#SarkarOnIBC24: बैठकों से I.N.D.I.A दे रही विपक्षी एकता का सन्देश, लेकिन क्या है नए गठबंधन का आधार? जानने के लिए देखिये ‘सरकार’..

#SarkarOnIBC24: बैठकों से I.N.D.I.A दे रही विपक्षी एकता का सन्देश, लेकिन क्या है नए गठबंधन का आधार? जानने के लिए देखिये ‘सरकार’..

Sarkar On IBC24

Modified Date: August 31, 2023 / 09:59 pm IST
Published Date: August 31, 2023 9:59 pm IST

Sarkar On IBC24: रायपुर : विपक्षी गठबंधन INDIA मिशन 2024 की तैयारी में लगातार आगे बढ़ रहा है। पहले पटना, फिर बेंगलुरु और अब मुंबई में मंथन। पटना में सबसे पहले विपक्षी नेता एक मंच पर एकजुट हुए। बेंगलुरु में गठबंधन के नाम पर मुहर लगी। अब क्या मुंबई मीटिंग में सीट बंटवारे और गठबंधन के संयोजक पर कोई फैसला हो पाएगा? इस पर सभी की नजर है क्योकिं इसी पर टिका है इस गठबंधन का भविष्य।

Face To Face Madhya Pradesh: मामा शिवराज के राहत से कांग्रेस हो रही आहत.. रियायतों का सार, क्या ‘फीलगुड’ फिर एक बार?

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरू हो गई और कल यानी 1 सितंबर को भी सभी विपक्षी दल मंथन करेंगे। 2 नए दल के गठबंधन से जुड़ने पर अब iNDIA में कुल 28 दल हो गए हैं। इस बैठक में किन-किन विषयों पर चर्चा होगी। जरा इस पर भी नजर डालते हैं।

  • इस बैठक में गठबंधन के लिए संयोजक/ चेयरपर्सन पद के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
  • साथ ही कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी।
  • विपक्षी पार्टियों की इस बड़ी बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के प्रस्ताव पर चर्चा होने की उम्मीद है।
  • इसके साथ ही मीडिया में विपक्ष का पक्ष जोरदार ढंग से रखने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
  • भविष्य में सामूहिक रैली करने पर बैठक में चर्चा हो सकती है।
  • इसके साथ ही समन्वय के लिए दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन का हेडक्वार्टर बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
  • इस दौरान गठबंधन का ‘LOGO पर भी विमर्श होगा।

Adani Group Shares News: अडानी के सभी शेयर्स धड़ाम.. रिपोर्ट का दावा ‘खुद के शेयर चुपचाप खरीद रहे है अडानी’..

विपक्षी सांसदों के आने से पहले ही मुंबई में पोस्टर बैनर चुके हैं। एकता का संदेश देने की कोशिश शुरू हो गई है। लेकिन इन सभी विषयों पर अगर गठबंधन एकमत हो जाए तो 2024 के चुनाव के लिए बीजेपी को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown