नई दिल्ली: Budh Ke Upay ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका असर कई राशियों के जातकों पर पड़ता है। आज 18 मार्च दिन बुधवार है। आज से एक ऐसा ही बदलाव होने जा रहा है, जो आने वाले करीब 40 दिनों तक कुछ राशियों के लिए नई राह खोल सकता है। ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि बुध का उदय न सिर्फ सोचने की क्षमता को तेज करता है, बल्कि पैसों और करियर से जुड़े फैसलों को भी दिशा देता है। इसी कारण इस बार बुध के उदय से कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा।
बुध उदय से इन राशियों के जातकों के लिए जिम्मेदारी बनी रहेगी। आपको ऑफिस में कोई नई दायित्व मिल सकती है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ था तो उसके वापस आने के संकेत भी बन सकते हैं। घर में भी भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होते नजर आ सकते हैं।
मिथुन राशियों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर या लिखने-पढ़ने वाले लोगों के लिए ये दौर नए मौके ला सकता है। बिजनेस करने वालों को आज फायदा मिल सकता है। साथ ही आपके अटके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं।
इन जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही आपको अचानक धन की लाभ हो सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने या धार्मिक यात्रा का प्लान भी बन सकता है। साथ ही आपको समाज में मान सम्मान मिल सकता है।