अहमदाबाद विमान हादसे की जांच जारी, विदेशी खबरें भ्रामक : मुरलीधर मोहोल
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच जारी, विदेशी खबरें भ्रामक : मुरलीधर मोहोल
सांगली (महाराष्ट्र), 15 फरवरी (भाषा) केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पिछले साल अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच से जुड़ी विदेशी मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि जांच अभी जारी है।
दरअसल इटली के एक समाचार पत्र ने अपनी खबर में दावा किया था कि हादसे की जांच कर रही एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में पायलटों को दोषी ठहराया है।
मोहोल ने शनिवार को सांगली में कहा, ‘‘मैं आप सभी को बताना करना चाहता हूं कि हमारी जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। हमें अपनी एजेंसियों पर भरोसा करना चाहिए या बाहरी लोगों पर? हमारी एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही उस पर टिप्पणी करना उचित होगा।’’
एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 241 यात्रियों समेत कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी।
वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है । उसने यह भी कहा कि जांच पूरी होने संबंधी मीडिया की खबरें ‘गलत और अटकलों पर आधारित’ हैं।
भाषा खारी शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच जारी, विदेशी खबरें भ्रामक : मुरलीधर मोहोल
SANGLI
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm