Home » Religion » luck of these five zodiac signs will change and get bumper money with sun transit december 2025
Surya Gochar December 2025: सूर्य गोचर से पलट जाएगी इन सभी राशियों की तकदीर.. इन राशियों को सरकारी नौकरी मिलना तय.. प्रेम-विवाह के भी पूरे योगे
Ads
Surya Gochar December 2025: मीन राशि - यह गोचर जातक के भाग्य वृद्धि, धर्म और यात्राओं के लिए शुभ रहेगा। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे।
Surya Gochar December 2025: नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह की तरह सूर्य भी एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सूर्य एक राशि में अधिकतम 30 दिन तक रहता है। साल 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में सूर्य 16 तारीख को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आइये जानते है अलग अलग राशियों पर इस गोचर का प्रभाव
Sun Transit December 2025: सभी 12 राशियों पर सूर्य गोचर का प्रभाव
मेष राशि – सूर्य का यह गोचर आत्ममंथन और गहराई से सोचने का है। अचानक परिवर्तन या गुप्त मामलों से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।
वृषभ राशि – सूर्य आपके सप्तम भाव में गोचर करेगा, जिससे दांपत्य जीवन और साझेदारी के क्षेत्र में परिवर्तन आएंगे। जीवनसाथी या व्यापारिक साथी से मतभेद संभव हैं।
मिथुन राशि – यह गोचर शत्रुओं पर विजय और कार्यक्षेत्र में मजबूती का संकेत देता है। मेहनत का उचित फल मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कर्क राशि – यह समय रचनात्मक कार्यों और प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है।
सिंह राशि – सूर्य आपके स्वामी ग्रह हैं यह पारिवारिक मामलों और संपत्ति से जुड़े निर्णयों का समय है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि – सूर्य का यह गोचर आत्मविश्वास, साहस और निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा। यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
तुला राशि – यह गोचर आपके धन और वाणी से संबंधित लाभ संभव है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिरता का समय है।
वृश्चिक राशि – सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आत्मबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह नया आरंभ करने का श्रेष्ठ समय है।
धनु राशि – यह गोचर विदेश से जुड़े मामलों में सफलता संभव है, परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
मकर राशि – यह गोचर जातक के आय और लाभ का संकेत देता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, मित्रों से सहयोग मिलेगा। इच्छाएं पूरी होने का योग है।
कुंभ राशि – यह जातक के करियर के लिए अत्यंत शुभ है। पदोन्नति या सम्मान प्राप्त हो सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि – यह गोचर जातक के भाग्य वृद्धि, धर्म और यात्राओं के लिए शुभ रहेगा। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे।