Lal Kitab Ke Totke : आप भी है जीवन में परेशान तो अपनाएं लाल किताब के ये टोटके, रातों रत दूर होगी हर समस्या

Ads

Lal Kitab Ke Totke : हिंदू धर्म में लाल किताब का बेहद ख़ास महत्व बताया गया है। इस किताब में इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों के समाधान

  •  
  • Publish Date - July 29, 2024 / 09:30 PM IST,
    Updated On - July 29, 2024 / 09:36 PM IST

Lal Kitab ke Upay

नई दिल्ली : Lal Kitab Ke Totke : हिंदू धर्म में लाल किताब का बेहद ख़ास महत्व बताया गया है। इस किताब में इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि लाल किताब के उपाय करने से इंसान के जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है। साथ ही सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लाल किताब में कुछ इस तरह के भी उपाय बताए गए हैं, जो बुरे संकटों से बचाव करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं लाल किताब के इन चमत्कारी उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें : Media Restrictions in Parliament: मीडिया के आगे झुकी सरकार.. संसद में पत्रकारों पर लगी पाबंदी हटाई, राहुल गांधी ने की थी अपील

लाल के किताब के उपाय

Lal Kitab Ke Totke :  लाल के किताब के अनुसार, मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें। साथ ही बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर उस पर आटे का दीपक जलाएं और संकटमोचन हनुमान जी की सामने रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन के संकटों से छुटकारा मिलता है। यह उपाय लगातार 11 मंगलवार या शनिवार तक करना चाहिए।

अगर आपका कोई कार्य पूरा नहीं हो रहा है, तो ऐसे में बुधवार के दिन सूखा नारियल को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। लाल के किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और धन का लाभ प्राप्त होता है। साथ ही सभी कार्य पूर्ण होंगे।

Lal Kitab Ke Totke :  बहते पानी में रेवड़ियां और बताशे प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।

यदि आप किसी कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो माथे पर केसर या फिर चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए चींटियों को चीनी के दाने डालें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp