BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rajnandgaon News : रियासतकालीन तालाब बना मौत का सागर! पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र थी ये म​छलियां, अब बनी लोगों की परेशानी की वजह

राजनांदगांव के ऐतिहासिक बूढ़ा सागर तालाब में सैकड़ों मछलियाँ मर रही हैं। दूषित पानी और ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियाँ सतह पर आ रही हैं और बदबू फैल रही …

Rajnandgaon News : रियासतकालीन तालाब बना मौत का सागर! पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र थी ये म​छलियां, अब बनी लोगों की परेशानी की वजह
IBC24 Digital
Published: 07 Nov 2025 | 7:20 pmModified: 07 Nov 2025 | 7:21 pm
HIGHLIGHTS
  1. बूढ़ा सागर तालाब में सैकड़ों मछलियाँ मर रही हैं, पानी की सतह पर दिखाई दे रही हैं।
  2. मछलियों की बदबू से आसपास के लोग परेशान, स्वास्थ्य जोखिम बढ़ने की आशंका।
  3. प्रशासन की लापरवाही और तालाब की गंदगी समस्या का मुख्य कारण।

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में रियासतकाल से निर्मित बूढ़ा सागर तालाब से जुड़ा एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। ऐतिहासिक तालाब में सैकड़ों मछलियाँ, जो कभी यहाँ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र थीं, अब मरती जा रही हैं। मरी हुई सभी मछलियाँ पानी की सतह पर आने लगी हैं, और यह सिलसिला लगातार जारी है। मछलियों की बदबू से आसपास के सभी लोग परेशान हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार विभागों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

क्या है मछलियों के मरने की वजह?

Rajnandgaon News  दरअसल, प्राचीन काल में निर्मित ऐतिहासिक बूढ़ा सागर तालाब अब दूषित हो चुका है। तालाब के चारों ओर गंदगी का आलम है, जिसकी वजह से पानी प्रदूषित हो रहा है। जल में घुली ऑक्सीजन की कमी हो गई है, जिसके चलते बूढ़ा सागर की लाखों मछलियाँ पानी की ऊपरी सतह पर आ गई हैं। ऊपरी सतह पर मछलियाँ अपने जीवन से संघर्ष कर रही हैं और अंततः मर रही हैं। यह सिलसिला यहाँ लगातार जारी है।

 बदबू से लोगों को हो रही परेशानी

Rajnandgaon News  मछलियों के मरने की वजह से यहाँ पर तेज बदबू फैल गई है। सड़क पर चलने वाले और आसपास रहने वाले लोगों को इस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तालाब के पास शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, माँ शीतला का प्राचीन मंदिर, अस्पताल और स्कूल स्थित हैं। मरी हुई मछलियों की बदबू से इन इलाकों में परेशानी बढ़ती जा रही है। यदि लंबे समय तक इन मछलियों को साफ नहीं किया गया, तो यहां विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ भी फैल सकती हैं।

गैर-जिम्मेदारी से बढ़ी परेशानी

शहर के समाजसेवी राकेश ठाकुर का कहना है कि ऐतिहासिक बूढ़ा सागर की साफ-सफाई को लेकर प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से पानी प्रदूषित हो गया है और मछलियाँ मर रही हैं। कुछ समय पूर्व इस तालाब को संवारने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन उसका सौंदर्यीकरण पूरा नहीं हो पाया। वहीं दूसरी ओर, बूढ़ा सागर की गंदगी को भी दूर नहीं किया जा सका, जिसके चलते यहाँ मछलियाँ मर रही हैं।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पानी में प्रदूषण और ऑक्सीजन की कमी की वजह से मछलियाँ मर रही हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Rajnandgaon: Hundreds of Fish Found Dead in Historic Budha Sagar Pond”

शहर की खबरें

राजनंदगांव

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am