Durga Chalisa: देवी मां को प्रसन्न करने के लिए करें दुर्गा चालीसा का पाठ, एक साथ मिलेगा नौ रूपों का आशीर्वाद
Durga Chalisa: देवी मां को प्रसन्न करने के लिए करें दुर्गा चालीसा का पाठ Durga Chalisa in Hindi। Durga Chalisa Lyrics। Maa Durga Chalisa

Durga Chalisa in Hindi
Durga Chalisa: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह, नक्षत्र, देवी-देवता और तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। ग्रहों के परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन खत्म होने के बाद त्योहारों की झड़ी लगनी शुरू हो जाएगी। शारदीय नवरात्रि का भी लोगों को बेसर्बी से इंतजार होता है। इस पावन दिनों में देवी मां के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए मां दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं। माना जाता है ऐसा करने से भक्तों का सारी मनोकामना दूर होती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा भी माता को पूजे जाने वाले दिनों में आप माता की उपासना करने के लिए चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
Durga Chalisa। Durga Chalisa Lyrics। Maa Durga Chalisa। Durga Chalisa in Hindi
Read More : Nag Panchami Upay: नागराज को प्रसन्न करने के लिए नाग पंचमी के दिन करें ये उपाय, कालसर्प दोष होगा दूर, हर परेशानी से मिलेगी मुक्ति
देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर रोज पढ़ें दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa in Hindi)
नमो नमो दुर्गे सुख करनी।
नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी॥
निरंकार है ज्योति तुम्हारी।
तिहूं लोक फैली उजियारी॥
शशि ललाट मुख महाविशाला।
नेत्र लाल भृकुटि विकराला॥
रूप मातु को अधिक सुहावे।
दरश करत जन अति सुख पावे॥
तुम संसार शक्ति लै कीना।
पालन हेतु अन्न धन दीना॥
अन्नपूर्णा हुई जग पाला।
तुम ही आदि सुन्दरी बाला॥
प्रलयकाल सब नाशन हारी।
तुम गौरी शिवशंकर प्यारी॥
शिव योगी तुम्हरे गुण गावें।
ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें॥
रूप सरस्वती को तुम धारा।
दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा॥
धरयो रूप नरसिंह को अम्बा।
परगट भई फाड़कर खम्बा॥
रक्षा करि प्रह्लाद बचायो।
हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो॥
लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं।
श्री नारायण अंग समाहीं॥
क्षीरसिन्धु में करत विलासा।
दयासिन्धु दीजै मन आसा॥
हिंगलाज में तुम्हीं भवानी।
महिमा अमित न जात बखानी॥
मातंगी अरु धूमावति माता।
भुवनेश्वरी बगला सुख दाता॥
श्री भैरव तारा जग तारिणी।
छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी॥
केहरि वाहन सोह भवानी।
लांगुर वीर चलत अगवानी॥
कर में खप्पर खड्ग विराजै।
जाको देख काल डर भाजै॥
सोहै अस्त्र और त्रिशूला।
जाते उठत शत्रु हिय शूला॥
नगरकोट में तुम्हीं विराजत।
तिहुँलोक में डंका बाजत॥
शुम्भ निशुम्भ दानव तुम मारे।
रक्तन बीज शंखन संहारे॥
महिषासुर नृप अति अभिमानी।
जेहि अघ भार मही अकुलानी॥
रूप कराल कालिका धारा।
सेन सहित तुम तिहि संहारा॥
परी गाढ़ सन्तन पर जब जब।
भई सहाय मातु तुम तब तब॥
आभा पुरी अरु बासव लोका।
तब महिमा सब रहें अशोका॥
ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी।
तुम्हें सदा पूजें नर-नारी॥
प्रेम भक्ति से जो यश गावें।
दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें॥
ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई।
जन्म-मरण ताकौ छुटि जाई॥
जोगी सुर मुनि कहत पुकारी।
योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी॥
शंकर आचारज तप कीनो।
काम क्रोध जीति सब लीनो॥
निशिदिन ध्यान धरो शंकर को।
काहु काल नहिं सुमिरो तुमको॥
शक्ति रूप का मरम न पायो।
शक्ति गई तब मन पछितायो॥
शरणागत हुई कीर्ति बखानी।
जय जय जय जगदम्ब भवानी॥
भई प्रसन्न आदि जगदम्बा।
दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा॥
मोको मातु कष्ट अति घेरो।
तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो॥
आशा तृष्णा निपट सतावें।
रिपु मुरख मोही डरपावे॥
शत्रु नाश कीजै महारानी।
सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी॥
करो कृपा हे मातु दयाला।
ऋद्धि-सिद्धि दै करहु निहाला।।
जब लगि जियऊं दया फल पाऊं।
तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊं॥
श्री दुर्गा चालीसा जो कोई गावै।
सब सुख भोग परमपद पावै॥
देवीदास शरण निज जानी।
करहु कृपा जगदम्ब भवानी॥
॥इति श्रीदुर्गा चालीसा सम्पूर्ण॥
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Durga Chalisa: Durga Chalisa in Hindi। Durga Chalisa Lyrics। Maa Durga Chalisa
धर्म
और भी पढ़ें ›
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानिए कैसे नौ दिनों में उगने वाले ‘जौ’ खोलते हैं आपके आने वाले समय का राज़!
30 Sept 2026 | 2:14 pm
Pitru Paksha Pitra Dosh Upay: पितृ दोष ने रोक रखी है तरक्की? इन देवताओं की करें पूजा, जल्द दूर होंगी सारी परेशानियां!
30 Sept 2026 | 11:14 am
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: महीने के आखिरी दिन इन राशि वालों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
30 Sept 2026 | 6:32 am
Shani Gochar Effects: बस कुछ दिन और फिर न्याय के देवता शनि करेंगे गोचर, बदलेगी इन 3 राशिवालों की किस्मत, आर्थिक स्थिति में भी आएगा सुधार
30 Sept 2026 | 6:19 am
Pitra Chalisa: क्या घर में रहती है धन की कमी और अशांति? पितृ पक्ष में इस अद्भुत चालीसा की गूंज से साक्षात काल भी पीछे खींच लेता है अपने कदम
29 Sept 2026 | 3:52 pm