, “ये चुनाव थोपा हुआ उपचुनाव है…पहले आप(राहुल गांधी) ने दोनों जगह की जनता को बेवकूफ बनाया। अब वायनाड में उपुचनाव हो रहा है। ये थोपा हुआ चुनाव है। वहां की जनता तय करेगी कि लोकतंत्र में किसकी जीत होगी…भाजपा उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हम सभी 9 सीटें जीतने वाले हैं।”

23 Oct 2024 | 12:11 pm

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में अपना रोड शो शुरू किया

केरल: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में अपना रोड शो शुरू किया। उनके साथ उनके भाई और लोकसभा नेता राहुल गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी हैं। वह जल्द ही वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

23 Oct 2024 | 11:49 am

रीवा-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम

रीवा-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम

सीएम मोहन यादव ने किया वाइब्रेंट विंध्य 5 वीं रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का शुभारंभ

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल,प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल,मंत्री चेतन्य कश्यप,मंत्री प्रतिमा बागरी,सांसद जनार्दन मिश्रा,सांसद डॉ राजेश मिश्रा मौजूद

4 सत्र में आयोजित हो रही रीजनल कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव 20 उद्योगपतियों से करेगें वन टू वन चर्चा

कॉन्क्लेव में 4 हजार से अधिक प्रतिभागियों ले रहे भाग

50 से अधिक प्रमुख निवेशक और 3 हजार से अधिक एमएसएमई उद्यमी कॉन्क्लेव में शामिल

एमपी इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन,एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन,कस्टम विभाग, ईसीजीसी लिमिटेड, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एक्सपोर्ट सहित 16 से अधिक विभाग और संस्थान शामिल

23 Oct 2024 | 11:45 am

पश्चिम बंगाल उपचुनावों के लिए सीएपीएफ की तैनाती की भाजपा की मांग पर भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक

बागडोगरा | पश्चिम बंगाल उपचुनावों के लिए सीएपीएफ की तैनाती की भाजपा की मांग पर भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक ने कहा, “अगर लोग वोट डालने में सक्षम हों तो भाजपा के सभी छह उम्मीदवार जीत सकते हैं… लोकसभा चुनावों में, हमने देखा कि कई जिलों में उनके संबंधित जिला कलेक्टर उन जिलों में टीएमसी की जीत का कारण थे। इस बार स्थिति अलग है क्योंकि आरजी कर की घटना ने महिलाओं की आंखें खोल दी हैं… चुनाव कैसे होंगे यह इस बात पर निर्भर करेगा कि लोग मतदान केंद्र तक पहुंचते हैं या नहीं क्योंकि टीएमसी के गुंडे जनता को धमकाते हैं…”

23 Oct 2024 | 11:26 am

शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट करने वाले सावधान

भोपाल…..

शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट करने वाले सावधान !….

शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी….

गुजरात से आरोपियों को किया गया गिरफ्तार….

दो सायबर ठगों को शिवपुरी एवं तीन सायबर ठगों को सूरत से क्राइम ब्रांच भोपाल की सायबर टीम ने किया गिरफ्तार….

सायबर ठगों ने शिवपुरी के करंट बैंक खाते में डलवाये थे ठगी के 9 लाख रूपये…

शिवपुरी के करंट अकाउंट से ठगी की राशि विभिन्न बैंक खातो में ट्रांसफर….

तकनीकि जानकारी प्राप्त कर शिवपुरी से किया खाता धारक और बिचोलिये एजेन्ट को गिरफ्तार….

खाता बेचने के बाद हुआ था खाते में करीबन 80 लाख का ट्रांजेक्शन…

सूरत के बैंक खातो से होना पाई गई थी ठगी की राशि की नगद निकासी….

तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सूरत से दो खाता धारकों व एक बिचोलिये एजेन्ट को किया गया गिरफ्तार….

