Congress on Anti Naxal Operation: नक्सलियों के सफाये पर शुरू हुई सियासत.. टीएस सिंहदेव बोले, “फसल काटने वाले आए हैं, अपना नाम ले रहे हैं”..
नवम्बर 2018 में गणपति के बाद बसव राजू को नक्सल संगठन की कमान सौंपी गई थी। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है। इस मुठभेड़ को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा …

TS Singhdev on anti naxal operation of Chhattisgarh
- नक्सली महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में मारा गया।
- नारायणपुर मुठभेड़ में कुल 27 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, एक घायल।
- गृहमंत्री अमित शाह बोले: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा।
TS Singhdev on anti naxal operation of Chhattisgarh: रायपुर: केंद्र और राज्य की सरकार तेजी से नक्सलवाद के खात्मे की तरफ बढ़ रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर से माओवाद के समाप्ति का डेडलाइन भी जारी कर दिया है। शाह का मानना है कि, 2026 के मार्च महीने तक पूरे भारत से नक्सलवाद को पूरी तरह से ख़त्म कर दिया जाएगा। वही सरकार अपने इस संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। 2024 और 2025 के शुरुआत में बड़ी संख्या नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। इसके अलावा पुलिस और सुरक्षाबलों के दबाव में सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों की गिरफ्तारियां भी हुई और उन्होंने सरेंडर भी किया।
आज भी सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। माओवादियों का शीर्ष नेता नम्बाला केशव राव मुठभेड़ में मारा गया है। माओवादियों के महासचिव के ढेर होने पर सरकार गदगद है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और सूबे के सीएम ने ट्वीट करते हुए इस कामयाबी पर ख़ुशी जताई है, सुरक्षाबलों की प्रशंसा की है।
TS Singhdev on anti naxal operation of Chhattisgarh: हालांकि पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव की राय अलग है। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान के कामयाबी का श्रेय साझे तौर पर पूर्ववर्ती सरकार को भी दिया है। मीडिया से हुई बातचीत में टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, दुर्गम क्षेत्रों तक सुरक्षा बल के जवान पहुंच रहे हैं। माओवादियों के खिलाफ बलों की यह घेराबंदी वर्ष 2020 से शुरू हुई थी। आज गृहमंत्री इस पर तब बोल रहे है जब अंजाम तक पहुंच रहे है। गृहमंत्री वर्ष 2020 में कांग्रेस सरकार में नहीं बोलते थे।
टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि, फसल तो बो दी लेकिन बोने वाले का नाम नहीं लिया। फसल काटने वाले आए है अपना नाम ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने किया Tweet
TS Singhdev on anti naxal operation of Chhattisgarh: शीर्ष नक्सल नेता के मारे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, "इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद के खतरे को खत्म करने और हमारे लोगों के लिए शांति और प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
Proud of our forces for this remarkable success. Our Government is committed to eliminating the menace of Maoism and ensuring a life of peace and progress for our people. https://t.co/XlPku5dtnZ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 21, 2025

सीएम साय ने की सराहना
TS Singhdev on anti naxal operation of Chhattisgarh: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सुरक्षाबलों के इस कामयाबी पर ट्वीट किया है। सीएम ने लिखा, " जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद.. यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
नारायणपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी यूनिट के द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि अब तक 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुख्यात नक्सल लीडर नंबाला केशव राव और अलियास बसवराजू के खात्मे की भी पुष्टि हुई है।"
सीएम साय ने आगे लिखा, "जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी वीरता को नमन करता हूँ। ऑपरेशन के दौरान DRG के एक जवान के वीरगति को प्राप्त होने और कुछ जवानों के घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवानों के त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"
जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 21, 2025
गृहमंत्री का भी ट्वीट, बताई बड़ी कामयाबी
TS Singhdev on anti naxal operation of Chhattisgarh: नक्सलियों के खिलाफ मिली इस कामयाबी पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने इस बारें में ट्वीट करते हुए सुरक्षाबलों को बधाई भी दी है। उन्होंने एक बार फिर से याद दिलाया है कि अगले साल के मार्च तक देशभर से नक्सलवाद को ख़त्म कर दिया जाएगा।
"नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल हैं। नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि हमारे बलों द्वारा एक महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ।"
उन्होंने आगे लिखा, "यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।"
A landmark achievement in the battle to eliminate Naxalism. Today, in an operation in Narayanpur, Chhattisgarh, our security forces have neutralized 27 dreaded Maoists, including Nambala Keshav Rao, alias Basavaraju, the general secretary of CPI-Maoist, topmost leader, and the…
— Amit Shah (@AmitShah) May 21, 2025
27 माओवादी ढेर
TS Singhdev on anti naxal operation of Chhattisgarh: गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसी बीच 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद और एक जवान के घायल होने की भी खबर है।
नवम्बर 2018 में गणपति के बाद बसव राजू को नक्सल संगठन की कमान सौंपी गई थी। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है। इस मुठभेड़ को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 26 से अधिक नक्सली के मारे जाने खबर है, वहां सर्च आपरेशन जारी है।
बता दें कि नारायणपुर में DRG जवानों का नक्सल मोर्चे पर बड़ा ऑपरेशन जारी है, सुबह से रुक रुक कर मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही थी। यहां पर बड़े नक्सली कमांडर रुपेश के फंसे होने की संभावना जताई गई है। बड़े नक्सली कमांडर संभवतः रूपेश वही है जिसके नाम से नक्सलियों की ओर से लगातार चिट्ठियां आ रही हैं। हालाकि अभी नक्सलियों की पहचान होना शेष है। मारे गए नक्सलियों के पास से एके-47 सहित कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जवाब: वह सीपीआई (माओवादी) का महासचिव और नक्सल आंदोलन का शीर्ष नेता था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: TS Singhdev on anti naxal operation of Chhattisgarh The previous Congress government was also given credit for the success
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm