Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण की रात बदल सकती है आपकी तकदीर! ग्रहों की चाल से किस पर बरसेगी कृपा और कौन रहेगा परेशानी में, जानें अपनी राशि का हाल
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का दूसरा पू्र्ण सूर्य ग्रहण लगेगा लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए नए अवसरर और सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
(Surya Grahan 2026/ Image Credit: AI-generated)
- 12 अगस्त 2026 को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण।
- भारत में दिखाई नहीं देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण।
- मेष, सिंह और धनु राशि वालों को मिल सकते हैं नए अवसर।
नई दिल्ली: Surya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को (Surya Grahan 2026) लगने जा रहा है। यह अक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से यहां धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण के दौरान ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। कुल लोगों के लिए यह समय नई शुरुआत और अवसरों का संकेत दे सकता है तो कुछ को फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी।
सूर्य ग्रहण का किन क्षेत्रों पर पड़ सकता है असर
ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पद और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026) के बाद लोगों के करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में बदलाव महसूस होने की मान्यता है। हालांकि ये ज्योतिषीय मान्यताएं हैं जिनका प्रभाव व्यक्ति की कुंडली और ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग-अलग माना जाता है।
मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए अवसर
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी या कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना बन सकती है। अगर कोई नया प्रोजेक्ट या काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक हो सकता है।
इन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी
वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों को इस दौरान आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा। निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। वहीं मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों को रिश्तों और कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखने की जरूरत हो सकती है। बातचीत के जरिए गलतफहमियों को दूर करना बेहतर रहेगा।
सेहत और सकारात्मक सोच पर ध्यान दें
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को अपनी सेहत और मानसिक तनाव पर ध्यान देने की जरूरत है। काम का दबाव बढ़ सकता है इसलिए आराम और दिनचर्या को नजरअंदाज न करें। सूर्य ग्रहण को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। भारत में ग्रहण (Surya Grahan 2026) दिखाई नहीं देने के कारण यहां सूतक नहीं लगेगा और सामान्य कार्यों पर कोई रोक नहीं होगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Sayani Ghosh on Anti Paper Leak Bill: ‘अच्छी चर्चा की उम्मीद है’, एंटी पेपर लीक बिल का सायोनी घोष ने किया स्वागत, कहा- छात्रों के हित में है सरकार का फैसला
- CG Transfer News Today: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ कई अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें किसको कहां मिली नई जिम्मेदारी
- Bhopal Medical Store Raid: 3 दिन पहले युवक ने की आत्महत्या… अब मेडिकल स्टोर पर छापा, अंदर मिला चौंकाने वाला ‘नशे का खजाना’

Facebook


