आदित्यनाथ ने संविधान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश पर साधा निशाना
आदित्यनाथ ने संविधान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश पर साधा निशाना
संत कबीर नगर (उप्र), 25 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों नेताओं की पार्टियां लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने संत कबीर नगर जिले में 475 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 139 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून भारत के इतिहास में एक 'काला दिन' है क्योंकि केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लागू करके 'लोकतंत्र का गला घोंटा' था।
उन्होंने कहा, ''आपातकाल के दौरान नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए, न्यायपालिका की शक्तियां कम कर दी गयीं और मीडिया पर पाबंदियां लगा दी गयी।''
आदित्यनाथ ने कहा, ''जो लोग आज संविधान की प्रतियां लेकर घूमते हैं और लोकतंत्र की रक्षा का दावा करते हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि 25 जून 1975 को क्या हुआ था।''
गांधी और यादव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''वे किस मुंह से लोकतंत्र की बात करते हैं और संविधान की प्रतियां लेकर घूमते हैं? कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संविधान का जितना अपमान किया है, उतना किसी और ने नहीं किया।''
आदित्यनाथ ने कहा कि आपातकाल के दौरान 'तानाशाही राज' का विरोध करने के कारण जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी, राज नारायण, मुलायम सिंह यादव, चंद्रशेखर और चौधरी चरण सिंह समेत विपक्ष के कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया था।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली 'डबल इंजन की सरकार' समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी लाभ पहुंचाकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के विजन को पूरा करने के लिए काम कर रही है।
आदित्यनाथ ने कहा कि संत कबीर नगर में जिन 139 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है उनकी लागत 475 करोड़ रुपये से अधिक है।
उन्होंने लोगों से भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार के विकास एजेंडे का समर्थन करने की अपील भी की।
भाषा सं. सलीम जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: आदित्यनाथ ने संविधान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश पर साधा निशाना
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pm