CG Dhan Kharidi News: अब पंचायत सचिव करेंगे धान खरीदी! ऑपरेटरों पद के लिए प्रशासन ने की इनकी नियुक्ति, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला
CG Dhan Kharidi News: अब पंचायत सचिव करेंगे धान खरीदी! ऑपरेटरों पद के लिए प्रशासन ने की इनकी नियुक्ति, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

CG Dhan Kharidi News
- कर्मचारियों की हड़ताल के बाद सक्ती में बड़ा कदम
- सक्ती में पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी
- नए कंप्यूटर ऑपरेटर भी नियुक्त
सक्ती: CG Dhan Kharidi News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सहकारिता विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्राम पंचायत के सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सभी केंद्रों में नए कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति के बाद आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बैठक आयोजित की। बैठक में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पारदर्शी तरीके से धान खरीदी करने, किसानों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए।
धान खरीदी केंद्रों में बड़ा बदलाव (CG Dhan Kharidi 2025)
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में जिले में धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त सभी प्राधिकृत अधिकारी, नवीन खरीदी प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए पुनः प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने खाद्य विभाग, मार्कफेड और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और जिले की सभी सेवा सहकारी समितियों में नियुक्त नए प्रभारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है।
नए कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति (Chhattisgarh Dhan Kharidi)
CG Dhan Kharidi News: बैठक में सचिव संघ के जिला अध्यक्ष तामेश्वर प्रसाद चंद्रा और जिला सचिव भावनी प्रसाद भारद्वाज सहित अन्य सचिवों ने नए प्रभारियों से कहा कि वे अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाएं और धान खरीदी कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करें। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ऑनलाइन सोसायटी मॉड्यूल सॉफ्टवेयर में जानकारी भरने, टोकन जारी करने, बारदाना व्यवस्था, सोसायटी गेट पास और अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी और सेवा सहकारी समितियों के सभी प्राधिकृत अधिकारी, नवीन खरीदी प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल थे।
यह भी पढ़ें
- 'मैं 200 रन भी बना लूं फिर भी वो खुश नहीं होते', वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा खुलासा, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
- सड़क पर खेल रहे बच्चे को स्कॉर्पियो ने रौंदा, फिर जो हुआ देखकर कांप उठेंगे रूह, CCTV वीडियो आया समाने
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्राम पंचायत के सचिवों को जिम्मेदारी दी गई और सभी केंद्रों में नए कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त किए गए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Dhan Kharidi News: Now the Panchayat Secretary will purchase paddy
सक्ती
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm

