Twitter War in Chhattisgarh: ‘एक्स’ पर भिड़े प्रदेश के दो पूर्व CM.. कहा, ‘न आप सीएम, न प्रवक्ता.. आपका ये हाल आपकी पार्टी ने ही किया है”.. जानें क्या था मामला
भूपेश के इस जवाब पर डॉ. रमन सिंह ने फिर से पलटवार करते हुए लिखा, “विधायक जी (पाटन), जब भी छत्तीसगढ़ की सुरक्षा या नक्सलवाद का मामला होगा, तो मैं …
War on 'X' between Bhupesh and Dr. Raman Singh
- नक्सलवाद और कांग्रेस पर दिए बयान से नाराज हुए भूपेश बघेल
- पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को याद दिलाया उनका पद
- डॉ रमन सिंह ने किया 'छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा' का जिक्र
War on 'X' between Bhupesh and Dr. Raman Singh : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर रोजाना दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच एक दिलचस्प बहस देखने को मिल रही है। यह विवाद नक्सलवाद से जुड़ा हुआ है।
क्या है मामला?
War on 'X' between Bhupesh and Dr. Raman Singh : दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 'एक्स' पर नक्सलवाद और कांग्रेस को लेकर एक टिप्पणी की थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने दावा किया था, "नक्सलियों की मदद करना और उन्हें वोट के लिए इस्तेमाल करना हमेशा से कांग्रेस की नीति रही है। अब जब डबल इंजन सरकार के तहत नक्सलवाद समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है।"
इस वीडियो को डॉ. रमन सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, जिसके बाद तत्कालीन कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "बस, एक छोटी सी याद दिलाना चाहता हूं डॉक्टर साहब कि अब आप मुख्यमंत्री नहीं हैं, न ही पार्टी के प्रवक्ता हैं। अब आप विधानसभा अध्यक्ष हैं। कृपया इसे निजी रूप से न लें, लेकिन आपके साथ यह जो भी हुआ, वह आपकी पार्टी भाजपा ने ही किया है। बहरहाल, आपका दायित्व है कि अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का संरक्षण करें।"
भूपेश के जवाब के बाद डॉ. रमन सिंह का पलटवार
War on 'X' between Bhupesh and Dr. Raman Singh : भूपेश के इस जवाब पर डॉ. रमन सिंह ने फिर से पलटवार करते हुए लिखा, "विधायक जी (पाटन), जब भी छत्तीसगढ़ की सुरक्षा या नक्सलवाद का मामला होगा, तो मैं हमेशा छत्तीसगढ़ महतारी के पक्ष में खड़ा रहूँगा, चाहे मेरा पद मुख्यमंत्री का हो या विधानसभा अध्यक्ष का। मैं हमेशा 'छत्तीसगढ़ महतारी' के सेवक के रूप में प्रदेश के हित में अपनी आवाज उठाता रहूँगा।"
विधायक जी, (पाटन)
जब भी विषय मेरे छत्तीसगढ़ की सुरक्षा या नक्सल का होगा तब अंतिम साँस तक मैं छत्तीसगढ़ महतारी के पक्ष में खड़ा रहूँगा।
पद चाहे मुख्यमंत्री का हो या विधानसभा अध्यक्ष का लेकिन मैं हमेशा “छत्तीसगढ़ महतारी के सेवक” के रूप में प्रदेश के हित में अपनी आवाज़ उठाता… https://t.co/8AdBHhpf63— Dr Raman Singh (@drramansingh) January 25, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भूपेश बघेल और डॉ. रमन सिंह के बीच नक्सलवाद पर एक विवाद हुआ। डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, जिसके बाद भूपेश बघेल ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के रूप में दलगत राजनीति से ऊपर उठने की सलाह दी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: War on 'X' between Bhupesh and Dr. Raman Singh,
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm