Government employees Free treatment in madhya pradesh Samvida Karmachari and aanganvadi karykarta latest news in Hindi
भोपाल: मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार निरंतर सरकारी कर्मचारियों के हित में कई बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में शासन स्तर पर प्रदेश के 38 लाख शासकीय कर्मचारियों को एक और सौगात हासिल हुई है। सरकार ने सभी कर्मचारियों को निःशुल्क इलाज की घोषणा की है।
नए फैसले के मुताबिक़ अब संविदा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिवों, आशा उषा कार्यकर्ता, ग्राम रोजगार सहायक और कोटवारों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। इस तरह करीब 3 लाख 88 हजार कर्मचारी इस योजना से लाभान्वित होंगे।
इस फैसले को अमलीजामा पहनाते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कर्मचारियों की पदवार जानकारियां मंगाई गई हैं। शासन की तरफ से बिना देर किये कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए हैं।