23 Oct 2024 | 11:20 am

अलग-अलग घोटाले के आरोपियों को किया गया जेल में शिफ्ट

रायपुर ब्रेकिंग,

अलग-अलग घोटाले के आरोपियों को किया गया जेल में शिफ्ट ,

आबकारी, कोयला और कस्टम मिलिंग के जेल में बंद आरोपियों को प्रदेश की अलग अलग जेल में किया गया शिफ्ट ,

ED की शिकायत के बाद कोर्ट ने किया आदेश ,

आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को अंबिकापुर जेल,

अनिल टुटेजा को कांकेर जेल, ए पी त्रिपाठी को जगदलपुर जेल भेजा गया ,

कस्टम मिलिंग के आरोपी मनोज सोनी को दंतेवाड़ा जेल में किया गया शिफ्ट ,

कोयला घोटाले के मुख्य सरगना सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल किया गया ट्रांसफर ,

रायपुर जेल में सिंडिकेट चलाने और VIP ट्रीटमेंट की मिली शिकायत पर ईडी आवेदन पर कोर्ट ने किया आदेश ,

23 Oct 2024 | 11:15 am

जिले में नहीं थम रही चोरी की वारदात

दतिया-
जिले में नहीं थम रही चोरी की वारदात
प्राचीन काली माता मंदिर में चोरी
बेशकीमती आभूषणों समेत मंदिर के घंटे चोरी
चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में रोष
जिगना थाना क्षेत्र के जिगना की घटना

23 Oct 2024 | 11:00 am

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और उसके मित्र पर फायरिंग

जबलपुर – मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और उसके मित्र पर फायरिंग
हाइवे किनारे कार में बैठे थे डॉक्टर रविशंकर और उसके मित्र दीनू डोंगरे
3 अज्ञात नकाबपोश हमलवारों ने चलाई गोलियां
चार से पांच राउंड फायरिंग करने की जानकारी
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के मित्र को कंधे में लगी गोली
छिंदवाड़ा से सिविल जज का एग्जाम देने जबलपुर आया था दीनू डोंगरे
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के कूड़न गांव के पास देर रात का मामला
अज्ञात हमलवारों की तलाश में जुटी पुलिस

23 Oct 2024 | 10:55 am

MLA अजय चंद्राकर का मौन प्रदर्शन स्थगित

धमतरी-
MLA अजय चंद्राकर का मौन प्रदर्शन स्थगित
अपने ही सरकार के खिलाफ करने वाले थे प्रदर्शन
नगर पंचायत कुरूद में अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ करने वाले थे प्रदर्शन
वृंदावन सरोवर में अवैध निर्माण को रोकने करने वाले थे मौन प्रदर्शन
दोपहर 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

23 Oct 2024 | 10:40 am

छठ पूजा को लेकर 4 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

बिलासपुर-
छठ पूजा को लेकर 4 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
3 से 5 नवंबर तक होगा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

1) 08895 गोंदिया – छपरा छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – गोंदिया से 03 एवं 04 नवंबर 2024)
2) 08896 छपरा – गोंदिया छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – छपरा से 04 एवं 5 नवंबर 2024)
3) 08897 गोंदिया – पटना छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – गोंदिया से 03 एवं 04 नवंबर 2024)
4) 08898 पटना – गोंदिया छठ पूजा स्पेशल, (02 फेरे के लिए – पटना से 04 एवं 05 नवंबर 2024) तक

23 Oct 2024 | 10:35 am

प्राचीन काली माता मंदिर पर चोरी

दतिया –
प्राचीन काली माता मंदिर पर चोरी
बेशकीमती आभूषणों सहित मंदिर के घंटे की चोरी
देर रात घटना को दिया अंजाम
घटना के बाद ग्रामीणों में बेहद आक्रोश
जिगना थाना क्षेत्र के जिगना की घटना

