BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Chunav 2025: मोदी के मंच से भाषण के लिए बुलाया चिराग पासवान का नाम, पीएम ने रोका..फिर सीएम नीतीश कुमार ने किया संबोधित …वीडियो वायरल

Bihar Chunav 2025 : प्रधानमंत्री ने पास बैठे नीतीश कुमार की ओर इशारा किया, चिराग नहीं, नीतीश भाषण देंगे। इसके तुरंत बाद अनाउंसर ने CM नीतीश कुमार को भाषण देने …

Bihar Chunav 2025

Bihar Chunav 2025

Dr.Anil Shukla
Published: 24 Oct 2025 | 10:52 pmModified: 24 Oct 2025 | 10:58 pm
HIGHLIGHTS
  1. मंच से अनाउंसर ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम बुलाया
  2. प्रधानमंत्री ने पास बैठे नीतीश कुमार की ओर इशारा किया
  3. चिराग को दोबारा भाषण देने के लिए नहीं कहा गया

समस्तीपुर: Bihar Chunav 2025, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मंच से अनाउंसर ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम भाषण देने के लिए लिया। तभी प्रधानमंत्री ने पास बैठे नीतीश कुमार की ओर इशारा किया, चिराग नहीं, नीतीश भाषण देंगे। इसके तुरंत बाद अनाउंसर ने CM नीतीश कुमार को भाषण देने के लिए बुलाया। इसके बाद नीतीश कुमार खड़े हुए और करीब 10 मिनट का भाषण दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया। चिराग को दोबारा भाषण देने के लिए नहीं कहा गया।

बेगूसराय और समस्तीपुर में PM ने जलवाए मोबाइल टॉर्च

प्रधानमंत्री ने बेगूसराय और समस्तीपुर दोनों जगहों पर सभा में करीब 30 बार जंगलराज का जिक्र किया। दोनों जगह सभा में मौजूद लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाई। उन्होंने पूछा इतनी रोशनी में भी क्या आपको लालटेन की जरूरत है। PM ने कहा, कांग्रेस के शासन में मोबाइल बहुत महंगा था। विदेश से मंगवाना पड़ता था। उस वक्त मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ 2 फैक्ट्री थी, अब 200 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं।

NDA सरकार में डेटा भी सस्ता है। इस वजह से नौजवानों को कंटेंट क्रिएशन का नया मार्केट मिला है। आज बिहार में ये मोबाइल, ये प्रकाश हर कोई देख रहा है। बेगूसराय में प्रधानमंत्री ने मंच पर ही छठ व्रतियों को सूप बांटे। PM ने शारदा सिन्हा को याद किया। प्रधानमंत्री के मंच पर लाइट का इंतजाम नहीं था। मंच पर अंधेरा देख केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने माइक लेकर कहा कि, लाइट वाले स्टेज पर जल्दी लाइट दो।

read more: उप्र: कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले अवैध बैल दौड़ का प्रचार करने के लिए 18 यूट्यूबर्स पर मामला दर्ज

read more: आंध्र के मुख्यमंत्री ने यूएई के मंत्री के साथ एआई के माध्यम से शासन को बेहतर बनाने पर चर्चा की

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Chirag Paswan's name was called for a speech from Modi's stage, but the PM stopped him... then CM Nitish Kumar addressed

शहर की खबरें
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm