Bada Mangal 2026 Date: इस माह कब है दूसरा बड़ा मंगल, कैसे करें पूजा? इस अचूक उपाय से दूर होंगे जीवन के सारे दुख-दर्द

Bada Mangal 2026 Date: इस साल 2026 में ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा। इस दौरान आने वाले सभी मंगलवार बड़े मंगल कहलाएंगे। दूसरा बड़ा मंगल 12 मई 2026 को पड़ेगा। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा और कई धार्मिक मान्यताएं है।

Bada Mangal 2026 Date: इस माह कब है दूसरा बड़ा मंगल, कैसे करें पूजा? इस अचूक उपाय से दूर होंगे जीवन के सारे दुख-दर्द

(Bada Mangal 2026 Date/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 6, 2026 / 12:43 pm IST
Published Date: May 6, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ज्येष्ठ माह 2 मई से 29 जून 2026 तक चलेगा
  • इस दौरान हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाएगा
  • दूसरा बड़ा मंगल 12 मई 2026 को होगा

Bada Mangal 2026 Date: ज्येष्ठ माह चल रहा है और इस महीने में हर मंगलवार को ‘बड़ा मंगल‘ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहा जाता है। यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने के मंगलवार विशेष फल देने वाले होते हैं और इन दिनों पूजा का विशेष महत्व होता है।

ज्येष्ठ माह में बड़ा मंगलवार

साल 2026 में ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा। इस दौरान पड़ने वाले सभी मंगलवार बड़े मंगल कहलाएंगे। पहला बड़ा मंगल 2 मई को था, जो बीत चुका है। अब दूसरा बड़ा मंगल 12 मई 2026 को पड़ेगा। इस बार अधिकमास के कारण कुल 8 मंगलवार पड़ेंगे।

धार्मिक मान्यताएं और महत्व

मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को भगवान राम और हनुमान जी का पहला मिलन हुआ था। इसी समय हनुमान जी ने लंका दहन किया था और उन्हें अमरता का वरदान मिला था। इसलिए इस महीने के मंगलवार को बहुत शुभ माना जाता है और लोग विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

पूजा विधि और नियम

बड़े मंगल के दिन सुबह स्नान करके साफ या लाल-नारंगी वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। व्रत का संकल्प लेकर हनुमान जी के सामने दीप जलाया जाता है। लड्डू, गुड़-चना, केला या नारियल का भोग लगाया जाता है। इसके बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या हनुमान अष्टक का पाठ किया जाता है और शाम को आरती कर प्रसाद बांटा जाता है।

उपाय और दान का महत्व

इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही हनुमान जी को चोला अर्पित करने से संकट दूर होते हैं। ठंडा जल, शरबत, अन्न और धन का दान करना भी लाभकारी माना जाता है। बंदरों, गायों और जरूरतमंदों को गुड़-चना खिलाने से विशेष पुण्य मिलता है और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।