Home » Religion » Margashirsha month begins today! Thursday is an auspicious time for worship and charity... Learn about sunrise and sunset times and auspicious times.
Aaj Ka Panchang 6 November 2025: आज से मार्गशीर्ष मास आरंभ! गुरुवार को पूजा-पाठ एवं दान का शुभ अवसर… जानें सूर्योदय-सूर्यास्त और शुभ मुहूर्त
Ads
आज से मार्गशीर्ष माह का शुभ आरंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह महीना पूजा-पाठ और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। सूर्य दक्षिणायण में हैं और हेमंत ऋतु की शुरुआत के साथ मौसम में हल्की ठंडक का एहसास बढ़ गया है। आइए जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिनभर के पंचांग की जानकारी।
Aaj Ka Panchang 6 November 2025: आज 6 नवंबर, गुरूवार का दिन है आज से मार्गशीर्ष माह का शुभ आरंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार ये महीना पूजा-पाठ, व्रत और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के लिए बेहद पवित्र माना गया है। आज प्रतिपदा तिथि अपराह्न 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि का प्रारंभ होगा। सूर्य दक्षिणायण में हैं और हेमंत ऋतु का आगमन हो चुका है। आइए जानते हैं आज के दिन का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर
सूर्यास्त: सायं 5 बजकर 32 मिनट पर
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:52 से 5:44 बजे तक, साधना, ध्यान और जप के लिए सर्वश्रेष्ठ समय।
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:54 से 2:38 बजे तक, किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु शुभ।
निशीथ काल: रात्रि 11:39 से 12:31 बजे तक, आध्यात्मिक क्रियाओं के लिए उत्तम।
गोधूलि बेला: सायं 5:32 से 5:59 बजे तक, देव पूजन और दीपदान के लिए मंगलमय समय।
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक, इस अवधि में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।