Sagar mass suicide case: एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड.. दादी, पिता और दो बच्चों की मौत, लेकिन मां..
मृतक मनोहर सिंह लोधी के बड़े भाई नंदराम सिंह लोधी ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि, ”वह चार भाई हैं, जिसमें दो भाई गांव में रहते हैं और …

Sagar mass suicide case
- सागर जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की आत्महत्या
- खेत में बने मकान में जहरीली दवाई पीकर दी जान
- आत्महत्या की वजह में पारिवारिक विवाद की आशंका
Sagar mass suicide case: सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक ही परिवार के चार लोगों ने ख़ुदकुशी कर ली है। मरने वालों में दादी, पिता और दो बच्चे शामिल है। मां इस दौरान अपने मायके गई हुई थी। दिलदहला देने वाला यह पूरा मामला जिले की खुरई तहसील के देहात थानांतर्गत ग्राम टीहर का है। सभी मृतक खेत पर बने एक मकान में रहते थे। सभी ने जहरीली दवाई पीकर अपनी जान दी है।
Sagar mass suicide case की वजह क्या है?
जांच में जुटी स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी अनुसार खुरई के टीहर गांव में देर रात घटी इस घटना से पूरा इलाका हैरान रह गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। आबादी से हटकर खेत में बने मकान में मनोहर लोधी, उसकी मां फूलरानी लोधी (70) बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) ने जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक रूप से जान दे दी है। पूरे परिवार द्वारा आत्महत्या करने के पीछे के कारण फिलहाल तक सामने नहीं आ सके हैं। हालांकि पूरे मामले में पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
Sagar mass suicide case की जाँच में जुटी पुलिस
Sagar mass suicide case: मृतक मनोहर सिंह लोधी के बड़े भाई नंदराम सिंह लोधी ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि, ''वह चार भाई हैं, जिसमें दो भाई गांव में रहते हैं और दो भाई गांव के पास ही खेत में बने मकान में रहते हैं। मनोहर सिंह लोधी के मकान के ऊपर उनका एक भाई रहता है। जब उसे परिवार में नीचे उल्टियां होने की आवाज आई तो उसने जाकर देखा और पास में रहने वाले को सूचना दी। इसके बाद उसने फोन पर मुझे जानकारी दी। सबसे पहले मनोहर ओर बेटी लड़की शिवानी को अस्पताल पहुंचाया। जबकि उसकी मां और उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता है।'
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: four members of a family committed suicide by consuming poison in sagar district
सागर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am