11 May 2025 Ka Rashifal: इन राशि वालों की आज बदलेगी किस्मत, मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी, पढ़ें राशिफल
इन राशि वालों की आज बदलेगी किस्मत…11 May 2025 Ka Rashifal: The luck of these zodiac signs will change today, they may get big news

11 May 2025 Ka Rashifal | Image Source | IBC24
11 May 2025 Ka Rashifal: आज 11 मई रविवार है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के चलते आज कई राशियों के लिए इच्छाओं की पूर्ति, आर्थिक लाभ और सफलता के संकेत हैं, वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहकर निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है। आज का दिन नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन, लेन-देन, स्वास्थ्य और निजी संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
मेष (Aries)
11 May 2025 Ka Rashifal: आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के लिए विदेशों से संपर्क बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें और नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें।
वृषभ (Taurus)
आज मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और विवाह संबंधी रुकावटें दूर हो सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।
मिथुन (Gemini)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। राजनीति में जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें।
कर्क (Cancer)
आपकी मेहनत सफल होगी और भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश में भाग्य का साथ मिलेगा। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी, लेकिन खर्च अधिक हो सकता है। कला और कौशल में निखार आएगा।
सिंह (Leo)
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी संभव है। निवेश में सावधानी बरतें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
कन्या (Virgo)
नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना होगा। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में खुशियां मिल सकती हैं। व्यापार में बदलाव की योजना पर विचार करें, लेकिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
तुला (Libra)
दिन कई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। कारोबार में रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। संपत्ति संबंधी सौदे की योजना बन सकती है। कोई बात मां को खल सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सावधानी से करें।
वृश्चिक (Scorpio)
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। सोच सकारात्मक रखें। लोन लेने की योजना सफल हो सकती है। पिताजी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
धनु (Sagittarius)
कला-कौशल में वृद्धि होगी और धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी की सेहत को नजरअंदाज न करें। पुराने मुद्दे परिवार में उभर सकते हैं। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
Read More : Raipur News : राजधानी रायपुर से अचानक लापता हुए 4 बच्चे, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
मकर (Capricorn)
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान से किया वादा निभाना होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
कुंभ (Aquarius)
मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। किसी से उधार लेने से बचें और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें। कार्यस्थल पर जानकारी साझा करते समय सावधानी रखें। परिवार में किसी से कही बात असर डालेगी।
मीन (Pisces)
दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ और यात्रा के योग हैं। मित्र की मदद से समस्या सुलझेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: 11 May 2025 Ka Rashifal: The luck of these zodiac signs will change today
धर्म
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm