Home » Religion » Bada Mangal 2026: Today is the auspicious day of Bada Mangal. Worshiping according to your zodiac sign will alleviate all life's troubles and open the door to happiness and prosperity! Learn how.
Bada Mangal 2026: आज बड़ा मंगल का पावन दिन, राशि अनुसार पूजा करने से दूर होंगे जीवन के सारे संकट और खुलेंगे सुख-समृद्धि का दरवाजा! जानिए कैसे
Ads
Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है जो हनुमान जी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से और राशि अनुसार पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है तथा मन को शांति मिलती है।
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के मंगलवार हनुमान जी को बहुत प्रिय माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी माह में हनुमान जी की पहली मुलाकात भगवान श्रीराम से हुई थी, इसलिए यह महीना उनके लिए विशेष माना जाता है। इस महीने के हर मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहा जाता है। इस दिन भक्त बड़ी संख्या में हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।
बड़ा मंगल पर पूजा का महत्व
मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन भक्त विधि-विधान से पूजा करते हैं और हनुमान जी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। कहा जाता है कि संकटमोचन हनुमान अपने भक्तों के सभी कष्ट और संकट दूर करते हैं और जीवन में सुख-शांति प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस दिन राशिनुसार पूजा करने से पूजा का फल और अधिक बढ़ जाता है।
राशिनुसार हनुमान पूजा विधि
मेष राशि के लोग लाल फूल और गुड़-चना चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि के लोग सफेद मिठाई और चमेली का तेल अर्पित करें और बजरंग बाण पढ़ें।
मिथुन राशि के लिए हरे फल और सुंदरकांड का पाठ शुभ माना गया है।
कर्क राशि के लोग दूध से बनी मिठाई और सिंदूर अर्पित करें।
सिंह राशि के जातक लाल वस्त्र और गुलाब के फूल चढ़ाएं।
कन्या राशि के लिए तुलसी और मूंग का दान अच्छा माना जाता है।
तुला राशि वाले सुगंधित फूल और खीर का भोग लगाएं और हनुमान अष्टक पढ़ें।
वृश्चिक राशि वाले लाल चंदन और बूंदी का भोग चढ़ाएं तथा बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु राशि वाले केसर और बेसन के लड्डू चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।
मकर राशि के वाले तिल के लड्डू और सरसों का तेल अर्पित करें और हनुमान चालीसा पाठ करें।
कुंभ राशि वाले नीले फूल और उड़द दाल चढ़ाएं और हनुमान जी के मंत्र का जाप करें।
मीन राशि के जातक पीले फूल और केले का भोग लगाएं और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
पूजन की सही विधि और नियम
बड़ा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए। इसके बाद हनुमान जी को सिंदूर, लाल फूल और चमेली का तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है। भक्तों को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इस दिन गरीबों को दान देना और प्रसाद बांटना भी बहुत पुण्यकारी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और संकट दूर होते हैं।