BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh New Cabinet Ministers: ये दो विधायक बनेंगे छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री?.. तेजी से उभरकर सामने आये नाम, इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण..

मंत्रीमंडल में नए चेहरों के शामिल होने से न केवल पार्टी के भीतर संतुलन बनाने की कोशिश होगी, बल्कि आगामी चुनावों में इसका सीधा असर पड़ने की उम्मीद है।

Will Purandar Mishra and Gajendra Yadav be the new ministers of Chhattisgarh?

Will Purandar Mishra and Gajendra Yadav be the new ministers of Chhattisgarh?

satya prakash
Published: 26 Dec 2024 | 6:46 pmModified: 26 Dec 2024 | 8:14 pm

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच अब मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। नई कैबिनेट में दो विधायकों को शामिल करने की संभावनाओं ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।सूत्रों के अनुसार, नए साल से पहले ही दो विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

Chhattisgarh Cabinet Expansion Latest Updates and News

Read More: UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: युवाओं के लिए खुशखबरी, UPSSSC स्टेनोग्राफर के पद पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

दो नए चेहरों को मिलेगा मौका?

मंत्रीमंडल में जिन दो विधायकों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें रायपुर उत्तर से पहली बार विधायक बने पुरंदर मिश्रा और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम प्रमुख है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सम्भावना जताई जा रही है कि, दोनों मंत्रियों को शुक्रवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं इन दो के अलावा मंत्रिमंडल के अन्य संभावित नामों की बात करें तो ये माना जा रहा है कि भाजपा ने इस बार कम से कम एक सीनियर नेताओं को कैबिनेट में शामिल करने का फैसला लिया है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव में से किसी को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इस तरह कुल चार से पांच विधायक मंत्री पद के दावेदार के रेस में है।

टाला गया आरक्षण का कार्यक्रम

कैबिनेट विस्तार के बाद, संभावना थी कि 31 दिसंबर तक नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी जाये लेकिन फ़िलहाल यह प्रक्रिया टाल दी गई है और अब 7 जनवरी को आरक्षण की पर्ची निकाली जाएगी।

राजनीतिक समीकरण होंगे प्रभावित

मंत्रीमंडल में नए चेहरों के शामिल होने से न केवल पार्टी के भीतर संतुलन बनाने की कोशिश होगी, बल्कि आगामी चुनावों में इसका सीधा असर पड़ने की उम्मीद है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए मंत्री किस तरह से अपने क्षेत्रों और विभागों में काम करेंगे।

स्टेट गैरेज में गाड़ियां तैयार

कैबिनेट विस्तार को इस वजह से भी तय बताया जा रहा कि विभाग की तरफ से स्टेट गैरेज में दोनों ही संभावित मंत्रियों के लिए उनके वाहन तैयार कर लिए गए है। शपथ के तत्काल बाद गाड़ी मंत्री के विभाग को सौंप दी जाएगी।

नितिन नबीन कल आएंगे

जानकारी के मुताबिक़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी कल रायपुर आ रहे हैं। वह संगठन चुनाव के मद्देनजर राजधानी आ रहे है लेकिन कैबिनेट विस्तार को उनके दौरे की असल वजह बताई जा रही है।

Read Also: Chhattisgarh New DGP Name: कौन होगा छत्तीसगढ़ का नया DGP?.. क्या UPSC ने सरकार को लौटाया प्रस्ताव? जीपी सिंह की एंट्री से बदला समीकरण

राज्यपाल का दौरा रद्द

प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका का भी शुक्रवार से दो दिवसीय बस्तर संभाग का दौरा प्रस्तावित था लेकिन वह भी स्थगित आकर दिया गया है।

क्या है मंत्रिमंडल का फॉर्मूला

मामला राज्य का हो या केंद्र का, कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या सीमित होती हैं। भारतीय संविधान कहता है कि केंद्रीय कैबिनेट में सदस्यों की संख्या लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या का 15 फीसदी तक हो सकती है। यही नियम राज्यों की विधानसभा में भी लागू होता है। विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या जितनी होगी, उनके 15 फीसदी तक ही मंत्रियों की संख्या हो सकती है। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ की 90 सीटों का 15 प्रतिशत 13.5 सीट होता है। तो ऐसे में प्रदेश सरकार तीन नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दे सकती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Will Purandar Mishra and Gajendra Yadav be the new ministers of Chhattisgarh?

People also search for:3/4 of 366 bahini rajnandgaon7 cg7 pakhar raipurall about chhattisgarhcg cabinet meeting todaycg daily current affairscg song dai o mai ochhattisgarh all minister namechhattisgarh assembly election 2023chhattisgarh chief ministerchhattisgarh chief minister 2024chhattisgarh chief minister interviewchhattisgarh chief minister namechhattisgarh daily newschhattisgarh dd news livechhattisgarh dd news todaychhattisgarh education ministerchhattisgarh finance ministerchhattisgarh health ministerchhattisgarh home ministerchhattisgarh ibc news livechhattisgarh ka home minister kaun haichhattisgarh ke chief ministerchhattisgarh ke chief minister ka naamchhattisgarh ke chief minister kaun haichhattisgarh ke home minister kaun haichhattisgarh ke prime ministerchhattisgarh ke prime minister kaun haichhattisgarh minister 2024chhattisgarh ministers namechhattisgarh pay matrix level 6chhattisgrh ministerschief minister of chhattisgarhcm baghel latest newscm of chhattisgarhda for cg employees latest newsdd chhattisgarhdd chhattisgarh channeldd chhattisgarh livedd chhattisgarh live tvdd chhattisgarh news todaye pathshala cgEconomic survey of Chhattisgarheconomy of chhattisgarhFSIBg chhattisgarh news liveg news chhattisgarhmadhya pradesh and chhattisgarh newsministers of chhattisgarhmp and cg directoratemp and cg newsmp cg news livemp chhattisgarh today newsmp live news cmnew education minister of chhattisgarhnpg news cgnpg news chhattisgarhnpg news todaywhere is chhattisgarh in indiawhy chhattisgarh is called chhattisgarhwhy chhattisgarh separated from madhya pradeshz chhattisgarh news livez mpcg livez mpcg news live
शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm