Karwa Chauth Special: ना छलनी थी, ना चाँद… फिर भी हुआ करवा चौथ पूरा, सजीव हुई सच्ची प्रेम कथा, कर देगी भावुक…
करवा चौथ सिर्फ़ एक पर्व नहीं, भारतीय नारी के प्रेम, समर्पण और त्याग का प्रतीक है। लेकिन इस बार करवा चौथ पर एक ऐसी सच्ची कहानी सामने आई है, जिसने …

Karwa Chauth Special
- राजगढ़ की महिला ने करवा चौथ पर पति को किडनी दान कर रच दिया इतिहास।
- कोविड के बाद बिगड़ी तबीयत, दोनों किडनियाँ फेल पत्नी बनी जीवनदायिनी।
- करवा चौथ पर निभा अटूट प्रेम और समर्पण का व्रत।
Karwa Chauth Special: वो दिन जब हर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती है, चाँद का दीदार करती है और पति की सलामती की कामना करती है, करवा चौथ सिर्फ़ एक पर्व नहीं, भारतीय नारी के प्रेम, समर्पण और त्याग का प्रतीक है। लेकिन इस बार करवा चौथ पर एक ऐसी सच्ची कहानी सामने आई है, जिसने इस त्यौहार के अर्थ को और भी गहरा बना दिया है। यह कहानी है मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की, जहाँ एक पत्नी ने सिर्फ़ व्रत नहीं रखा, बल्कि अपने पति को नया जीवन देने के लिए अपनी किडनी दान कर दी।
प्रेम की मिसाल बनी एक साधारण जोड़ी
Karwa Chauth Special: राजगढ़ की प्रिया और उनके पति पुरुषोत्तम की यह सच्ची कहानी आज पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोविड के बाद पुरुषोत्तम की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्हें लगातार सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत रहती थी। जब डॉक्टरी जांच करवाई गई तो रिपोर्ट चौंकाने वाली थी, दोनों किडनियाँ फेल हो चुकी थीं। डॉक्टर्स ने साफ़ कहा कि अब केवल किडनी ट्रांसप्लांट ही जीवन बचा सकता है। यह सुनकर पूरे परिवार में चिंता का माहौल फैल गया। माता-पिता और भाई-बहन सहमे हुए थे, लेकिन कोई किडनी देने का साहस नहीं कर पा रहा था।
प्रिया का निस्वार्थ प्रेम
Karwa Chauth Special: ऐसे कठिन समय में जब सभी चुप थे, प्रिया ने आगे बढ़कर पति को किडनी देने री बात कही ।" डॉक्टरों ने जब प्रिया और पुरुषोत्तम का ब्लड ग्रुप और टिश्यू मिलान किया, तो वह पूरी तरह मैच कर गया। फिर तय हुआ वो दिन, जब प्रिया अपनी किडनी पति को देने के लिए ऑपरेशन थियेटर में गईं। ऑपरेशन सफल रहा और पुरुषोत्तम की जान बच गई।
बता दें कि, करवा चौथ की पौराणिक कथा में 'वीरावती' नाम की पत्नी अपने पति के लिए व्रत रखती है। जब छल से उसका व्रत टूटता है और पति की मृत्यु हो जाती है, तो वह देवी पार्वती से प्रार्थना करती है। देवी उसके प्रेम और व्रत की शक्ति से पति को जीवनदान देती हैं। सदियों बाद वही कथा राजगढ़ में फिर से जीवंत हुई। फर्क बस इतना था कि इस बार देवी ने वरदान नहीं दिया एक पत्नी खुद वरदान बन गई।
read more: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही मुहूर्त और पूजन विधि
read more: Anant Kumar Singh Mokama: टिकट फाइनल नहीं, पर कर दिया नामांकन का ऐलान… 'छोटे सरकार' अनंत कुमार बोले, 'नीतीशे रहेगा 25 साल अउर सीएम'
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह कहानी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की एक महिला प्रिया की है, जिन्होंने अपने पति को किडनी दान की।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Karwa Chauth Special: There was no sieve, no moon... yet Karwa Chauth was complete, a true love story came alive on Karwa Chauth, it will make you emotional...
राजगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am