Atal Pension Yojana: इस सरकारी स्कीम से घर बैठे सालाना 60,000 रुपये की गारंटीड इनकम, क्या आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं?

Atal Pension Yojana: सरकारी पेंशन योजना में कम निवेश करके रिटायरमेंट के बाद हर साल करीब 60,000 रुपये तक की गारंटीड पेंशन मिल सकती है। इसमें निवेशक को तय मासिक राशि जमा करनी होती है। योजना में आवेदन करना आसान है और यह भविष्य में नियमित आय का सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

Atal Pension Yojana: इस सरकारी स्कीम से घर बैठे सालाना 60,000 रुपये की गारंटीड इनकम, क्या आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं?

(Atal Pension Yojana/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 23, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: April 23, 2026 4:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकार की सुरक्षित रिटायरमेंट पेंशन योजना
  • ₹60,000 सालाना तक गारंटीड आय का विकल्प
  • 18 से 40 वर्ष के लोग कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली: Atal Pension Yojana: अटल पेशन योजना (APY) भारत सरकार की एक सुरक्षित पेंशन योजना है। जिसे 2015 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक मदद पहुंचाना है। इस योजना में छोटे-छोटे निवेश से भविष्य में नियमित आय सुनिश्चित की जाती है।

पेंशन और लाभ की जानकारी

इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद निवेशक को हर महीने 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की गारंटीड पेंशन मिलती है। यानी सालाना 12,000 रुपये से 60,000 रुपये तक की निश्चित आय मिल सकती है। यह पेंशन जीवनभर मिलती रहती है। जिससे बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा बनी रहती है।

कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?

इस योजना में 18 से 40 वर्ष की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक शामिल हो सकता है। आवेदक के पास बैंक या पोस्ट ऑफिस खाता होना जरूरी है। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो आयकर दाता नहीं हैं और जिनकी आय सीमित है। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं। जो इसकी लोकप्रियता को दिखाता है।

नियम और अतिरिक्त फायदे

पेंशन की राशि आपके मासिक निवेश और जुड़ने की उम्र पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए 25 वर्ष की उम्र में जुड़ने पर लगभग 376 रुपये प्रति माह निवेश करके 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिल सकती है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि निवेशक की मृत्यु के बाद पेंशन जीवनसाथी को मिलती है और दोनों के निधन के बाद राशि नॉमिनी को दी जाती है। यह योजना कम निवेश में सुरक्षित भविष्य का मजबूत विकल्प है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।