Budh Gochar 2026: बुध गोचर का बड़ा असर! 5 अगस्त से बदलेगी इन लोगों की किस्मत, होगी धन और सफलता की बारिश

Budh Gochar 2026: बुध गोचर का बड़ा असर! 5 अगस्त से बदलेगी इन लोगों की किस्मत, होगी धन और सफलता की बारिश

Budh Gochar 2026: बुध गोचर का बड़ा असर! 5 अगस्त से बदलेगी इन लोगों की किस्मत, होगी धन और सफलता की बारिश

Budh Gochar 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: August 3, 2026 / 06:30 am IST
Published Date: August 3, 2026 6:30 am IST

नई दिल्ली: Budh Gochar 2026 हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।

Lucky Zodiac Signs 2026 ज्योतिष के अनुसार 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर अधिक सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान आपके करियर में बदलाव देखने को मिलेगी। साथ ही व्यापार में विस्तार के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों के लोगों को होगा लाभ।

मिथुन राशि

बुध को मिथुन राशि के स्वामी माना जाता है। इसलिए उनका गोचर आपके लिए काफी महत्व हो सकता है। इस दौरान बुध के गोचर से आपके जीवन में बदलाव आ सकते हैं। साथ ही आपका रूका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि व्यापारियों को नए ग्राहक और लाभदायक सौदे मिल सकते हैं।

कर्क राशि

बुध आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी काम की तारीफ होगी। साथ ही आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। परिवार में संवाद बेहतर होगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

तुला राशि

इन जातको के लिए बुध का गोचर काफी फलदायी होगा। आपको हर काम में कामयाबी मिलेगी। साथ ही आपको परिवार और कामकाज में अपने साथियों का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों का लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। निवेश से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं और करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।