Home » Religion » Today will be a very auspicious day for new beginnings, financial gains and success... Know what is special today.
Aaj Ka Panchang 26 October 2025: आज का दिन नई शुरुआत, धन लाभ और सफलता के लिए रहेगा बेहद शुभ… जानें आज क्या है खास
Ads
आज का दिन विशेष है, क्योंकि ये शुभ अवसर व्यापार, नए कार्य और आर्थिक समृद्धि के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। नीचे जानिये आज का पंचांग विवरण और कौन कौन से समय रहेंगे बेहद शुभ किसी भी कार्य को करने के लिए।
Aaj Ka Panchang 26 October 2025: आज 26 अक्टूबर 2025 रविवार, तिथि कार्तिक शुक्ल पक्ष की लाभ पंचमी है। इसे व्यापार, धन और नए काम की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन कोई भी नया काम शुरू करना या शुभ कार्य करना अच्छा रहता है। ये दिन रविवार को पड़ रहा है, जो सूर्य देव को समर्पित होता है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जिससे किसी भी काम में सफलता की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, सुबह 10:47 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा जो थोड़ा सावधानी रखने वाला नक्षत्र माना जाता है।
आज के शुभ मुहूर्त
• ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:47 – 5:38 बजे
• विजय मुहूर्त: दोपहर 1:57 – 2:42 बजे
• निशिथ काल: रात 11:40 – 12:31 बजे
• गोधूलि बेला: शाम 5:41 – 6:06 बजे
• अमृत काल: सुबह 10:41 – 12:05 बजे
आज के अशुभ मुहूर्त
• राहुकाल: शाम 4:30 – 6:00 बजे
• गुलिक काल: दोपहर 3:30 – 4:30 बजे
• यमगंड: दोपहर 12:00 – 1:30 बजे
• दुर्मुहूर्त: सुबह 4:11 – 4:56 बजे
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: सुबह 06:02 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:21 बजे
चंद्रोदय: सुबह 10:10 बजे
चंद्रास्त: रात 08:33 बजे
चंद्र और नक्षत्र जानकारी
• ज्येष्ठा नक्षत्र: सुबह 10:46 बजे तक, इसके बाद मूल नक्षत्र
• योग: शोभन योग सुबह 6:45 बजे तक, फिर अतिगण्ड योग
• करण: बव करण शाम 4:50 बजे तक, फिर कौलव करण
• चंद्रमा राशि: सुबह 11:00 बजे तक वृश्चिक फिर धनु राशि