MP News: फर्जीवाड़े की फाइल खुली तो हड़कंप मच गया… शिक्षा विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के नाम पर हुआ खेल, 5 के खिलाफ FIR दर्ज
फर्जीवाड़े की फाइल खुली तो हड़कंप मच गया…MP News: When the fraud file was opened, there was a stir… In the education department

MP News | Image Source | IBC24
- शिक्षा विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति का फर्जीवाड़ा,
- DEO ऑफिस में निकला बड़ा घोटाला
- 5 पर FIR, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी,
रीवा: MP News: जिले में शिक्षा विभाग के फर्जी अनुकम्पा नियुक्ति मामले में सिविल लाइन थाना अंतर्गत 10 जून 2025 को पाँच लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन और जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें यह पाया गया कि आरोपितों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त की है।
MP News: इस आवेदन में जो घटना दर्शाई गई है वह 10 दिसंबर 2024 से 09 अप्रैल 2025 के बीच की है। इसी अवधि में यह फर्जीवाड़ा किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बृजेश कोल को स्कूल प्राचार्य द्वारा वेतन देने से मना कर दिया गया क्योंकि बृजेश कोल ने आवश्यक दस्तावेज स्कूल कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए थे। इसके बाद अन्य अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त लोगों के दस्तावेजों की भी जांच की गई जिससे पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।
MP News: इस मामले में हीरा मणि रावत, ओम प्रकाश कोल,सुषमा कोल, विनय रावत एवं राम प्रसन्न धर द्विवेदी जो कि लिपिक के पद पर DEO ऑफिस में पदस्थ थे और इन्हीं के सहयोग से इन लोगों ने गलत दस्तावेज प्रस्तुत किए। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सबसे बड़ी बात इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड कौन है। इतने बड़े फर्जीवाड़े में एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता जो अकेले अंजाम दे सके। क्योंकि की किसी भी अनुकम्पा नियुक्ति में एक व्यक्ति की सहमति से नहीं होती अनुकम्पा नियुक्ति पाने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है और कई लोगों की अनुशंसा लगती है लेकिन उन सभी को अभी तक इस मामले से दूर रखा गया जब की इसमें पूरी कमेटी बनाई जाती है। वह कमेटी भी दोषी हो सकती है।
MP News: हालांकि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पूरे मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 5 लोगों पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर भृत्त के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त की थी जिनके ऊपर FIR दर्ज की गई है। जिसमें आगे की जांच की जा रही है। IBC 24 ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद से शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच हुआ है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "अनुकंपा नियुक्ति" एक सरकारी नीति है जिसके तहत किसी कर्मचारी की मृत्यु या गंभीर विकलांगता की स्थिति में उसके आश्रित को मानवीय आधार पर नौकरी दी जाती है ताकि परिवार की आर्थिक मदद हो सके।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Rewa fake Compassionate appointment fraud in DEO office
रीवा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm