Guruwar Ke Upay : भगवान विष्णु को समर्पित होता है गुरुवार का दिन.. इन उपायों से होंगे सभी कष्ट दूर, ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का करें जाप
आप भी आर्थिक विषमता से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय ये उपाय (Guruwar Ke Upay) जरूर करें!Guruwar Ke Upay

Guruwar Ke Upay in Hindi | Source : File Photo
Guruwar Ke Upay : गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। इस शुभ दिन पर किए गए उपाय विशेष रूप से प्रभावी माने जाते हैं। साथ ही जीवन में सफलता, सुख-समृद्धि और शुभ फल प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही धन संबंधी परेशानी भी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक विषमता से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय ये उपाय (Guruwar Ke Upay) जरूर करें।
गुरुवार के उपाय- Guruwar Ke Upay
- अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन घर पर दक्षिणावर्ती शंख लाएं। वहीं, पूजा के समय दक्षिणावर्ती शंख में केसर युक्त दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी भी दूर होती है। साथ ही वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।
- अगर आप जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। विष्णु सहस्रनाम के पाठ से जीवन में सुखों का आगमन होता है। साथ ही सभी प्रकार के मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
- विवाहित और अविवाहित महिलाएं मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए गुरुवार का व्रत रखें। इस दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गुरुवार व्रत कथा का पाठ करें। गुरुवार का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। अतः गुरुवार के दिन जरूरतमंदों को दान अवश्य दें। आप गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का दान कर सकते हैं। चने की दाल, केला, पपीता, मूंग की दाल और पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इन चीजों के दान से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
- ज्योतिष कुंडली में गुरु मजबूत करने और गुरु चांडाल दोष दूर करने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के चंदन का टीका लगाने की सलाह देते हैं। अतः गुरुवार को स्नान-ध्यान के बाद पूजा के समय पीले रंग का टीका ग्रीवा या माथे पर अवश्य लगाएं। इस उपाय को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Thursday is dedicated to Lord Vishnu.. All your troubles will go away with these remedies
धर्म
और भी पढ़ें ›
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानिए कैसे नौ दिनों में उगने वाले ‘जौ’ खोलते हैं आपके आने वाले समय का राज़!
30 Sept 2026 | 2:14 pm
Pitru Paksha Pitra Dosh Upay: पितृ दोष ने रोक रखी है तरक्की? इन देवताओं की करें पूजा, जल्द दूर होंगी सारी परेशानियां!
30 Sept 2026 | 11:14 am
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: महीने के आखिरी दिन इन राशि वालों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
30 Sept 2026 | 6:32 am
Shani Gochar Effects: बस कुछ दिन और फिर न्याय के देवता शनि करेंगे गोचर, बदलेगी इन 3 राशिवालों की किस्मत, आर्थिक स्थिति में भी आएगा सुधार
30 Sept 2026 | 6:19 am
Pitra Chalisa: क्या घर में रहती है धन की कमी और अशांति? पितृ पक्ष में इस अद्भुत चालीसा की गूंज से साक्षात काल भी पीछे खींच लेता है अपने कदम
29 Sept 2026 | 3:52 pm