महायुति की सरकार बनने के बाद बत्तीस शिराला में ‘नाग पूजा’ की प्रथा फिर से शुरू की जाएगी: शाह
महायुति की सरकार बनने के बाद बत्तीस शिराला में ‘नाग पूजा’ की प्रथा फिर से शुरू की जाएगी: शाह
(तस्वीरों के साथ)
सांगली, आठ नवंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव के बाद महायुति गठबंधन के सत्ता में आने पर उनकी सरकार सांगली जिले के बत्तीस शिराला कस्बे में ‘नाग पूजा’ प्रथा फिर से शुरू करेगी।
यहां एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) ने जीवित सांपों की पूजा बंद कर दी है, जो नाग पंचमी के दिन की जाती थी।
शाह ने कहा, “मैं बत्तीस शिराला नाग मंदिर की धरती पर यह कह रहा हूं कि हमारी सरकार दोबारा बनने पर पूरे रीति-रिवाज के साथ इस प्रथा को शुरू करेगी। मैं कहना चाहता हूं कि कानून का भी सम्मान किया जाएगा और नाग पूजा भी परंपरा के अनुसार होगी।”
बत्तीस शिराला सावन के महीने में मनाए जाने वाले नाग पंचमी के दिन जीवित सांपों की पूजा करने की अपनी प्राचीन प्रथा के लिए जाना जाता है। बंबई उच्च न्यायालय ने 2002 में शहर में नागों के जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया था।।
भाषा प्रशांत पवनेश
पवनेश
लेखक के बारे में
Web Title: महायुति की सरकार बनने के बाद बत्तीस शिराला में ‘नाग पूजा’ की प्रथा फिर से शुरू की जाएगी: शाह
SANGLI
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm