Kal Ka Rashifal: सुबह होते ही इन तीन राशियों पर बरसेगी गुरू और बुध की कृपा, पूरे होंगे अधूरे काम, मिलेगी खुशखबरी

Ads

Kal Ka Rashifal: सुबह होते ही इन तीन राशियों पर बरसेगी गुरू और बुध की कृपा, पूरे होंगे अधूरे काम, मिलेगी खुशखबरी

  •  
  • Publish Date - February 20, 2025 / 06:51 PM IST,
    Updated On - February 20, 2025 / 06:51 PM IST

Kal Ka Rashifal/ Image Credit: IBC24 Customize

HIGHLIGHTS
  • बुध और गुरु ग्रह वृषभ राशि के लोगों पर मेहरबान रहेंगे
  • मकर राशि के लोगों के लिए होगी आय में बढ़ोतरी
  • मीन राशि के जातकों के पूरे होंगे रूके हुए काम

Kal Ka Rashifal: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। वहीं कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के गुरु कहलाए जाने वाले देवगुरु बृहस्पति 21 फरवरी, शुक्रवार से कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते हैं।

Read More: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर कैसे करें शिवलिंग का जलाभिषेक? जानें क्या है जल चढ़ाने का सही नियम 

वृषभ राशि- बुध और गुरु ग्रह वृषभ राशि के लोगों पर मेहरबान रहेंगे। आय में वृद्धि के योग बनेंगे जो आपको तरक्की दिलाने में मदद कर सकते हैं। नौकरी करते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा। उच्च पद की प्राप्ति कर सकेंगे।

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए बुध और गुरु का केंद्र योग फलदायी रहेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त हो सकेगा। घरवालों के साथ समय अच्छा बीता सकेंगे। बिजनेस से संबंधित डील साइन कर सकते हैं। रुके कार्य पूरे होंगे।

मीन राशि- लंबे समय से अटके काम को पूरा करने का समय आ चुका है। शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे से समय बीता सकेंगे। रुका धन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बन रहा है।