Virendra Tomar: Virendra Tomar: पुलिस के पहुंचते ही भाग जाता था वीरेंद्र तोमर, ग्वालियर में ऐसे गिरफ्त में आया वांटेड अपराधी, जुलूस के दौरान बेहोश होकर गिरा, पत्नी ने किया हंगामा, देखें वीडियो
Virendra Tomar: पुलिस के पहुंचते ही भाग जाता था वीरेंद्र तोमर, ग्वालियर में ऐसे गिरफ्त में आया वांटेड अपराधी, जुलूस के दौरान बेहोश होकर गिरा, पत्नी ने किया हंगामा, देखें …

Virendra Tomar
- “रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता
- फरार आरोपी वीरेंद्र तोमर को पकड़ा,
- रोहित तोमर की तलाश जारी
रायपुर: Virendra Tomar Arrest News: लगभग 6 महीने से फरार चल रहे आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को रायपुर पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा एवं पुरानी बस्ती में मारपीट, अवैध संपत्ति, आर्म्स एक्ट और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली के कई मामले दर्ज हैं। फरार अपराधी वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे रायपुर लेकर भाठागांव क्षेत्र में जुलूस निकालने गई। जुलूस के दौरान वीरेंद्र तोमर अचानक लंगड़ाते हुए गिर पड़ा और बेहोश होने का नाटक करने लगा, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। जुलूस के दौरान आरोपी की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी और उसने भी वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने वीरेंद्र तोमर को संभालकर आगे ले जाने का प्रयास किया।
फरार आरोपी वीरेन्द्र तोमर गिरफ्तार (Virendra Singh Tomar arrest)
पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था और कई बार सूचना मिलने के बावजूद दबिश देने पर भी वह हर बार भागने में सफल रहा। इस बार विशेष सावधानी बरतते हुए ग्वालियर और दिल्ली से टीम भेजी गई, जिसने आरोपी को उसके किराए के मकान में लोकेट कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय आरोपी वीरेन्द्र के पास पहले से बरामद अवैध हथियारों का भी उल्लेख किया गया है। आरोपियों ने “विस्टों फाइनेंस” के नाम से ग्रुप बनाकर अवैध वसूली की थी। पुलिस को इस संबंध में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पुख्ता हिसाब-किताब भी प्राप्त हुआ है।
कई गंभीर मामले दर्ज (Raipur news)
Virendra Tomar Arrest News: पुलिस ने FIR विवरण में बताया कि थाना तेलीबांधा के अपराध क्र.332/2025 धारा 296,115(2),351(2),3(5) बी.एन.एस., थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 229/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट तथा अपराध क्रमांक 230/25 धारा 308(2), 111(1) भा०न्या०स०, धारा 04 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के प्रकरण के फरार आरोपी वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी तथा रोहित सिंह तोमर दिनांक घटना से लगातार फरार चल रहे है।
रोहित तोमर की तलाश जारी (Chhattisgarh crime news)
पुलिस ने दोनों भाइयों वीरेन्द्र तोमर और रोहित तोमर की लगातार पतासाजी की और लोकेशन बदलने के बावजूद विशेष टीमों द्वारा राजस्थान, हरियाणा और ग्वालियर भेजकर कार्रवाई की। गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने आरोपी की गिरफ्तारी पर नगद ईनाम की घोषणा की। आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर से विस्तृत पूछताछ जारी है। फरार भाई रोहित तोमर की भी लगातार तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वीरेन्द्र सिंह तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Virendra Tomar: Wanted criminal Virendra Tomar fell unconscious during the procession
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
01 Oct 2026 | 3:51 pm