23 Oct 2024 | 10:25 am

हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन

जांजगीर-टिकर
हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन
2 चेन माउंटेन को जब्त कर सील किया गया
जिला खनिज अधिकारी की टीम ने की कार्रवाई
गाड़ापाली गांव का मामला

23 Oct 2024 | 10:17 am

नाबालिग ने मूकबधिर युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

पत्थलगांव-
नाबालिग ने मूकबधिर युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
इलाज के दौरान अस्पताल में मूकबधिर युवक की हुई मौत
नाबालिग और मूकबधिर युवक के बीच नशे में हुआ था विवाद
पीड़ित पक्ष ने थाने में नहीं दी थी पुलिस को घटना की जानकारी
पत्थलगांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
3 दिन पहले पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डूडुंगजोर गांव की घटना

23 Oct 2024 | 10:15 am

बाइक और स्कूटी में भिड़ंत

पखांजूर-
बाइक और स्कूटी में भिड़ंत
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल
घायल का पखांजूर अस्पताल में इलाज जारी
पखांजूर थाना क्षेत्र की घटना

23 Oct 2024 | 10:13 am

स्कूटी सवार 2 लोगों की सड़क हादसे में मौत

बिलासपुर-
स्कूटी सवार 2 लोगों की सड़क हादसे में मौत
अज्ञात वाहन के चपेट में आए स्कूटी सवार
फदहाखार मोड़ के पास हुआ हादसा
नयापारा के रहने वाले थे दोनों युवक
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की घटना

23 Oct 2024 | 10:00 am

युवक की कलेक्ट्रेट परिसर में मिली लाश

छिंदवाड़ा
युवक की कलेक्ट्रेट परिसर में मिली लाश
जीप से बंधी हुई मिली लाथ, हत्या की आशंका
डेडबॉडी के पास कुछ पत्थर भी मिले
प्रेस फोटोग्राफर था युवक राजकुमार सोनी
पुलिस अधिकारी मौके पर

23 Oct 2024 | 9:55 am

छेड़खानी के आरोपी का जुलूस निकला

ग्वालियर
छेड़खानी के आरोपी का जुलूस निकला,
जनकगंज पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला
आरोपी नारायण सिंह उर्फ गोटी का जुलूस निकाला
13 साल की नाबालिग छात्रा से की थी छेड़छाड़
नई सड़क इलाके में 21 अक्टूबर दोपहर हुई थी घटना
जनकगंज पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज़ किया
होटल में काम करता है आरोपी नारायण सिंह

23 Oct 2024 | 9:50 am

मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता ने दी जानकारी

मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता ने दी जानकारी

“दाना” का सबसे ज्यादा असर ओडिशा में होगा

छत्तीसगढ़ में “दाना” का कोई खास असर नहीं होगा

अंबिकापुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है

दाना को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है

23 Oct 2024 | 9:45 am

इमारत ढहने से 5 की मौत, 5 घायल

बेंगलुरु- इमारत ढहने से 5 की मौत, 5 घायल
मलबे में दबे 13 लोगों को बचाया गया
3 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका

23 Oct 2024 | 9:40 am

बच्चों से भरी स्कूल वाहन सोन नदी में पलटी

सक्ती-
बच्चों से भरी स्कूल वाहन सोन नदी में पलटी
स्कूल वाहन में सवार थे करीब 15 बच्चे
ग्रामीणों की मदद से बच्चों को निकाला गया बाहर
2 बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद की घटना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...
People also search for:2024 diwali bonus2024 diwali bonus kitna milega2024 ka diwali bonus kab milega2024 me diwali bonus kitna milega2024 mein diwali bonus kitna milega3000 diwali bonusbandhkam kamgar yojana 2024 diwali bonusbonus on diwalideepavali bonus newsdeepavali bonus part 3deepavali bonus statusdiwali bonusdiwali bonus 2023diwali bonus 2024diwali bonus 2024 armydiwali bonus 2024 for railway employeesdiwali bonus 2024 gdsdiwali bonus 2024 kitna milegadiwali bonus 2024 mein kitna milegadiwali bonus 2024 newsdiwali bonus 2024 post officediwali bonus 2024 tamildiwali bonus for central government employeesdiwali bonus for central government employees 2022diwali bonus for central government employees 2024 post officediwali bonus for mtsdiwali bonus for railway employeesdiwali bonus for state government employeesdiwali bonus kamgardiwali bonus kitna milegadiwali bonus ladkidiwali bonus ladki bahindiwali bonus ladki bahin yojana newsdiwali bonus ladki bahini yojanadiwali bonus ladki bhaidiwali bonus ladkiyondiwali bonus latest newsDiwali Bonus Latest Updatediwali bonus maharashtradiwali bonus mazi ladki bahin yojanadiwali bonus mobilediwali bonus moviediwali bonus mukhyamantri yojanadiwali bonus naveen rickydiwali bonus newsdiwali bonus news 2024diwali bonus news todaydiwali bonus of gdsdiwali bonus of ladli behna yojanadiwali bonus part 2diwali bonus part 3diwali bonus part 3 light factdiwali bonus post officediwali bonus railwaydiwali bonus railway 2024diwali bonus rulesdiwali bonus ssc cgldiwali bonus statusdiwali bonus taxable or notdiwali bonus vadivelu comedydiwali bonus videodiwali bonus whatsapp statusdiwali bonus whatsapp status tamildiwali bonus yojanadiwali ka bonusdiwali ka bonus kaise nikalediwali ka bonus ladkidiwali ka bonus ladkiyondiwali ka bonus part 2diwali no bonusdiwali par bonus kaise milta haidiwali par bonus kitna milegagds diwali bonus 2023jethalal ne diya diwali bonuskamgar diwali bonuskamgar kalyan yojana maharashtra diwali bonuskamgar yojana diwali bonuskvs diwali bonuslabour card diwali bonusladki bahin diwali bonusladki bahin diwali bonus kadhi milnarladki bahin diwali bonus newsladki bahin diwali bonus zee 24 taasladki bahin yojana diwali bonusladki bahini yojana new update diwali bonusladki diwali bonusladki vahi diwali bonusladli behna diwali bonusladli behna yojana diwali bonus mobileladli behna yojana diwali bonus newsmaharashtra assemblyMaharashtra Assembly Election 2024maharashtra assembly election 2024 datemaharashtra assembly election 2024 exit pollmaharashtra assembly election 2024 expected datemaharashtra assembly election 2024 opinion pollmaharashtra assembly election 2024 predictionmaharashtra assembly election 2024 resultmaharashtra assembly election 2024 schedulemaharashtra assembly election 2024 time tableMaharashtra Assembly election 2024 total seatsmajhi ladki bahin diwali bonusmajhi ladki bahin yojana diwali bonusmamta ji diwali bonusmaruti suzuki diwali bonusmazi ladki bahin diwali bonusmmlby diwali bonusmsf diwali bonusmts diwali bonusmukhyamantri ladli behna yojana diwali bonusmukhymantri diwali bonusnattu kaka diwali bonusnaveen ricky diwali bonuspay diwali bonuspost office diwali bonuspost office diwali bonus 2024postal assistant diwali bonuspostal diwali bonusrailway diwali bonusrailway diwali bonus 2023railway diwali bonus 2024railway diwali bonus 2024 updaterailway diwali bonus newsrailway diwali bonus rulesrailway employees diwali bonusrailway group d diwali bonusrpf diwali bonussb hindustani diwali bonussbi po diwali bonusssc mts diwali bonusswiggy diwali bonusup diwali bonusup govt diwali bonusup police diwali bonusup police diwali bonus 2024up police diwali bonus kitna milta haiuppcl diwali bonuswagle ki duniya diwali bonuswelcome kamgar diwali bonuswho is eligible for diwali bonuszomato diwali bonus
शहर की खबरें
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm