Saharanpur Truck Car Accident: बेहद दर्दनाक हादसा.. कार पर जा पलटी बजरी लोडेड ट्रक.. 5 फ़ीट की कार हुई 2 फ़ीट की.. देखें Video
Saharanpur Dump Truck Accident: जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के सैय्यद माजरा गांव का एक परिवार शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार से जा रहा था। कार गांव के बाहर एक्सप्रेसवे …

Saharanpur Truck Car Accident
- डंपर पलटने से कार चपटी हुई
- चार लोगों की मौके पर मौत
- तीन क्रेन से रेस्क्यू अभियान
Saharanpur Truck Car Accident: सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक डंपर ट्रक बेकाबू होकर एक कार पर पलट गया। इस हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त डंपर में बजरी भरी हुई थी। तेज़ स्पीड होने की वजह से डंपर बेकाबू होकर बगल में चल रही एक कार पर पलट गया। डंपर से बजरी भी कार पर गिर गई।
Delhi Dehradun Expressway Crash: छत काटकर निकाली गई लाशें
पूरी कार डंपर और बजरी के नीचे दब गई। 5 फीट की कार 2 फीट की रह गई। डंपर को किनारे करने के लिए तीन क्रेन का इस्तेमाल किया गया। इस बीच, बजरी हटाने में लोगों को घंटों की मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कार में बैठे लोग फंसे रहे और तड़पते रहे। बाद में, अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए कार की छत काटी गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
Saharanpur Car Dumpper Overturn Case: एक्सप्रेसवे में हुआ दर्दनाक हादसा
Saharanpur Truck Car Accident: जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के सैय्यद माजरा गांव का एक परिवार शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार से जा रहा था। कार गांव के बाहर एक्सप्रेसवे पर पहुंची ही थी कि देहरादून की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार डंपर उस पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार अचानक डंपर के सामने आ गई। डंपर ड्राइवर ने ब्रेक लगाया, लेकिन तेज स्पीड होने की वजह से वह डंपर को कंट्रोल नहीं कर सका। बेकाबू डंपर कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से पिचक गई। परिवार उसके अंदर फंस गया। फिलहाल सभी के शव को रिकवर कर लिया गया है।
➡️थाना गागलहेड़ी क्षेत्रान्तर्गत हरौड़ा के पास एक ट्रैक अनियन्त्रित होकर कार के ऊपर गिर गया था, जिसमें कार में सवार चार लोगो की मृत्यु हो गयी है तथा पुलिस व प्रशासन द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया जा रहा है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम… pic.twitter.com/5uRsdmRaIY
— Saharanpur Police (@saharanpurpol) November 28, 2025
सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा... खनन से भरा अनियंत्रित डंपर कार पर पलटा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे के बाद लोगों ने हाइवे जाम कर हंगामा किया है. pic.twitter.com/x81G6P7Rb1
— Shantanu Tripathi (@Shantanu_media) November 28, 2025
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: कांग्रेस में सुपर फाइट..कलह की नई राइट! कांग्रेस को नई दर पर क्यों है एतराज?
- Amit Shah Raipur Visit: देर रात रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कल डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
- Vande Bharat: फरार है ‘दरिंदा’..कब लगेगा ‘फंदा’? आखिर पुलिस की गिरफ्त से कैसे बच रहा आरोपी सलमान? देखें पूरा वीडियो
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर कार पर पलट गया, जिससे पूरी कार दब गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: 7 members of a family died in a Truck Car road accident in Saharanpur
SAHARANPUR
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am