BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

रामपुर में सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक घायल

रामपुर में सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक घायल

रामपुर में सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक घायल
Bhasha
Published: 21 Apr 2025 | 9:44 pmModified: 21 Apr 2025 | 9:44 pm

रामपुर, 21 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह हादसा रविवार देर रात बिलासपुर-केमरी इलाके में हुआ, जब परिवार के चार सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। उसने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे चारों सदस्यों को एक अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी।

केमरी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुरेश कुमार ने कहा, 'परिवार के सदस्य बिलासपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। वे दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।”

कुमार के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहम्मद अमीन (37), उसकी पत्नी सकीना बी (35) और पिता मियां जान (68) के रूप में हुई है, जो सोनारखेड़ा गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि हादसे में मियां जान का बड़ा बेटा मोहम्मद रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिजवान ने पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए कहा, “हम एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। मैं अपने पिता के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार था और मेरा छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर था। मेरा भाई फोन करने के लिए रुका और मैंने भी गाड़ी रोक दी। मैं थोड़ी देर के लिए पास के खेत में चला गया। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने मेरे पिता और भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।”

पुलिस ने कहा कि घटना के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इसमें शामिल अज्ञात वाहन तथा उसके चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा

सं आनन्द पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: रामपुर में सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक घायल

People also search for:accidentfamilyupUP Accident Family
शहर की खबरें
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm
ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 3:19 pm
हमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की

हमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की

01 Oct 2026 | 3:01 pm
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 1:55 pm