Aaj Ka Rashifal 1 July 2026: आज इन राशियों पर छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा, इनके डूब सकते हैं पैसे, जानें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2026: आज इन राशियों पर छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा, इनके डूब सकते हैं पैसे, जानें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2026: आज इन राशियों पर छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा, इनके डूब सकते हैं पैसे, जानें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2026Aaj Ka Rashifal 27 June 2026/Photo Credit: AI

Modified Date: July 1, 2026 / 06:47 am IST
Published Date: July 1, 2026 6:40 am IST

Aaj Ka Rashifal 1 July 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। 1 जुलाई बुधवार को कुछ राशि के जातकों के लिए धन-लाभ, करियर में तरक्की और रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा, तो वहीं कुछ लोगों को सेहत और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं कि आज 1 जुलाई 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किनको बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal 1 July 2026 आज आपको कारोबार में तरक्की मिलेगा। बिजनेस में नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। पिता का सहयोग मिलेगा और सरकारी कामों में भी फायदा हो सकता है। परिवार और प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। निवेश करने के लिए भी समय शुभ है।

वृषभ राशि

आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन और संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश करना लाभदायक रहेगा, लेकिन कोई भी फैसला किसी बड़े की सलाह लेकर करें। अपनी बात कहने का तरीका थोड़ा नरम रखें, क्योंकि कड़वी भाषा रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है।

मिथुन राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन घमंड से बचें। कारोबार अच्छा चलेगा और धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। सेहत में सुधार होगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा और निवेश करना भी फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि

आज थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी सावधानी रखें। कारोबार सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन फिलहाल नया निवेश और नया प्रेम संबंध शुरू करने से बचें।

कन्या राशि

आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है। मानसिक तनाव भी रह सकता है। कारोबार अच्छा रहेगा और निवेश के लिए समय ठीक है।

तुला राशि

घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन जमीन, मकान या वाहन में निवेश करना लाभदायक रहेगा। सीने से जुड़ी परेशानी होने पर लापरवाही न करें। कारोबार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामकाज में सफलता मिलेगी। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है।

धनु राशि

आज सेहत का विशेष ध्यान रखें, खासकर जिन लोगों को शुगर या यूरिन से जुड़ी समस्या है। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन फिलहाल निवेश करने से बचें। किसी के बहकावे में आकर पैसा न लगाएं और जुआ, सट्टा या लॉटरी से दूर रहें।

मकर राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। प्रेम संबंध बेहतर होंगे और विवाह के योग बन सकते हैं। कारोबार और निवेश के लिए भी समय अच्छा है।

कुंभ राशि

आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं और कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन अभी निवेश करने से बचें।

मीन राशि

आज आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने कामों से भी धन लाभ होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और साथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। संतान से खुशी मिलेगी। कारोबार अच्छा रहेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.