उत्तर प्रदेश में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की
उत्तर प्रदेश में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की
संत कबीर नगर, 25 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर विरोध किए जाने के कारण चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडे ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सरैया गांव के पास रेलवे पटरी पर एक युवक और युवती के गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पांडे ने बताया कि मृतकों की पहचान पड़ोसी गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज निवासी अर्जुन (21) और बखिरा थाना क्षेत्र के चिरैया गांव की निवासी लक्ष्मीना (19) के रूप में हुई है।
अधिकारी के अनुसार, अर्जुन लक्ष्मीना के जीजा का भाई था।
पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों चलती ट्रेन के आगे कूद गए और आशंका है कि उन्होंने परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का विरोध किए जाने के कारण यह कदम उठाया।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
भाषा
सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pm