BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था सरकारी कर्मचारियों का घर, 4 साल बाद नींद से जागा विभाग, एक साथ इतने लोगों को थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सरकारी कर्मचारियों के आवासों में चार साल से बिना मीटर के बिजली जल रही थी। अब विद्युत विभाग ने सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी किया …

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News

IBC24 Digital
Published: 08 Nov 2025 | 7:07 pmModified: 08 Nov 2025 | 7:11 pm
HIGHLIGHTS
  1. सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक की 44 जीएडी कॉलोनी में बिना मीटर के बिजली उपयोग का खुलासा।
  2. चार साल से न बिजली बिल जमा हुआ, न विभाग ने कोई कार्रवाई की।
  3. अब विभाग ने नोटिस जारी कर पेनाल्टी व बिल वसूली की प्रक्रिया शुरू की।

Chhattisgarh News सक्ती: छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां हर नागरिक कह रहा है कि बिजली की बिल बढ़ी हुई है। इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के ही सक्ती जिले में सरकारी कर्मचारियों का आवास चोरी की बिजली से गुलजार है। आलम तो यह है कि यहां चार साल से न तो बिजली मीटर लगाए गए हैं और न ही बिल जमा किया गया है। अब बिजली विभाग इन लोगों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। विभाग ने यहां रह रहे कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।

दरअसल, जिले के जैजैपुर ब्लॉक मुख्यालय में सरकारी कर्मचारियों लिए आवास बनाए गए हैं। 44 जीएडी कॉलोनी के इन सरकारी आवासों में तहसीलदार, सीएमओ से लेकर शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग के तमाम बड़े अधिकारी-कर्मचारी निवास करते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन आवासों में बिजली मीटर नहीं लगाए गए हैं। अधिकारी-कर्मचारी सीधे तार से बिजली का खुलेआम उपयोग कर रहे हैं।

4 साल बाद खुली विद्युत विभाग की आंख!

Chhattisgarh News इस पूरे मामले में 4 सालों के बाद विद्युत विभाग ने सख्ती दिखाते हुए सरकारी आवासों में रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सभी को बिजली बिल भुगतना करने को कहा है। इसके साथ ही एक साल की पेनाल्टी भी इनसे वसूल की जाएगी। विभाग ने चेतावनी भी दी है कि जो बिल जमा नहीं करेगा, उनके आवासों का कनेक्शन काटा जाएगा।

विद्युत विभाग की भूमिका पर उठे कई सवाल

Chhattisgarh News स्थानीय लोगों का कहना है कि आम जनता के घरों में बिजली बिल बकाया होने पर तत्काल काट दी जाती है, लेकिन 4 सालों तक सरकारी आवासों में बिना मीटर के बिजली जलना इन शासकीय अधिकारियों के साथ ही विद्युत विभाग के ऊपर भी कई सवाल खड़े करता है। आखिर चार वर्षों से इनके द्वारा बिजली का भुगतान नहीं किया जा रहा है तो इनके खिलाफ अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

इन्हें भी पढ़ें:

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक की जीएडी कॉलोनी का है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Power Theft in Sakti: Government Quarters Using Electricity Without Meters for Four Years

शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am