BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Shahjahanpur News : दबंगों की खुलेआम दादागिरी! सब्जी बेचने पहुंचे दलित युवक बनाया इस बात के लिए दबाव, नहीं माना तो किया ऐसा हाल

शाहजहांपुर के सिधौली थाना क्षेत्र के पैना बुजुर्ग गांव में एक दलित सब्जी विक्रेता अचल कुमार को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। घटना …

Shahjahanpur News

Shahjahanpur News

IBC24 Digital
Published: 18 Nov 2025 | 10:47 pmModified: 18 Nov 2025 | 10:47 pm
HIGHLIGHTS
  1. दलित सब्जी विक्रेता की बेरहमी से पिटाई।
  2. वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश।
  3. पुलिस ने तत्काल मुख्य आरोपी को पकड़ा।

Shahjahanpur News  शाहजहांपुर :  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिधौली थाना क्षेत्र के पैना बुजुर्ग गांव में दलित सब्जी विक्रेता की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में एक दबंग युवक सब्जी बेचने आए पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला करता दिखाई दे रहा है और उसे जबरन अपमानजनक शब्द बुलवाने की कोशिश कर रहा है।

Shahjahanpur News  जानकारी के अनुसार, पीड़ित अचल कुमार निवासी पैना खुर्द सब्जी बेचने के लिए गांव पहुंचा था। बताया गया है कि अचल का कुछ ऊंची जाति के लोगों से पुराने मुकदमे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते आरोपी चुटक्के सिंह और उसके साथियों ने अचल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में अचल खुद को बचाने की कोशिश करता दिखता है, जबकि दबंग लगातार उस पर हमला करते रहते हैं। गांव के ही एक व्यक्ति ने पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू की।

Shahjahanpur News  सीओ सिधौली प्रवीण मलिक ने बताया कि अचल कुमार की तहरीर पर अजीत और पैना खुर्द के अन्य तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना सिधौली में मामला 443/25 के तहत पंजीकृत किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण भी करवा दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच चल रहा पुराना विवाद प्रमुख कारण माना जा रहा है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र के पैना बुजुर्ग गाँव में हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dalit Vegetable Vendor Brutally Beaten in Shahjahanpur; Main Accused Arrested After Video Goes Viral

शहर की खबरें
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm