Road Accdent on Eid: ईद की खुशियां बदली मातम में.. खरीदारी करने निकले दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, बचाने की कोशिश रही नाकाम
Road Accdent on Eid: ईद से पहले यूपी में दर्दनाक सड़क हादसे, सहारनपुर, गोंडा और आगरा में कई लोगों की मौत, परिवारों में मातम

Road Accdent on Eid Saharanpur
- ईद खरीदारी जाते दो नाबालिगों की मौत
- गोंडा में बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक मृत
- आगरा हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत
सहारनपुर: सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में ईद की खरीदारी करने जा रहे दो नाबालिग चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ जब दोनों चचेरे भाई मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे। (Road Accdent on Eid) गंगोह थाना प्रभारी संजीव कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना क्षेत्र के सांगाठेड़ा निवासी शाकिब (15) और साबिर (16) ईद की खरीदारी के लिए निकले थे। जब वे सांगाठेड़ा-महंगी मार्ग पर पहुंचे, तभी उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलते ही गंगोह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इलाज के दौरान शाकिब की मौत हो गई। साबिर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत
गोंडा जिले में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इटियाथोक थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि कोतवाली देहात के दर्जीकुआं निवासी चन्दन यादव (20) और चिश्तीपुर के निवासी राधेश्याम (21) गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जा रहे थे। दुल्हिनपुर जंगल के समीप अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। (Road Accdent on Eid) उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल दोनों युवकों को बलरामपुर जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
आगरा में पांच ने गंवाई जान
उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और एक तीन साल की बच्ची शामिल है। घायलों को इटावा के सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आगरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र के इटावा मार्ग पर पई के पास हादसा हुआ। एक बोलेरो गाड़ी इटावा से लौट रही थी। अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना इतनी भयंकर थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। इस पर तुरंत पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि 5 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि अन्य 4 लोग घायल हुए। (Road Accdent on Eid) घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं, 5 लोगों की मौत होने पर पुलिस ने उनके शवों को अपने कब्जे में लिया।
बताया गया है कि बोलेरो गाड़ी सवार लोग इटावा के रहने वाले थे। वे राजस्थान के केला देवी से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी बीच, यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर गांव वाले और वहां से गुजर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कर्मियों की मदद से पीड़ितों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला।
डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बोलेरो चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। (Road Accdent on Eid) अभी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सुबह छाया कोहरा
रियाद में संदिग्ध मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत: परिवार का दावा
यह भी देखें:-
प्रधानमंत्री मोदी ने नवरोज के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
राज्यसभा में सोमवार को सीएपीएफ से संबंधित विधेयक पेश करेंगे अमित शाह
मैं पश्चिम एशिया या अन्य संघर्षों में शांति समर्थकों के पक्ष में रहा हूं : शशि थरूर
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दो नाबालिग बाइक से जा रहे थे, सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Multiple Fatal Road Accidents in Uttar Pradesh Before Eid Claim Lives in Saharanpur, Gonda, and Agra
SAHARANPUR
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pm