CG News: छत्तीसगढ़ में इस दिन से थम जाएंगे ट्रक और बसों के पहिए! ड्राइवर महासंगठन ने किया स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का ऐलान
CG News: ड्राइवर महासंगठन के लोगों ने आज राजनांदगांव शहर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर ज्ञापन दिया गया …

CG News
- ड्राइवर महासंगठन के द्वारा शहर में मोटरसाइकिल रैली
- प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग
- आगामी 25 अक्टूबर से स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन
राजनांदगांव: CG News, छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर आगामी 25 अक्टूबर से स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। ड्राइवर महासंगठन के लोगों ने आज राजनांदगांव शहर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर ज्ञापन दिया गया है।
ड्राइवर महासंगठन के द्वारा शहर में मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष हेमनाथ देवांगन ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले तीन बार ज्ञापन दिया जा चुका है। वहीं 1 अक्टूबर तक मांगे पूरी करने सरकार को समय दिया गया था, लेकिन सरकार ड्राइवरों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है । इस वजह से अब 25 अक्टूबर से स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की जाएगी।
प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी, छत्तीसगढ़ राज्य में ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन, ड्राइवर के लिए सुरक्षा कानून आयोग का गठन करने की प्रमुख मांग रखी गई है। ड्राइवर महा संगठन द्वारा बताया गया कि प्रदेश में संगठन के 90 हजार से अधिक वाहन चालक है। जिसमें ट्रक, बस, टैक्सी शामिल है, जिसमें सभी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में यदि लोगों को परेशानी होती है तो इसके लिए सरकार जवाबदेह रहेगी।
कवर्धा में रैली निकालकर किया गया प्रदर्शन
इसके पहले बीते दिन छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने कबीरधाम जिला कलेक्टर को इस हड़ताल से जुड़ा ज्ञापन सौंपा था। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन की कवर्धा यूनिट ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भी भेजी गई है। संगठन ने कहा है कि उनकी लंबे समय से उठाई जा रही मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है। अब तक किसी संगठन ने इस पर विचार नहीं किया है, जिसकी वजह से वे आंदोलन को मजबूर हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ के ड्राइवरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। स्ट्राइक की वजह से प्रदेश में 25 अक्टूबर से आवागमन के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ड्राइवरों ने 25 अक्टूबर 2025 से अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन की चेतावनी दी है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Trucks and buses will stop running in Chhattisgarh from this day! The Drivers' Association has announced a "Leave the Steering" movement
राजनंदगांव
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm